एक्सप्लोरर

PAN Card: दोबारा कैसे बनता है PAN कार्ड, जानें कितनी लगती है डुप्लीकेट पैन की फीस

PAN Card: अक्सर लोग तब परेशान हो जाते हैं जब उनका पैन कार्ड खो जाता है या फिर चोरी हो जाता है. ऐसे में लोग आसानी से घर से ही डुप्लीकेट पैन के लिए आवेदन कर सकते हैं.

सरकार की तरफ से कई ऐसे डॉक्यूमेंट जारी किए जाते हैं, जो सभी के लिए काफी जरूरी होते हैं. बिना इनके कई काम अटक जाते हैं. आधार और पैन कार्ड ऐसे ही डॉक्यूमेंट्स हैं, जिनके बिना आपके कई काम नहीं हो पाएंगे. साथ ही आपको वित्तीय नुकसान भी झेलना पड़ सकता है. पैन कार्ड वित्तीय लेनदेन के लिए काफी जरूरी होता है, बिना इसके बैंकिंग और इनकम टैक्स से जुड़े कोई काम नहीं हो पाते हैं. इसीलिए ज्यादातर लोगों के पास पैन कार्ड होता है. हालांकि जब पैन कार्ड खो जाता है या फिर चोरी हो जाता है तो लोग परेशान हो जाते हैं. ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप दोबारा अपना पैन कार्ड बनवा सकते हैं. 

ऐसे करना होगा आवेदन
कई लोगों को पता नहीं होता है कि एक बार पैन कार्ड खो जाने या फिर चोरी होने के बाद नया कैसे बनवा सकते हैं. इसके लिए आप घर से ही आवेदन कर सकते हैं और आसानी से आपका पैन कार्ड बनकर आ जाएगा. इसके लिए सबसे पहले आपको सबसे पहले एनएसडीएल की वेबसाइट onlineservices.nsdl.com पर जाना होगा. इसके बाद आपसे कई तरह की जानकारी यहां मांगी जाएगी. 

50 रुपये की फीस
वेबसाइट पर पैन नंबर, आधार नंबर और बाकी जानकारी डालने के बाद आपको सबमिट बटन पर क्लिक करना होगा. इसके बाद पैन कार्ड की सारी जानकारी आपके सामने होगी. यहां पर आपको डुप्लीकेट पैन कार्ड का विकल्प चुनकर एड्रेस भरना है. इसके बाद आपको अपना मोबाइन नंबर डालना होगा, जिस पर ओटीपी आएगा. ऐसा करने के बाद आपको डुप्लीकेट पैन के लिए फीस भी देनी होगी. इसके लिए 50 रुपये की फीस देनी होती है. ये सब करने के बाद आपका पैन कार्ड कुछ ही दिनों में आपके एड्रेस पर पहुंच जाएगा. 

हालांकि इस बात का खयाल रखें कि पैन कार्ड नंबर आपका वही रहेगा जो पहले था, ये नया पैन कार्ड नहीं बना है... ये उसी पैन कार्ड की डुप्लीकेट कॉपी होती है. आप चाहें तो इसी दौरान पैन कार्ड में करेक्शन भी कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें - Kanya Utthan Yojana: छात्राओं को मिलेंगे 25 हजार रुपये, कन्या उत्थान योजना के लिए इस तारीख तक होंगे आवेदन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank News: इस बैंक में खाता है तो सावधान! अब घर से काम करेंगे कर्मचारी, ब्रांच जाने से पहले हो जाएं सतर्क
इस बैंक में खाता है तो सावधान! अब घर से काम करेंगे कर्मचारी, ब्रांच जाने से पहले हो जाएं सतर्क
Bank News: आखिर क्यों भारत का सबसे बड़ा बैंक SBI 6 दिनों के लिए रहेगा बंद? जल्दी ही निपटा लें अपना काम
आखिर क्यों भारत का सबसे बड़ा बैंक SBI 6 दिनों के लिए रहेगा बंद? जल्दी ही निपटा लें अपना काम
RO Filter Change: RO के फिल्टर को कितने दिनों में बदलना चाहिए? ज्यादातर लोग करते हैं ये बड़ी गलतियां
RO के फिल्टर को कितने दिनों में बदलना चाहिए? ज्यादातर लोग करते हैं ये बड़ी गलतियां
Online Fraud: प्यार के नाम पर ठगी! Dating- Matrimony एप पर हुआ है फ्रॉड? ऐसे करें ऑनलाइन शिकायत
प्यार के नाम पर ठगी! Dating- Matrimony एप पर हुआ है फ्रॉड? ऐसे करें ऑनलाइन शिकायत

वीडियोज

Suvendu Adhikari Vs Humayun Kabir | Chaar Ki Chaal: बंगाल में बकरीद से पहले सियासी भूचाल,बढ़ेगा तनाव?
Sansani:मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस Twisha Sharma की मौत एक रहस्य ...! | Sansani
Sansani | Crime News:मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की मौत एक रहस्य बन गई है...!
“Bandar” trailer देख fans को भूल गया “Animal”, Bobby Deol की acting की हो रही तारीफ
Honda अब वापस आ गई with new City, EV and sub 4m SUV | #honda #hondacity #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बीजेपी कितने साल बाद सत्ता से बाहर हो जाएगी? एक्सिस माय इंडिया फाउंडर प्रदीप गुप्ता की बड़ी भविष्यवाणी
बीजेपी कितने साल बाद सत्ता से बाहर हो जाएगी? एक्सिस माय इंडिया फाउंडर प्रदीप गुप्ता की बड़ी भविष्यवाणी
'केवल गाय को गुड़-रोटी खिलाने से कोई गौभक्त नहीं बन जाता', शंकराचार्य का CM योगी पर निशाना
'केवल गाय को गुड़-रोटी खिलाने से कोई गौभक्त नहीं बन जाता', शंकराचार्य का CM योगी पर निशाना
फाल्टा सीट पर री-पोलिंग पूर्ण, 87.73 प्रतिशत हुई वोटिंग, BJP उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने किया जीत का दावा, जानें कब आएंगे नतीजे
फाल्टा सीट पर री-पोलिंग पूर्ण, 87.73 प्रतिशत हुई वोटिंग, BJP उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने किया जीत का दावा, जानें कब आएंगे नतीजे
चेन्नई के खिलाफ शुभमन गिल का खास 'दोहरा शतक', लंबा छक्का लगाकर किया कमाल 
चेन्नई के खिलाफ शुभमन गिल का खास 'दोहरा शतक', लंबा छक्का लगाकर किया कमाल 
Karuppu BO Day 7: सूर्या की 'करुप्पू' ने बॉक्स ऑफिस पर जमाई धाक, 7वें दिन कमाई पहुंची 114 करोड़ के पार
सूर्या की 'करुप्पू' ने बॉक्स ऑफिस पर जमाई धाक, 7वें दिन कमाई पहुंची 114 करोड़ के पार
बकरीद से पहले कलकत्ता HC का बड़ा फैसला, 'गाय कुर्बानी का हिस्सा नहीं', याचिका रद्द
बकरीद से पहले कलकत्ता HC का बड़ा फैसला, 'गाय कुर्बानी का हिस्सा नहीं', याचिका रद्द
कॉकरोच जनता पार्टी के आधे फॉलोअर्स पाकिस्तानी, बीजेपी के इस नेता ने डेटा शेयर कर किया दावा
कॉकरोच जनता पार्टी के आधे फॉलोअर्स पाकिस्तानी, बीजेपी के इस नेता ने डेटा शेयर कर किया दावा
बड़ा हादसा टला: दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग से चंद सेकंड पहले एअर इंडिया फ्लाइट के इंजन में लगी आग
बड़ा हादसा टला: दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग से चंद सेकंड पहले एअर इंडिया फ्लाइट के इंजन में लगी आग
Embed widget