एक्सप्लोरर

पासपोर्ट बनवाते वक्त कभी ना करें ये गलती, नहीं तो तुरंत रिजेक्ट हो जाएगी एप्लीकेशन

Passport Rules: अक्सर पासपोर्ट बनवाते अक्सर लोग कुछ गलतियां कर देते हैं.जिसके चलते उनका पासपोर्ट एप्लीकेशन रद्द हो जाता है. चलिए जानते हैं किन बातों का रखना होता है ध्यान कौन सी गलतियां नहीं करनी हैं.

Passport Rules: हर देश में नागरिक के पास उस देश के कुछ दस्तावेज होने जरूरी हैं. इसी प्रकार भारत में भी भारतीय लोगों को पास कुछ दस्तावेज होने जरूरी होते हैं. अगर किसी को बैंकिंग से जुड़ा कोई काम करना होता है. या फिर टैक्स संबंधी कोई काम हो तो उसके लिए पैन कार्ड का होना बहुत जरूरी होता है.

बिना इसके यह काम नहीं हो पाते. वहीं अगर किसी को वोट डालना है. तो फिर उसके लिए वोटर कार्ड का होना जरूरी होता है. वैसे ही अगर किसी को भारत से बाहर ट्रेवल करना होता है. तो उसके लिए आपके पास पासपोर्ट होना जरूरी होता है.

भारत में पासपोर्ट बनवाने की प्रक्रियां आसान नहीं है. इसके आवेदन के लिए आपको बहुत से दस्तावेज भी देने होते हैं. लेकिन अक्सर पासपोर्ट बनवाते अक्सर लोग कुछ गलतियां कर देते हैं. जिसके चलते उनका पासपोर्ट एप्लीकेशन रद्द हो जाता है. 

जानकारी मैच नहीं हुई तो आवेदन रद्द

सामान्य तौर पर अगर आप किसी भी चीज के लिए आवेदन देते हैं. तो उसमें अपने दस्तावेजों के मुताबिक जानकारी दर्ज करते हैं. लेकिन कई बार आपके अलग-अलग दस्तावेजों में अलग-अलग जानकारियां दर्ज होती हैं. जिस वजह से लोगों को बाद में दिक्कत का सामना करना पड़ता है. 

अगर आपने पासपोर्ट एप्लीकेशन देते वक्त उसमें गलत जानकारी दर्ज कर दी या फिर आपकी दर्ज की गई जानकारी आपके पासपोर्ट एप्लीकेशन से मैच नहीं करती तो फिर आपके पासपोर्ट आवेदन को रद्द किया जा सकता है. इसलिए जब भी आप पासपोर्ट का आवेदन दें तो. वही जानकारी दर्ज करें जो आपके दस्तावेजों में दर्ज होती है. 

कहां होती है गलती? 

पासपोर्ट एप्लीकेशन में अक्सर लोग छोटी-छोटी जानकारी पर ध्यान में नहीं होती. इनमें माता-पिता का नाम, घर का एड्रैस शामिल होता है. अक्सर एप्लीकेशन फाॅर्म में नाम या एड्रैस दर्ज करते वक्त लोग  ध्यान नहीं देते. कुछ वर्ड्स मिस स्पेल कर देते हैं. जिस वजह से डाॅक्यूमेंट में दर्ज जानकारी के साथ एप्लीकेशन फाॅर्म जानकारी मैच नहीं करती. और इसी वजह से आवेदन रद्द हो जाता है. 

गलत जानकारी दी तो सजा का है प्रावधान

बता दें अगर आपने जानबूझकर पासपोर्ट आवेदन में गलत जानकारी दी. तो फिर आपको मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है. ऐसा करने पर आपको 10 गुना तक जुर्माना भरना पड़ सकता है. जो 500 रुपये से लेकर 5000 रुपये तक हो सकता है. इसलिए आवेदन में जानबूझकर कभी भी गलत जानकारी न भरें.

यह भी पढ़ें: सफर में इस दौरान टीटीई नहीं कर सकता टिकट चेक, जानें क्या हैं रेलवे के नियम

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छठ पर बिहार जाने की टेंशन खत्म, दिल्ली-पटना के बीच दूसरी वंदे भारत, जानें पूरी डिटेल
छठ पर बिहार जाने की टेंशन खत्म, दिल्ली-पटना के बीच दूसरी वंदे भारत, जानें पूरी डिटेल
चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, क्या बच्चे की डिलीवरी पर रेलवे कराता है इलाज?
चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, क्या बच्चे की डिलीवरी पर रेलवे कराता है इलाज?
शाम को बिजली की किल्लत क्यों बढ़ रही है? क्या आगे महंगी हो सकती है बिजली?
शाम को बिजली की किल्लत क्यों बढ़ रही है? क्या आगे महंगी हो सकती है बिजली?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?
जैसे CM भगवंत मान फंसे, आप भी फंस सकते हैं, एयरपोर्ट पर कब लगता है फाइन?

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget