एक्सप्लोरर

Train Loco Pilot Rules: मालगाड़ी खड़ी करने के क्या हैं नियम, कब उतर सकता है ट्रेन का ड्राइवर?

Train Loco Pilot Rules: जब तक दूसरा स्टाफ नहीं आ जाए, तब तक लोको पायलट ट्रेन को नहीं छोड़ सकता है. अगर किसी इमरजेंसी या फिर किसी और काम से उतरना पड़े तो इसकी सूचना पहले स्टेशन मास्टर को देनी होती है.

ट्रेन से रोजाना लाखों लोग सफर करते हैं, इसे काफी सेफ और किफायती सफर का एक तरीका माना जाता है. यही वजह है कि रेलवे रोजाना हजारों ट्रेनें चलाता है. हालांकि कई बार ऐसी खबरें आती हैं, जिनमें ट्रेन किसी वजह से दुर्घटना का शिकार होती है और इसमें लोगों का भी काफी नुकसान होता है. ऐसे ट्रेन हादसे कई बार लोको पायलट की गलती या लापरवाही से भी होते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जिसमें एक मालगाड़ी बिना ड्राइवर के करीब 80 किमी तक दौड़ती रही. इस दौरान कोई बड़ा हादसा हो सकता था. इसीलिए आज हम आपको मालगाड़ी खड़ी करने के नियम और इस दौरान लोको पायलट की जिम्मेदारियों के बारे में बता रहे हैं. 

80 किमी दौड़ती रही ट्रेन
ताजा घटना जम्मू के कठुआ से सामने आई है, जहां पर ट्रेन का ड्राइवर उसे छोड़कर चाय पीने उतरा और ट्रेन निकल पड़ी. बिना ड्राइवर के करीब 80 किमी तक ट्रेन पंजाब के होशियारपुर तक पहुंच गई. इस मामले ने सभी को चौंकाकर रख दिया और रेलवे के सुरक्षा नियमों पर भी सवाल खड़े हुए. लोगों ने सोशल मीडिया पर पूछा कि आखिर एक चालक कैसे ऐसी लापरवाही कर सकता है और मालगाड़ी खड़ी करने के क्या नियम हैं. 

क्या होते हैं नियम
दरअसल जब तक दूसरा स्टाफ नहीं आ जाए, तब तक लोको पायलट ट्रेन को ऐसे नहीं छोड़ सकता है. अगर किसी इमरजेंसी या फिर किसी और काम से उतरना पड़े तो इसकी सूचना पहले स्टेशन मास्टर को देनी होती है. बिना ऐसा किए लोको पायलट ट्रेन को नहीं छोड़ सकता है. इसके अलावा मालगाड़ी या ट्रेन को खड़ा करना है तो इसके कुछ नियम हैं, जिनमें इंजन के आगे पटरी पर लकड़ी के गुटके लगाए जाते हैं, जिससे ट्रेन आगे नहीं चल पाए. बताया गया कि मालगाड़ी के ड्राइवर ने इनमें से किसी भी नियम का पालन नहीं किया था. इसके अलावा लोको पायलट ने हैंड ब्रेक का भी इस्तेमाल नहीं किया. 

ये भी पढ़ें - PM Kisan Yojana: दूसरों के खेतों में काम करने वाले किसानों को मिलता है पीएम किसान योजना का लाभ?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 लाख एडवांस देकर भी नहीं मिली गोल्ड चेन, ग्राहक को मिला भारी मुआवजा
1 लाख एडवांस देकर भी नहीं मिली गोल्ड चेन, ग्राहक को मिला भारी मुआवजा
ट्रेनों की लेटलतीफी पर लगी लगाम, पंक्चुअलिटी रेट बढ़कर 77% के पार पहुंचा
ट्रेनों की लेटलतीफी पर लगी लगाम, पंक्चुअलिटी रेट बढ़कर 77% के पार पहुंचा
LPG: बैंक अकाउंट बदल लिया है? गैस सब्सिडी के लिए तुरंत करें ये काम
LPG: बैंक अकाउंट बदल लिया है? गैस सब्सिडी के लिए तुरंत करें ये काम
अब DL टेस्ट पास करना होगा मुश्किल? 60% नहीं, लाने होंगे 75% नंबर
अब DL टेस्ट पास करना होगा मुश्किल? 60% नहीं, लाने होंगे 75% नंबर

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
SIR विवाद: जल्द होगी विपक्ष की बैठक, CJP आक्रामक, BJP का भी प्लान, UP में EC का एक्शन
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
MP में राज्यसभा उप चुनाव का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग और काउंटिंग
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
'मुझे तुम पर गर्व और...', बेटे रेहान की प्रदर्शन वाली फोटो हटाने पर प्रियंका वाड्रा इमोशनल
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
अमित मिश्रा के विराट कोहली पर गंभीर आरोप, बोले- वापसी का भरोसा, फिर फोन तक नहीं उठाया
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
CJP के सौरव दास-आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच ने बुलाया, नोटिस में क्या लिखा?
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
UP TGT भर्ती के नियमों में बड़ा बदलाव, अब TET पास करना अनिवार्य
Embed widget