एक्सप्लोरर

Aadhaar Payment System: आधार से भी आप कर सकते हैं पेमेंट, जानें कैसे मिलती है ये सुविधा

Aadhaar Payment System: ये पेमेंट सिस्टम काफी सुरक्षित है, क्योंकि इसमें किसी भी बैंक डिटेल की जरूरत नहीं होती है. इसमें आपको आधार कार्ड और इससे लिंक बैंक खाते की जरूरत होती है.

Aadhaar Payment System: आधार कार्ड एक ऐसा डॉक्यूमेंट बन गया है, जिसकी हर जगह जरूरत पड़ती है. खासतौर पर बैंकिंग और ऐसी ही चीजों में आधार कार्ड को लिंक करना जरूरी कर दिया गया है. तमाम चीजों में केवाईसी के लिए भी आधार कार्ड मांगा जाता है. ऐसे में क्या आप जानते हैं कि आधार कार्ड से भी आप पेमेंट कर सकते हैं, अब भी कई लोगों को इस बात की जानकारी नहीं है. आप आधार ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल कर डिजिटल लेनदेन कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि कैसे लोगों को ये सुविधा मिलती है. 

क्या है ये पेमेंट सिस्टम?
आप आधार कार्ड के जरिए न सिर्फ पैसे निकाल सकते हैं, बल्कि इसी से आप दूसरों को पैसे भी ट्रांसफर करते हैं. ये सिस्टम एनपीसीआई के जरिए तैयार किया गया है. ये पेमेंट Aadhaar Enabled Payment System (AEPS) के जरिए होता है. अगर आपका बैंक खाता आधार कार्ड के साथ लिंक है तो आप इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकते हैं. AEPS एक बैंक आधारित मॉडल है, जो किसी भी बैंक के बिजनेस कोरेस्पोंडेंट या बैंक मित्र के माध्यम से वित्तीय लेनदेन की अनुमति देता है. 

ऐसे काम करता है सिस्टम
ये पेमेंट सिस्टम काफी सुरक्षित है, क्योंकि इसमें किसी भी बैंक डिटेल की जरूरत नहीं होती है. इसमें आपको आधार कार्ड और इससे लिंक बैंक खाते की जरूरत होती है. इसके अलावा आपका मोबाइल नंबर भी आधार से लिंक होना चाहिए. ये पेमेंट सिस्टम भी यूपीआई की तरह काम करता है. आधार ऑथेंटिकेशन की मदद से आप किसी भी माइक्रो एटीएम या फिर मोबाइल डिवाइस पर पैसे निकाल सकते हैं या ट्रांसफर कर सकते हैं. इसमें आपको कोई भी पिन या फिर ओटीपी नहीं डालना होता है. 

इस सेवा की सुविधा के लिए आपको बैंकिंग कॉरेस्पोंडेंट के पास जाना होगा, उनके पास एक ओपीएस मशीन होती है, जिसमें आपको जो भी सर्विस चाहिए वो आप ले सकते हैं. यानी पैसे निकालने या फिर ट्रांसफर करने की इजाजत दी जाएगी. इसके बाद उंगली के निशान से बायोमेट्रिक ट्रांजेक्शन वेरिफाई होगा और आप बिना एटीएम कार्ड के बैलेंस चेक, कैश निकालना या फिर ट्रांसफर करने जैसी सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. 

ये भी पढ़ें - Adventure Sports: पैराग्लाइडिंग करते हुए महिला की हुई मौत, जानें एडवेंचर स्पोर्ट्स में कैसे मिलता है इंश्योरेंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और 41149 रुपए? सरकार ने क्या कहा
रेलवे कर्मचारियों को मिलेगा बोनस और 41149 रुपए? सरकार ने क्या कहा
मुफ्त मिलेगा LPG सिलेंडर, कैसे क्लेम करें दीवाली का ये खास तोहफा?
मुफ्त मिलेगा LPG सिलेंडर, कैसे क्लेम करें दीवाली का ये खास तोहफा?
1 नवंबर से महंगा होगा बिजली कनेक्शन, BPL कार्डधारकों का चार्ज 100 से बढ़कर 150 हुआ
1 नवंबर से महंगा होगा बिजली कनेक्शन, BPL कार्डधारकों का चार्ज 100 से बढ़कर 150 हुआ
EPFO: आसान भाषा में समझें इन हैंड सैलरी और पीएफ लिमिट का पूरा समीकरण
EPFO: आसान भाषा में समझें इन हैंड सैलरी और पीएफ लिमिट का पूरा समीकरण

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget