एक्सप्लोरर

स्टूडेंट लोन पर कितना लगता है ब्याज, कॉलेज में एडमिशन से पहले जानिए इसमें क्या-क्या कागज लगेंगे?

Education Loan: अपनी पढ़ाई के लिए पैसे चाहिए तो उसके लिए एजुकेशन लोन की व्यवस्था की गई है. क्या होती है इस लोन पर ब्याज दर और इसके लिए किन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है. चलिए जानते हैं.

Education Loan: एक वक्त था जब किसी को पैसों की जरूरत हुआ करती थी. तो लोगों से उधार लेना पड़ता था. लेकिन अब पैसों की सभी जरूरतें बैंक द्वारा पूरी की जा सकती है. इंसान की हर सुविधा के लिए बैंक ने लोन की व्यवस्था की है. घर खरीदना हो तो बैंक होम लोन देता है. कार खरीदनी हो तो बैंक कर लोन देता है. कुछ जरूरी काम हो तो उसके लिए पर्सनल लोन मिलता है. वहीं अगर किसी को अपनी पढ़ाई के लिए पैसे चाहिए तो उसके लिए एजुकेशन लोन की व्यवस्था की गई है. आमतौर पर छात्र उच्च शिक्षा के लिए इस लोन का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन क्या होती है स्टूडेंट लोन के लिए ब्याज दर. और किन दस्तावेजों की पड़ती है जरूरत. चलिए जानते हैं. 

एजुकेशन लोन पर ब्याज दरें

स्टूडेंट लोन को लेकर जारी किए गए एक डाटा के अनुसार पिछले 10 सालों में विदेश जाकर पढ़ाई करने के लिए एजुकेशन लोन लेने वालों में 215 फीसदी के करीब बढ़ोतरी हुई है. एजुकेशन लोन पर ब्याज दरों की बात की जाए तो यह काफी अलग-अलग होती हैं. एजुकेशन लोन लेते वक्त आपका क्रेडिट स्कोर, लोन रीपेमेंट की अवधि, एकेडमिक ट्रैक रिकॉर्ड, कौन सा कोर्स आप करने जा रहे हैं. इन सब बातों पर निर्भर होती है. अलग-अलग बैंक अलग-अलग ब्याज दरों पर एजुकेशन लोन देते हैं. सामान्य तौर पर यह ब्याज दर 8 फ़ीसदी से लेकर 15 फ़ीसदी तक होती है.

कुछ बड़े बैंकों की बात की जाए तो इसमें एसबीआई 8.15% से लेकर 11.15% पर  लोन दे रही है. तो वहीं आइसीआइसीआइ बैंक की ब्याज दर है 9.50 प्रतिशत है. तो वहीं एक्सिस बैंक13.70% से 15.20% की ब्याज दर से लोन दे रहा है. भारत में पढ़ने के लिए सामान्य कोर्स के लिए चार लाख तक का लोन अप्लाई किया जा सकता है. तो वही अधिकतम 20 लाख तक का लोन लिया जा सकता है. विदेश में पढ़ने के लिए 25 लाख से लेकर 50 लाख तक का लोन लिया जा सकता है. 

एजुकेशन लोन के लिए पात्रता

एजुकेशन लोन लेने के लिए आपको कुछ दस्तावेजों की जरूरत होती है.  सबसे पहले अपना आईडी प्रूफ जिसमें आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट जैसा कोई डाॅक्यूमेंट. एड्रेस प्रूफ, और बैंक डीटेल्स देनी होती है. इसके साथ ही जो लोन ले रहा है उसके गार्जियन या माता-पिता का सिबिल स्कोर अच्छा होना जरूरी है. जिस इंस्टिट्यूट में एडमिशन लिया है उसका एडमिशन का सर्टिफिकेट भी दिखाना होता है. एंट्रेंस एग्जाम की रिजल्ट की कॉपी भी लगती है. इसके अलावा भी बैंक कुछ दस्तावेजों की मांग करता है तो वह भी आपको देेने पड़ सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: अगर आपके पास नहीं है वोटर आईडी कार्ड तो फिर इन डॉक्यूमेंट्स के जरिए डाल सकते हैं वोट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा! राजस्थान से कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा! राजस्थान से कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा डालना कंपनी को पड़ा महंगा, छात्र को मिले 14 हजार रुपए
ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा डालना कंपनी को पड़ा महंगा, छात्र को मिले 14 हजार रुपए
कार चोरी, FIR में 3 दिन की देरी, फिर भी बीमा कंपनी को देने पड़े 4.68 लाख
कार चोरी, FIR में 3 दिन की देरी, फिर भी बीमा कंपनी को देने पड़े 4.68 लाख
रेल यात्रियों के सफर को आसान बनाने की तैयारी, 21 मुद्दों की होगी जांच
रेल यात्रियों के सफर को आसान बनाने की तैयारी, 21 मुद्दों की होगी जांच

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
दीपावली से पहले योगी सरकार का तोहफा, कर्मचारियों का बढ़ेगा बोनस और DA!
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'5 साल तक नाना ने पापा से नहीं की बात', माता-पिता की शादी पर सलमान खान का खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं...', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'हमारे पास पहले से 2 ओपनर हैं', श्रेयस अय्यर ने वैभव सूर्यवंशी से बातचीत पर किया खुलासा
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
'प्रशासन से अपील है कि...', राहुल गांधी ने कोलकाता हादसे पर जाहिर किया दुख
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
मेट्रो में कागज वाला टिकट देख गदगद हुए बिहारी चाचा, बोले- ई देखा
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
एआई से वीजा एप्लिकेशन लिखवाना पड़ा भारी, 64% भारतीयों के वीजा रद्द
Embed widget