एक्सप्लोरर

इन लोगों को एक नवंबर से नहीं मिलेगा गेहूं का एक भी दाना, जानें राशन कार्ड से क्यों कट जाएगा नाम?

Ration Card New Guidelines: केन्द्र सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी है. अब इन राशन कार्ड धारकों को 1 नवंबर से राशन मिलना बंद हो जाएगा. चलिए आपको बताते हैं  इसके पीछे की वजह. 

Ration Card New Guidelines: भारत सरकार देश के नागरिकों के लिए बहुत सारी योजना चलाती है. सरकार की योजनाओं का लाभ देश के कई लोगों को मिलता है. जिनमें ज्यादातर गरीब जरूरतमंद लोग शामिल होते हैं. नेशनल फूड सिक्योरिटी स्कीम के तहत भारत सरकार इन गरीब जरूरतमंद लोगों को बेहद कम दर पर राशन मुहैया करवाती है.

सरकार की कम कीमत पर राशन योजना का लाभ लेने के लिए लोगों के पास राशन कार्ड होना जरूरी होता है. इसी से लोगों की पात्रता होती है. लेकिन सरकार द्वारा राशन कार्ड धारकों के लिए नई गाइडलाइन जारी कर दी गई है. 1 नवंबर से राशन मिलना बंद हो जाएगा. चलिए आपको बताते हैं  इसके पीछे की वजह. 

ई केवाईसी है जरूरी

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना यानी नेशनल फूड सिक्योरिटी स्कीम के तहत सभी राशन कार्ड धारकों को ई केवाईसी करवाना जरूरी है.  खाद्य एवं सार्वजनिक मंत्रालय की ओर से इसे लेकर पहले ही सूचना जारी कर दी गई थी. लेकिन बावजूद इसके अब तक बहुत से राशन कार्ड धारक ऐसे हैं. जिन्होंने ई केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है. विभाग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक 31 अक्टूबर ई केवाईसी के लिए डेट लाइन तय की गई है.

यह भी पढ़ें: क्या नागरिकता और डेट ऑफ बर्थ का प्रूफ नहीं है आधार कार्ड? जान लीजिए जवाब

यानी अगर कोई राशन कार्ड धारक 31 अक्टूबर तक भी ई केवाईसी की प्रक्रिया को पूरा नहीं करता. तो उसे अगले महीने का राशन नहीं मिलेगा. ऐसे राशन कार्ड धारकों के नाम भी राशन कार्ड से काट दिए जाएंगे. बिना ई केवाईसी वाले राशन कार्ड निरस्त कर दिए जाएंगे. इसके बाद इन लोगों को सरकार की राशन स्कीम का लाभ नहीं मिल पाएगा.

यह भी पढ़ें: प्रिंट रेट से ज्यादा महंगी शराब या बीयर बेचने पर है भारी जुर्माना, ऐसे कर सकते हैं शिकायत

क्यों करवाई जा रही है ई केवाईसी?

राशन कार्ड ई केवाईसी को लेकर लोगों के मन में सवाल आ रहा है. आखिर सरकार ई केवाईसी क्यों करवा रही है. दरअशल राशन कार्ड में अभी भी बहुत से ऐसे लोगों के नाम दर्ज हैं. जो राशन कार्ड पर फ्री राशन लेने की स्कीम के पात्र नहीं है. इनमें कई लोग ऐसे भी हैं जो अब इस दुनिया में नहीं है. जिनकी मृत्यु हो चुकी है. लेकिन अभी भी उनके नाम राशन कार्ड से काटे नहीं गए. 

अब सभी राशन कार्ड धारकों को यानी एक परिवार के राशन कार्ड में जितने भी लोगों के नाम उसमें दर्ज है. उन सब को ई केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करनी होगी. इसके लिए वह अपने नजदीकी खाद्य आपूर्ति विभाग की दफ्तर जा सकते हैं. कोई सदस्य अगर ई केवाईसी नहीं करवाता तो उसका नाम राशन कार्ड से काट दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ें: PAN कार्ड में करेक्शन कराने के लिए लगते हैं ये डॉक्यूमेंट, ये है ऑनलाइन प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: पति ने पत्नी के खाते में जमा किए 71 लाख, क्या पत्नी को भरना होगा टैक्स?
पति ने पत्नी के खाते में जमा किए 71 लाख, क्या पत्नी को भरना होगा टैक्स?
Retirement Plan: 50 की उम्र में 1.5 लाख की सैलरी पर होना है रिटायर? तो करें ये काम
50 की उम्र में 1.5 लाख की सैलरी पर होना है रिटायर? तो करें ये काम
Train News: रेलवे स्टेशनों पर पानी को लेकर बड़ा एक्शन, कड़े नियम लागू
Train News: रेलवे स्टेशनों पर पानी को लेकर बड़ा एक्शन, कड़े नियम लागू
दशहरे की छुट्टियों में करें काशी-अयोध्या दर्शन, IRCTC लाया खास टूर पैकेज, जानें खर्च
दशहरे की छुट्टियों में करें काशी-अयोध्या दर्शन, IRCTC लाया खास टूर पैकेज, जानें खर्च

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget