एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़Uttar Pradeshसर्जिकल स्ट्राइक-2: गोरखपुर में मनी दिवाली, लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
सर्जिकल स्ट्राइक-2: गोरखपुर में मनी दिवाली, लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर मनाई खुशी
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 26 Feb 2019 04:58 PM (IST)
1/9

शास्त्री चौक पर मंगलवार को युवा दर्पण की ओर से पाकिस्तान की ओर से हुए एयर स्ट्राइक की खुशी में आतिशबाजी की गई. इसके साथ ही लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर पदाधिकारियों ने भारत माता की जय के जयघोष के साथ देश के शहीदों को नमन किया. इस अवसर पर नेतृत्व कर रही नैना सिंह ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री ने पाकिस्तान को अपनी ताकत का अहसास करा दिया है. ये दूसरी बार है जब उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक कर 56 इंच का सीना पाकिस्तान को दिखाया है. पाकिस्तान ने फिर भारत की तरफ सिर उठाकर देखा, तो हमारी वीर सेना इसका करारा जवाब देगी.
2/9

यूपी ट्रक संचालक एसोसिएशन ने प्रदेश महामंत्री आरपी सिंह के नेतृत्व में पादरी बाजार चौक पर पटाखे फोड़कर अपनी खुशी जाहिर की. इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई. इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री आरपी सिंह ने कहा कि भारत ने आर्थिक और राजनीतिक और विदेश नीति में सफलता के साथ ही आज वायुसेना की ताकत का भी दुश्मन राष्ट्र को एहसास करा दिया. इस अवसर पर विनोद सिंह, विनोद दुबे, संदीप सिंह, विशाल शाही, दिलीप पाल, दामोदर उपाध्याय समेत अनेक लोग उपस्थित रहे.
3/9

इस दौरान प्रो. अजय कुमार शुक्ला ने कहा कि देश में जहां खुशी का माहौल है. वहीं गोरखपुर विश्वविद्यालय पहुंचे शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की खुशी का भी ठिकाना नहीं है. आज उन लोगों ने शहीदों को नमन करने और पाकिस्तान के खिलाफ भारत के हमले को लेकर खुशी प्रकट की गई है. उन्हें उम्मीद है कि प्रधानमंत्री इसी तरह देश की जनता का विश्वास जीतकर हमारे देश की ताकत का दुश्मन राष्ट्र और पूरे विश्व को एहसास कराते रहेंगे.
4/9

गोरखपुर विश्वविद्यालय और छात्रावास के छात्रों ने भी सड़क पर उतरकर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए. इस दौरान अंग्रेजी विभाग के प्रोफेसर डा. अजय कुमार शुक्ला के नेतृत्व में विश्वविद्यालय गेट से निकला छात्रों का जुलूस नाथ चन्द्रावत छात्रावास पर आकर सम्पन्न हुआ.
5/9

शिवराष्ट्र सेना के रितेश कुमार आल्हा और हियुवा के जिला महामंत्री दुर्गेश बजाज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पाकिस्तान को अपनी ताकत का एहसास करा दिया है. उन्होंने कहा कि अभी तो ये शुरुआत है. भारत पर हमला करने वाले आतंकियों को भारतीय सेना और करारा जवाब देने के लिए बेताब है. पार्किस्तान ने भारत में आतंक फैलाने की चेष्टा करेगा, तो उसे ठीक उसी की भाषा में कुछ ही घंटों में भारत भी जवाब देगा.
6/9

शिवराष्ट्र सेना के के कार्यकर्ताओं ने भी शास्त्री चौक पर आतिशबाजी कर अपनी खुशी प्रकट की. भगवा कपड़े में पहुंचे कार्यकर्ताओं के साथ आमजन ने भी मुंह मीठा कर एक-दूसरे को बधाई दी. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नरेन्द्र मोदी और भारतीय सेना के जयकारे भी लगाए.
7/9

त्रिपाठी ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेना को जवाबी कार्रवाई करने की खुली छूट के बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान को ऐसा करारा जवाब दिया है, कि उसकी कमर टूट गई है. आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार ने एक बार फिर सर्जिकल स्ट्राइक कर देश का सिर पूरे विश्व में ऊंचा कर दिया है.
8/9

शास्त्री चौक पर जुटे बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया. खुशी में झूम रहे कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए. इस अवसर पर बजरंग दल के संयोजक दुर्गेश त्रिपाठी ने कहा कि पूरा देश आज खुशियां मना रहा है.
9/9

पुलवामा हमले के ठीक तेरहवें दिन भारतीय सेना की पीओके पर की गई बड़ी कार्रवाई से देश में जश्न का माहौल है. जहां लोग एक-दूसरे को फोन कर बधाइयां दे रहे हैं. तो वहीं सीएम सिटी में दिवाली जैसा माहौल है. सड़क पर उतरे आमजन के साथ विभिन्न सामाजिक संगठनों और छात्र-छात्राओं ने एक-दसूरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया.
Published at : 26 Feb 2019 04:46 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
पंजाब
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
इंडिया
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
क्रिकेट
न्यूजीलैंड के इन 3 खिलाड़ियों से टीम इंडिया को रहना होगा सावधान, अकेले पलट सकते हैं बाजी





















