एक्सप्लोरर

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में कैसे कर सकते हैं आवेदन, ये हैं नियम

PM Vishwakarma Yojana: इस योजना के तहत कामगारों को एक लाख रुपये तक का लोन बिना किसी ब्याज के दिया जाता है, इसके बाद दो लाख रुपये तक लोन और लिया जा सकता है.

PM Vishwakarma Yojana: केंद्र सरकार की तरफ से समाज के तमाम अलग-अलग वर्गों के लिए तमाम तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं. इन योजनाओं का मकसद लोगों को उनकी रोजमर्रा की जिंदगी में मदद करना और उन्हें आगे बढ़ाना होता है. इसी तरह की एक योजना केंद्र सरकार की तरफ से उन लोगों के लिए चलाई जा रही है, जो छोटा कारोबार करते हैं और खुद कामगार हैं. ऐसे 18 तरह के रोजगार के लिए केंद्र सरकार लोगों को इस योजना के जरिए मदद दे रही है. 

किन्हें मिलता है योजना का लाभ?
सबसे पहले बात करते हैं कि पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत किन लोगों को लाभ मिलता है और इसके क्या-क्या फायदे हैं. इस योजना के तहत कामगारों को एक लाख रुपये तक का लोन बिना किसी ब्याज के दिया जाता है. इसके बाद अगर सब ठीक रहा तो पांच फीसदी के ब्याज दर पर दो लाख रुपये तक का लोन लिया जा सकता है. योजना के तहत कामगारों को ट्रेनिंग भी दी जाती है और हर महीने 500 रुपये की आर्थिक मदद भी मिलती है. इसमें सोनार, कुम्हार, बढ़ई, मूर्तिकार, चर्मकार, राजमिस्त्री, बुनकर/बेलदार, खिलौना बनाने वाले, धोबी, दर्जी जैसे कुल 18 व्यवसाय शामिल हैं. 

कैसे कर सकते हैं आवेदन
जो भी लोग इन 18 व्यवसायों को करते हैं, वो सभी इस योजना के लिए रजिस्टर कर सकते हैं. इसके लिए पीएम विश्वकर्मा पंजीकरण पोर्टल www.pmvishwakarma.gov.in पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना होता है. यहां आपको मोबाइल और आधार डीटेल डालनी होगी, जिसके बाद एक फॉर्म आपके सामने खुलेगा, इसमें आपको अपनी कैटेगरी और बाकी जानकारी भरनी होगी. सभी दस्तावेज सही पाए जाने पर आपको योजना के तहत लाभ दिया जाएग. आप आवेदन के लिए नजदीकी जनसेवा केंद्र में भी जा सकते हैं. 

पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन के लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जाता है. रजिस्ट्रेशन से लेकर आईडी कार्ड जारी करने तक का पूरा खर्च सरकार उठाती है. आवेदन के बाद आप अपना विश्वकर्मा सर्टिफिकेट डाउनलोड कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें - किसानों को ट्रैक्टर खरीदने पर 50 फीसदी सब्सिडी दे रही सरकार? देशभर के किसान जरूर पढ़ लें ये खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Financial Planning: हर महीने 1,000 बचाकर बनाएं 1 लाख की मंथली इनकम, SIP का ये फॉर्मूला कर देगा कमाल
हर महीने 1,000 बचाकर बनाएं 1 लाख की मंथली इनकम, SIP का ये फॉर्मूला कर देगा कमाल
पुरानी नौकरी का PF वाला पैसा भूल गए? EPFO का नया फीचर ढूंढ निकालेगा आपका डूबा हुआ बैलेंस
पुरानी नौकरी का PF वाला पैसा भूल गए? EPFO का नया फीचर ढूंढ निकालेगा आपका डूबा हुआ बैलेंस
Cheapest Flight Tickets: दिल्ली- कोलकाता से हैदराबाद- मुंबई तक, 13 से 19 जुलाई तक किस एयरलाइन में मिलेगी सबसे सस्ती टिकट
Cheapest Flight Tickets: दिल्ली- कोलकाता से हैदराबाद- मुंबई तक, 13 से 19 जुलाई तक किस एयरलाइन में मिलेगी सबसे सस्ती टिकट
EPFO 2.01: अब नौकरी बदलने पर नहीं भरना होगा PF ट्रांसफर फॉर्म, घर बैठे होंगे सारे काम
EPFO 2.01: अब नौकरी बदलने पर नहीं भरना होगा PF ट्रांसफर फॉर्म, घर बैठे होंगे सारे काम

वीडियोज

Rajpal Yadav जाएंगे जेल, कोर्ट ने सुनाई 3 महीने की सजा
Amit Bhadana को लेकर Sakshi ने किए मजेदार खुलासे
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Iran Nuclear Plant: ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
ईरान का बुशहर न्यूक्लियर प्लांट अमेरिका ने किया तबाह? तेहरान ने जारी कर दिया बयान, जानें क्या कहा
आमिर खान से लेकर इंजीनियर विवाद तक, अपने बयानों से क्या नितेश राणे बन रहे हैं नरोत्तम मिश्रा पार्ट-2?
आमिर खान से लेकर इंजीनियर विवाद तक, अपने बयानों से क्या नितेश राणे बन रहे हैं नरोत्तम मिश्रा पार्ट-2?
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोलें- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोलें- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
नोएडा कलेक्ट्रेट को बम से उड़ाने की धमकी, घंटों तक चली जांच; इलाके में मचा हड़कंप
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Embed widget