एक्सप्लोरर

ट्रेन टिकट पर सीनियर सिटिजंस को कब से मिलेगी छूट? रेल मिनिस्ट्री ने दिया यह जवाब

लोकसभा में रेल मंत्रालय से सवाल पूछा गया कि पहले देश के वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन के टिकट के दाम पर छूट मिलती थी, जिसे रोक दिया गया है. क्या इस छूट को वापस देने पर विचार चल रहा है?

कोरोना महामारी के दौरान रेलवे ने यात्रियों को मिलने वाली कई तरह की छूट पर रोक लगा दी थी. इनमें वरिष्ठ नागरिकों यानी सीनियर सिटिजंस को ट्रेन टिकट पर मिलने वाली छूट भी शामिल है. अब इस मामले को लेकर संसद में भी सवाल पूछा गया, जिस पर रेलवे मंत्रालय ने भी साफ-साफ जवाब दे दिया है.

संसद में पूछा गया यह सवाल

लोकसभा में रेल मंत्रालय से सवाल पूछा गया कि पहले देश के वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन के टिकट के दाम पर छूट मिलती थी, जिसे रोक दिया गया है. क्या इस छूट को वापस देने पर विचार चल रहा है या इसे लेकर कोई फैसला हुआ है? 

रेलवे ने दिया यह जवाब

इस सवाल के जवाब में रेल मंत्रालय ने कहा कि फिलहाल देश में दिव्यांगजन की चार श्रेणी, मरीजों की 11 श्रेणी  और छात्रों की 8 श्रेणी को छूट दी जा रही है. साल 2022-23 में रेल मंत्रालय की तरफ से ट्रेन में सफर करने वाले तमाम यात्रियों पर सब्सिडी के रूप में 56,993 करोड़ रुपये खर्च किए गए. रेल मंत्रालय ने उदाहरण देते हुए कहा कि अगर रेलवे एक यात्री को ₹100 की सुविधा देता है तो उस यात्री से टिकट की 46 फीसदी कम कीमत यानी सिर्फ 54 रुपये ही वसूलता है. इस लिहाज से 100 रुपये के एक टिकट पर यात्रियों को करीब 46 रुपये की छूट रेलवे की तरफ से पहले से ही दी जा रही है.

वरिष्ठ नागरिकों पर कही यह बात

रेल मिनिस्ट्री के मुताबिक, रेलवे की कोशिश यही है कि वरिष्ठ  नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं में इजाफा किया जाए. ऐसे में कोशिश की जाती है कि वरिष्ठ नागरिकों को नीचे की सीट (लोअर सीट) ही दी जाए, जिससे उनकी यात्रा आसान रहे. 

रेलवे के जवाब का क्या मतलब?

गौरतलब है कि कोरोना काल के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को ट्रेन टिकट पर मिलने वाली छूट बंद कर दी गई थी. कोरोना महामारी का दौर खत्म होने के बाद लगातार मांग होती रही है कि वरिष्ठ नागरिकों को टिकट की कीमत पर मिलने वाली छूट दोबारा शुरू की जाए. फिलहाल, अब तक कोरोना से पहले वाली स्थिति बहाल नहीं हो पाई है. वहीं, रेल मंत्रालय के इस जवाब को देखकर तो लग रहा है कि आने वाले दिनों में भी सीनियर सिटिजंस को छूट नहीं मिलने वाली है.

यह भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रेलवे ने कैंसिल की इस रूट की कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Cancelled: रेलवे का बड़ा अपडेट, आज से 17 जुलाई तक कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदलेंगे, चेक करें लिस्ट
Train Cancelled: रेलवे का बड़ा अपडेट, आज से 17 जुलाई तक कई ट्रेनें रद्द, कई के रूट बदलेंगे, चेक करें लिस्ट
Traffic Challan: RTO से आया है चालान का मैसेज? लिंक पर क्लिक करने से पहले पढ़ लें पूरी खबर, सरकार ने बताया सच
RTO से आया है चालान का मैसेज? लिंक पर क्लिक करने से पहले पढ़ लें पूरी खबर, सरकार ने बताया सच
EPF News: अब पूरा होगा 'अपना घर' बनाने का सपना, EPF लाया है नया तरीका, जानें कैसे मिलेगी मदद
EPF News: अब पूरा होगा 'अपना घर' बनाने का सपना, EPF लाया है नया तरीका, जानें कैसे मिलेगी मदद
Humidity Tips: उमस भरी गर्मी ने कर रखा है परेशान? बिना एसी ऐसे रखें कमरा ठंडा और फ्रेश
Humidity Tips: उमस भरी गर्मी ने कर रखा है परेशान? बिना एसी ऐसे रखें कमरा ठंडा और फ्रेश

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
अचानक संजू सैमसन ने लिया चैंकाने वाला फैसला, इस T20 लीग से नाम लिया वापस; 11 जुलाई को है ऑक्शन
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget