एक्सप्लोरर

Wedding Insurance: शादी टूटने पर नहीं होगा लाखों का नुकसान, जानें वेडिंग इंश्योरेंस में क्या-क्या होता है कवर?

Wedding Insurance: शादियों में होने वाली किसी भी तरह की परेशानी से निपटने के लिए कंपनियों की तरफ से इंश्योरेंस कवर दिया जाता है, इससे लोगों के लाखों रुपये बच सकते हैं.

हमारे देश में शादी एक ऐसी चीज है, जिसे लेकर कई महीने पहले से तैयारियां शुरू हो जाती हैं. इसके लिए मैरिज हॉल से लेकर खाना और बाकी तरह की तमाम चीजें बुक कराई जाती हैं, जिनमें लाखों रुपये खर्च होते हैं. आमतौर पर एक मिडिल क्लास फैमिली की शादी में 12 से 15 लाख रुपये तक खर्च हो जाते हैं, जो एक बड़ी रकम है. अब शादी है तो इतना खर्चा होना तो बनता है, लेकिन कई बार जब शादी कैंसिल हो जाती है या फिर तारीख बदलनी पड़ती है तो ये पूरा पैसा डूब जाता है. ऐसे ही लोगों के लिए कई कंपनियां वेडिंग इंश्योरेंस की सुविधा देती है. जिससे लाखों रुपये बचाए जा सकते हैं. 

क्या होता है वेडिंग इंश्योरेंस?
दरअसल शादियों में होने वाली किसी भी तरह की परेशानी से निपटने के लिए कंपनियों की तरफ से इंश्योरेंस कवर दिया जाता है. यानी अगर किसी की शादी कैंसिल हो जाती है या फिर पोस्टपोन करनी पड़ती है तो ऐसे में शादी पर हुआ सारा खर्च इंश्योरेंस कंपनी उठाती है. 

क्या-क्या होता है कवर?
इस वेडिंग इंश्योरेंस में खाने के वेंडर को दिया गया पैसा, होटल का पैसा, ट्रैवल पर लगने वाला खर्च और डेकोरेशन पर होने वाले खर्च का कवर मिलता है. यानी आपका जितना पैसा लगा है, वो आपको वापस मिल जाएगा. इसके अलावा अगर शादी के दिन रास्ते में कोई दुर्घटना हो जाती है तो आपकी मदद के लिए राइडर्स पहुंचेंगे. 

कब नहीं मिलेगा पैसा?
अगर कोई दूल्हा या दुल्हन सुसाइड कर लेते हैं तो इंश्योरेंस का पैसा नहीं मिलेगा. किसी बीमारी से मौत होने पर, आतंकवादी हमला होने पर और अपहरण के मामले में भी इंश्योरेंस पॉलिसी मान्य नहीं होगी.  

बता दें कि भारत में हर साल लाखों शादियां होती हैं, जिनमें कई लाख करोड़ रुपये खर्च होते हैं. हर साल ये खर्चा लगातार बढ़ता जा रहा है. लोग अपनी शादी को लग्जीरियस बनाने के लिए पैसा पानी की तरह बहाते हैं. ऐसे ही लोगों के लिए कई बड़ी इंश्योरेंस कंपनियां वेडिंग इंश्योरेंस दे रही हैं. 

ये भी पढ़ें - Health Insurance: अब एक घंटे में कैसे मिलेगी कैशलेस इलाज की परमिशन, जानें हेल्थ इंश्योरेंस में क्या हुए हैं बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gas Connection: भारत गैस लेकर आया Mini सर्विस, अब स्टुडेंट्स या माइग्रेंट्स को नहीं होगी कोई परेशानी
भारत गैस लेकर आया Mini सर्विस, अब स्टुडेंट्स या माइग्रेंट्स को नहीं होगी कोई परेशानी
Vishwas Scheme 2026: PF का पैसा जमा करने में हुई देरी? आ गई तगड़ी राहत वाली योजना, जानिए क्या है 'विश्वास स्कीम'
PF का पैसा जमा करने में हुई देरी? आ गई तगड़ी राहत वाली योजना, जानिए क्या है 'विश्वास स्कीम'
Lost Wallet: पर्स खो गया या चोरी हो गया? घबराने की बजाय सबसे पहले करें ये जरूरी काम, वरना बढ़ सकती है मुश्किल
Lost Wallet: पर्स खो गया या चोरी हो गया? घबराने की बजाय सबसे पहले करें ये जरूरी काम, वरना बढ़ सकती है मुश्किल
Solar Panel: घर में सोलर पैनल लगा है, फिर भी आ रहा बिजली का बिल? जानें इसकी बड़ी वजह
Solar Panel: घर में सोलर पैनल लगा है, फिर भी आ रहा बिजली का बिल? जानें इसकी बड़ी वजह

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran US War: ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget