एक्सप्लोरर

छोटे बच्चों का भी बनता है पैन कार्ड, ऑनलाइन इस तरह कर सकते हैं आवेदन

Pan Card For Minor: आप चाहें तो 18 साल से कम उम्र के बच्चों का भी पैन कार्ड बनवा सकते हैं. क्या होती है 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए पैन कार्ड अप्लाई करने की प्रोसेस. चलिए बताते हैं. 

Pan Card For Minor: भारत में रहने के लिए लोगों के पास कुछ दस्तावेज होने बेहद जरूरी होते हैं. बिना इन दस्तावेजों के बहुत से काम अटक जाते हैं. इन दस्तावेजों में आधार कार्ड, वोटर कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट और पैन कार्ड जैसे दस्तावेज शामिल हैं. आपको आए दिन इनमें से किसी न किसी काम के लिए इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ ही जाती है. इनमें पैन कार्ड काफी अहम दस्तावेज है. बिना पैन कार्ड के आपके बैंक संबंधी काम नहीं हो पाते.

तो इसके अलावा अगर पैन कार्ड नहीं होगा तो आप इनकम टैक्स रिटर्न भी फाइल नहीं कर पाएंगे. हर एक भारतीय नागरिक को पैन कार्ड बनवाना बहुत जरूरी होता है. पैन कार्ड 18 साल से कम उम्र के बच्चों के भी बनवाया जा सकते हैं. हालांकि इसके लिए क्राइटेरिया अलग होता है. क्या होती है 18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए पैन कार्ड अप्लाई करने की प्रोसेस चलिए बताते हैं. 

18 साल से कम उम्र के बच्चों का बनता है माइनर पैन कार्ड

18 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जो पैन कार्ड बनाया जाता है उसे माइनर पन कार्ड कहा जाता है. जब बच्चे की उम्र 18 साल हो जाती है. इसे फिर दोबारा अपडेट करवाया जाता है. कई जहों पर बच्चों को पैन कार्ड की जरूरत पड़ती है इसलिए बेहतर है होता है कि आप पहले ही बच्चों का पैन कार्ड बनवा के रख लें. ताकि आपको भविष्य में दिक्कत ना आए. 

यह भी पढ़ें: गैस सिलेंडर का इस्तेमाल करते वक्त इस बात का रखें खास ध्यान, नहीं तो हो सकता है बड़ा हादसा

इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई

माइनर पैन कार्ड के लिए अप्लाई करने के लिए आपको सबसे पहले NSDL की ऑफिशियल वेबसाइट https://www.onlineservices.nsdl.com/paam/endUserRegisterContact.html पर जाना होगा. इसके बाद आपको एप्लीकेशन टाइप में से 'New PAN- Indian Citizen (Form 49A)' टाइप सेलेक्ट करना होगा. इसके बाद कैटेगरी में 'इंडिविजुल' सेलेक्ट करना होगा. 

फिर आपको एप्लिकेंट इन्फॉर्मेंशन में पूरा नाम,  डेट ऑफ़ बर्थ, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी यह सभी डिटेल दर्ज करनी होंगी. फिर कैप्चा कोड दर्ज करना होगा. इसके बाद सबमिट पर क्लिक कर देना होगा. फिर आपको स्क्रीन पर एक टोकन नंबर दिखेगा उसे आप नोट कर लें. इसके बाद 'Continue with PAN Application Form' पर क्लिक करें. 

यह भी पढ़ें: दिवाली मनाते वक्त हादसा हो जाए तो काम आएंगे ये नंबर, तुरंत कर लें नोट

अब आपको 'Forward application documents physically' के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा. इसके बाद आपको आधार कार्ड के लास्ट 4 डिजिट और नाम दर्ज करना होगा.  और जो जरूरी जानकारी मांगी गई है वह दर्ज करनी होगी. फिर आपको नेक्स्ट पर क्लिक करना होगा और यहां पेरेंट्स डिटेल इनकम डिटेल और डॉक्यूमेंट सबमिट करने होंगे. इसके बाद आपको लास्ट में सबमिट का ऑप्शन मिलेगा. जहां आपको 107 रुपए की फीस चुकानी होगी.  10 से 15 दिनों के समय में रजिस्टर्ड ऐड्रेस पर पैन कार्ड पहुंच जाएगा. 

यह भी पढ़ें: इस दिन शुरू हो सकती है 70 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए आयुष्मान भारत योजना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharat Gas Indane और HP से लेते हैं LPG सिलेंडर, तुरंत निपटा लें ये जरूरी काम
Bharat Gas Indane और HP से लेते हैं LPG सिलेंडर, तुरंत निपटा लें ये जरूरी काम
टिकट बुक करते समय बस कर दें ये सेटिंग, बिना एक्स्ट्रा पैसे दिए बदल जाएगा कोच
टिकट बुक करते समय बस कर दें ये सेटिंग, बिना एक्स्ट्रा पैसे दिए बदल जाएगा कोच
क्या ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो हो गई खराब? ऐसे अपडेट करें नई फोटो
क्या ड्राइविंग लाइसेंस की फोटो हो गई खराब? ऐसे अपडेट करें नई फोटो
क्या एनुअल फीस वाला क्रेडिट कार्ड लेना चाहिए, फीस देने से कब होता है फायदा?
क्या एनुअल फीस वाला क्रेडिट कार्ड लेना चाहिए, फीस देने से कब होता है फायदा?

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget