एक्सप्लोरर
हिंदी न्यूज़Uttar Pradeshदेखें- अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य तस्वीरें, गिनीज वर्ल्ड बुक में दर्ज हुआ नाम
देखें- अयोध्या में दीपोत्सव की भव्य तस्वीरें, गिनीज वर्ल्ड बुक में दर्ज हुआ नाम
Written By : एबीपी न्यूज़ | Updated at : 27 Oct 2019 01:20 PM (IST)
1/7

योगी आदित्यनाथ ने कहा दीपोत्सव कार्यक्रम अपने पवित्र स्थल और उनकी मर्यादा की रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों का हिस्सा है.
2/7

मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया के हर सनातन धर्मावलंबी के लिए अयोध्या की पहचान उसी रूप में है, जैसे अन्य मतावलंबियों के लिए अपने-अपने पवित्र स्थलों की पहचान है.
3/7

इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि फिजी गणराज्य की उपसभापति वीना भटनागर, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल भी मौजूद रहे.
4/7

योगी आदित्यनाथ ने सीता-राम और लक्ष्मण की आरती उतारी. इसके बाद प्रभु श्रीराम के स्वरूप का योगी और महंत नृत्य गोपाल दास ने राजतिलक किया.
5/7

इससे पहले, पुष्पक विमान से राम, सीता और लक्ष्मण के अयोध्या आगमन का प्रतीकात्मक मंचन किया गया. हेलीकॉप्टर को पुष्पक विमान माना गया.
6/7

इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, राज्य सरकार के मंत्री, सांसद समेत कई गणमान्य लोग पहुंचे. 'दीपोत्सव 2019' के अवसर पर अयोध्या की जगमगाती तस्वीरें मंत्रमुग्ध कर देनें वाली है. दीपों से सजे सरयू के घाट की छटा मोहक लग रही है.
7/7

अयोध्या में सरयू तट किनारे दीपोत्सव शुरू हो गया है. तट पर 5 लाख 51 हजार दिए जलाए गए जो कि एक विश्व रिकॉर्ड है. सरयू किनारे अलग-अलग 19 जगहों पर पर 1.5 लाख दिए जलाए गए. 4 लाख दिए राम के पैड़ी में जलाए गए. इस दीपोत्सव को गिनिज बुक रिकॉर्ड में दर्ज किया गया. अयोध्या में भारी उत्साह के साथ दूर-दूर से 'दीपोत्सव 2019' में शामिल होने के लिए लोग पहुंचे. 'दीपोत्सव 2019' के भव्य कार्यक्रम के तहत अयोध्या में आयोजित मनमोहक शोभायात्रा में 14 साल का वनवास पूरा कर भगवान राम की अयोध्या वापसी के प्रसंग को दिखाया जा रहा है.
Published at : 26 Oct 2019 11:14 PM (IST)
Sponsored Links by Taboola
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
विश्व
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
बिहार
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
क्रिकेट
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
























