एक्सप्लोरर

ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करना चाहते हैं, तो आईआरसीटीसी का ये टूर पैकेज है बेस्ट, महज इतना है किराया

Ujjain Omkareshwar Jyotirlinga IRCTC Tour: ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने हैं तो IRCTC के टूर पैकेज से कर सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं क्या है इस टूर पैकेज की कीमत और कैसे कर सकते हैं बुक. 

Ujjain Omkareshwar Jyotirlinga IRCTC Tour Package: कल से सावन का महीना शुरू होने वाला है. और इस महीने को भगवान शिव को समर्पित किया गया है. हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस महीने में भगवान शिव की कोई पूजा करता है. तो उसकी सभी मनोकामना बेहद जल्दी पूरी हो जाती है. सावन के महीने में बहुत से लोग भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन भी करने जाते हैं. तो हर साल हजारों की संख्या में ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने जाते हैं.

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में बसे इस ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं बड़ी तादात में जाते हैं. अगर आप भी सावन के इस महीने में ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने जाना चाहते हैं. तो आपके लिए आईआरसीटीसी का  ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग टूर पैकेज ऑफर काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. चलिए आपको बताते हैं क्या है इस टूर पैकेज की कीमत और कैसे कर सकते हैं बुक. 

IRCTC के इस पैकेज में घूमें ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग 

आईआरसीटीसी यात्रियों के लिए बहुत से टूर पैकेज ऑफर करती रहती है. इस बार सावन के महीने में आईआरसीटीसी उज्जैन ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग टूर पैकेज लेकर आई है इस पैकेज का नाम है UJJAIN-OMKARESHWAR JYOTIRLINGA इसका कोड है WBH32. आईआरसीटीसी के इस पैकेज पर आपको इंश्योरेंस भी दिया जा रहा है. यह टूर पैकेज दो रात और तीन दिन का है. 

इसकी शुरुआत 24 जुलाई को  इंदौर/उज्जैन से होगी. जहां आपको कैब के जरिए इंदौर उज्जैन ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन करवाए जाएंगे. इस टूर पैकेज में आपको और भी सुविधाएं दी जा रही है. जिनमें ट्रैवल के दौरान आपके रहने के लिए होटल का इंतजाम किया जाएगा. तो वहीं खाने पीने की पूरी सुविधा आपको दी जाएगी. इस टूर में आपको ट्रेन की 3 एसी सीट उपलब्ध करवाई जाएगी.

इतना है किराया

आईआरसीटीसी के ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग टूर पैकेज की कीमत की बात की जाए तो अगर आप अकेले इस यात्रा पर जा रहे हैं तो आपको 19990 रुपये चुकाने होंगे. वहीं अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा पर जा रहे हैं तो आपके प्रति व्यक्ति किराया 9,999 रुपये देना होगा. लेकिन अगर आप तीन लोगों के साथ जा रहे हैं तो फिर आपको इस पैकेज में प्रति व्यक्ति 7,200 रुपये किराये के तौर पर देने होंगे. 

कैसे करें बुक?

आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.co.in पर जाकर टूर पैकेज को बुक कर सकते हैं. इसके साथ ही आप आईआरसीटीसी की टूरिज्म सेंटर्स पर जाकर के भी इस टूर को बुक कर सकते हैं. टूर के बारे में जानकारी के लिए आप https://www.irctctourism.com/pacakage_description?packageCode=NDR011 बेवसाइट पर विजिट कर सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: श्रम योगी मानधन योजना में सिर्फ इन लोगों को मिलता है, ये है आवेदन की प्रक्रिया

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KYC के नाम पर ठगी का नया पैंतरा, RBI ने जारी किया अलर्ट
KYC के नाम पर ठगी का नया पैंतरा, RBI ने जारी किया अलर्ट
डिलीट हो गया है गैस बुकिंग DAC कोड? जानें इसे रिकवर करने का तरीका
डिलीट हो गया है गैस बुकिंग DAC कोड? जानें इसे रिकवर करने का तरीका
महंगे गिफ्ट पर भी लग सकता है टैक्स, ITR भरने से पहले जानें नियम
महंगे गिफ्ट पर भी लग सकता है टैक्स, ITR भरने से पहले जानें नियम
ट्रेन टिकट नहीं हो रहा कंफर्म? अपनाएं ये सीक्रेट ट्रिक
ट्रेन टिकट नहीं हो रहा कंफर्म? अपनाएं ये सीक्रेट ट्रिक

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget