एक्सप्लोरर

Ration Card Online: राशन कार्ड बनवाना बेहद आसान, बिना किसी परेशानी के हो जाएगा काम; जानें प्रॉसेस

Ration card: अगर आप भी राशन कार्ड बनवाने के लिए लाइन में लगना नहीं चाहते, तो ऑनलाइन राशन कार्ड बनवाने की पूरी जानकारी यहां जान सकते हैं.

Ration Card Online: भारत में राशन वितरण की योजना कई सालों से चल रही है. इसके माध्यम से देशभर के लोगों को तय दरों पर राशन दिया जाता है और पिछले कुछ सालों में कोरोना की वजह से सरकार ने मुफ्त में राशन देने की योजना भी शुरू की, जो कि अभी भी जारी है. लेकिन इस राशन योजना के तहत लाभ कमाने के लिए लोगों के पास राशन कार्ड का होना जरूरी है.

राशन कार्ड की आवश्यकता

सरकार की ओर से दिए जा रहे राशन को लेने के लिए लोगों के पास राशन कार्ड का होना उतना ही जरूरी है, जितना कि आधार कार्ड, पैन कार्ड या वोटर आईडी का होना. राशन कार्ड की सहायता से ही कोई व्यक्ति मुफ्त राशन पा सकता है. आपको बता दें कि राशन कार्ड राज्य सरकार की ओर से जरूरतमंद नागरिकों को दिया जाता है.

घर बैठे बनवाएं राशन कार्ड

राशन वितरण करने का अधिकार राज्य सरकारों के हाथ में है, इसलिए राशन कार्ड बनवाने का काम भी राज्य सरकार के तहत ही आएगा. हर राज्य के लोगों के लिए राशन कार्ड बनवाने का पोर्टल अलग-अलग है. अगर आप उत्तर प्रदेश राज्य के रहने वाले हैं, तो आप https://nfsa.up.gov.in/Food/citizen/Default.aspx वेबसाइट पर जाकर राशन कार्ड बनवा सकते हैं. वहीं अगर आप बिहार के रहने वाले हैं, तो बिहार सरकार की वेबसाइट http://epds.bihar.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इन पोर्टल पर आपको नाम, पता और आय संबंधी जानकारी देनी होगी. अगर जानकारी सही पाई जाती है तो आपका राशन कार्ड बना दिया जाएगा. 

राशन कार्ड के लिए पेपर्स

ऑनलाइन राशन कार्ड बनवाने के लिए कुछ जरूरी पेपर्स की आवश्यकता पड़ती है. इसके लिए आपके पास आधार कार्ड या वोटर आईडी कार्ड में से एक होना चाहिए. साथ ही आपके घर के पते के प्रूफ के रूप में बिजली या पानी का रसीद की स्लिप ले सकते हैं. राशन कार्ड बनवाने के लिए आपके पास आय प्रमाण पत्र का होना भी जरूरी है.

राशन कार्ड है पहचान

राशन कार्ड केवल राशन लेने का साधन ही नहीं, बल्कि एक तरह से लोगों की पहचान का आधार भी है. इसमें आधार कार्ड की तरह व्यक्ति से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी दर्ज होती हैं.

ये भी पढ़ें:

Ration Card Status Check: राशन कार्ड का ऑनलाइन स्टेटस अब घर बैठे चेक करें, पूरी जानकारी यहां देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lost Wallet: पर्स खो गया या चोरी हो गया? घबराने की बजाय सबसे पहले करें ये जरूरी काम, वरना बढ़ सकती है मुश्किल
Lost Wallet: पर्स खो गया या चोरी हो गया? घबराने की बजाय सबसे पहले करें ये जरूरी काम, वरना बढ़ सकती है मुश्किल
Solar Panel: घर में सोलर पैनल लगा है, फिर भी आ रहा बिजली का बिल? जानें इसकी बड़ी वजह
Solar Panel: घर में सोलर पैनल लगा है, फिर भी आ रहा बिजली का बिल? जानें इसकी बड़ी वजह
IRCTC Website: रेल यात्रियों को झटका, अभी नहीं लॉन्च होगी IRCTC की नई वेबसाइट, क्या है कारण, कितना करना होगा इंतजार?
रेल यात्रियों को झटका, अभी नहीं लॉन्च होगी IRCTC की नई वेबसाइट, क्या है कारण, कितना करना होगा इंतजार?
Hydrogen Train: बेहद खास है देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, 17 जुलाई को PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, किन स्टेशनों पर रुकेगी?
बेहद खास है देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन, 17 जुलाई को PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी, किन स्टेशनों पर रुकेगी?

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
'जिम्मेदार ठहराएं', PoJK में प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी के बाद भड़का भारत, दुनिया से की ये अपील
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
सबसे ज्यादा उम्र में अर्धशतक, इंग्लैंड के लियाम डॉसन ने रचा इतिहास; पहले वनडे में किया बड़ा कारनामा
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
Embed widget