एक्सप्लोरर

किस रंग के राशन कार्ड से सबसे ज्यादा मिलता है फायदा, किन लोगों का बनता है यह वाला कार्ड?

हर किसी को एक जैसा राशन कार्ड नहीं दिया जाता है. यह लोगों को उनकी आर्थिक स्थिति के हिसाब से दिया जाता है, जिससे यह तय होता है कि किन लोगों को सरकारी राशन पर सब्सिडी की जरूरत है और किन लोगों को नहीं.

Types of Ration Cards: देश में राशन कार्ड आज भी एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है. यह न सिर्फ सब्सिडी वाला राशन लेने का जरिया है, बल्कि कई सरकारी योजनाओं का लाभ भी राशन कार्ड के बिना अधूरा है. यहां तक कि आधार कार्ड आने से पहले राशन कार्ड ही किसी व्यक्ति या उसके पहचान का सबसे बड़ा स्रोत होता था. आपने कई रंग के राशन कार्ड देखें होंगे, जिसमें पीला, गुलाबी, नीला, सफेद राशन कार्ड शामिल हैं. क्या आपको पता है कि कौन से रंग का राशन कार्ड किन लोगों को मिलता है? और किस रंग के राशन कार्ड से सबसे ज्यादा फायदा मिलता है और यह कार्ड किन लोगों का बनता है? 

बता दें, हर किसी को एक जैसा राशन कार्ड नहीं दिया जाता है. यह लोगों को उनकी आर्थिक स्थिति के हिसाब से अलग-अलग रंग का राशन कार्ड दिया जाता है, जिससे यह तय होता है कि किन लोगों को सरकारी राशन पर सब्सिडी की जरूरत है और किन लोगों को नहीं. इसी तरह अन्य सरकारी सुविधाओं का लाभ भी राशन कार्ड के रंग के हिसाब से तय होता है. 

इस कार्ड पर मिलता है सबसे ज्यादा फायदा

देश में लोगों को उनकी आर्थिक स्थिति के हिसाब से अलग-अलग वर्ग में बांटा गया है. जो लो गरीबी रेखा के नीचे (BPL) जीवन यापन करते हैं, उन्हें पीला राशन कार्ड दिया जाता है. पीले रंग का राशन कार्ड रखने वाले परिवारों को सबसे ज्यादा सुविधाएं दी जाती हैं. पीले राशन कार्ड पर सरकार कम कीमत पर जरूरत का सामान उपलब्ध कराती है. इसके अलावा उन्हें गेहूं, चावल, चीनी, तेल, दालों पर भी सब्सिडी मिलती है. इतना ही नहीं बीपीएल कार्ड धारकों को उज्जवला योजना के तहत फ्री गैस कनेक्शन भी उपलब्ध कराया जाता है. बीपीएल राशन कार्ड धारकों को कई सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता दी जाती है. 

इन रंगों के भी होते हैं राशन कार्ड

राशन कार्ड सिर्फ पीले रंग का ही नहीं होता, बल्कि यह अलग-अलग आर्थिक वर्ग के लोगों को अलग-अलग रंग में उपलब्ध कराए जाते हैं. जैसे गुलाबी राशन कार्ड उन लोगों को दिया जाता है, जो गरीबी रेखा के थोड़ा ऊपर होते हैं, हालांकि इन लोगों को सरकारी मदद की जरूरी होती है. इस राशन कार्ड पर सामान्य दामों पर अनाज मिलता है. उज्ज्वला योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना में भी छूट मिलती है. इसे अलावा नीला राशन कार्ड उन लोगों को दिया जाता है, जो आर्थिक रूप से कमजोर तो होते हैं, लेकिन बीपीएल की लिस्ट में नहीं आते. सफेद राशन कार्ड आर्थिक रूप से सक्षम परिवारों को उपलबध कराया जाता है. यह लोग जीवन यापन के लिए सरकारी राशन पर निर्भर नहीं होते. ऐसे लोगों के लिए सफेद राशन कार्ड पहचान और एड्रेस प्रूफ के तौर पर काम आता है. 

यह भी पढ़ें: राशन कार्ड खो गया तो परेशान न हो राशन कार्ड धारक, अब ये तरकीब भी आसानी से दिला देगी फ्री अनाज

प्रांजुल श्रीवास्तव एबीपी न्यूज में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. फिलहाल फीचर डेस्क पर काम कर रहे प्रांजुल को पत्रकारिता में 9 साल तजुर्बा है. खबरों के साइड एंगल से लेकर पॉलिटिकल खबरें और एक्सप्लेनर पर उनकी पकड़ बेहतरीन है. लखनऊ के बाबा साहब भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता का 'क, ख, ग़' सीखने के बाद उन्होंने कई शहरों में रहकर रिपोर्टिंग की बारीकियों को समझा और अब मीडिया के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़े हुए हैं. प्रांजुल का मानना है कि पाठक को बासी खबरों और बासी न्यूज एंगल से एलर्जी होती है, इसलिए जब तक उसे ताजातरीन खबरें और रोचक एंगल की खुराक न मिले, वह संतुष्ट नहीं होता. इसलिए हर खबर में नवाचार बेहद जरूरी है.

प्रांजुल श्रीवास्तव काम में परफेक्शन पर भरोसा रखते हैं. उनका मानना है कि पत्रकारिता सिर्फ सूचनाओं को पहुंचाने का काम नहीं है, यह भी जरूरी है कि पाठक तक सही और सटीक खबर पहुंचे. इसलिए वह अपने हर टास्क को जिम्मेदारी के साथ शुरू और खत्म करते हैं. 

अलग अलग संस्थानों में काम कर चुके प्रांजुल को खाली समय में किताबें पढ़ने, कविताएं लिखने, घूमने और कुकिंग का भी शौक है. जब वह दफ्तर में नहीं होते तो वह किसी खूबसूरत लोकेशन पर किताबों और चाय के प्याले के साथ आपसे टकरा सकते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे अब राजधानी एक्सप्रेस में कंबल की जगह दे रहा फ्लोरल कॉमफर्टर्स, यह कितने खास?
रेलवे अब राजधानी एक्सप्रेस में कंबल की जगह दे रहा फ्लोरल कॉमफर्टर्स, यह कितने खास?
Flight में पावर बैंक ले जाना चाहते हैं? अब किस जगह रखें, जान लें ये 5 बातें
Flight में पावर बैंक ले जाना चाहते हैं? अब किस जगह रखें, जान लें ये 5 बातें
Train Cancelled: आज से 21 अक्टूबर तक कई ट्रेनें कैंसिल, रेलवे ने किस रूट पर किया ब्लॉक
Train Cancelled: आज से 21 अक्टूबर तक कई ट्रेनें कैंसिल, रेलवे ने किस रूट पर किया ब्लॉक
क्या बेरोजगार युवक मां बाप से मांग सकते हैं खर्च? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
क्या बेरोजगार युवक मां बाप से मांग सकते हैं खर्च? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
बर्थडे स्पेशल: 100 जीत प्रतिशत वाले एकमात्र कप्तान हैं गौतम गंभीर! जानें उनके 3 बड़े रिकॉर्ड
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
सींग वाली या बगैर सींग वाली, किस गाय का दूध होता है ज्यादा गाढ़ा
Embed widget