एक्सप्लोरर

PAN-Aadhaar Card Link: 31 मार्च 2023 के बाद आपका पैन कार्ड हो सकता है बेकार! जल्द करा लें यह काम 

PAN-Aadhaar Card Linking: आधार कार्ड को पैन से लिंक करने में सिर्फ 4 महीने का वक्त बचा है, जिस दौरान आप 1000 रुपये का जुर्माना भरकर यह काम कर सकते हैं. 

PAN Card Update: आधार कार्ड की तरह ही पैन कार्ड देश के नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है. अगर आपके पास भी पैन कार्ड (PAN Card) है और आपने इसे अभी तक आधार से लिंक (Aadhaar Card Link With PAN Card) नहीं किया है, तो आपका पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा. केंद्रीय पत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने मार्च 2022 में ही नोटिफिकेशन जारी करके कहा था कि पैन कार्ड होल्डरों को आधार से लिंक करना होगा. पैन कार्ड को आधार से लिंक करने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2023 है. इसका मतलब है कि आपके पास सिर्फ चार महीने बचे हुए हैं. 

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT)  ने आधार को पैन कार्ड से लिंक करने के लिए 30 जून, 2022 के बाद से 1000 रुपये का जुर्माना तय किया है. बिना जुर्माने का भुगतान किए आप पैन कार्ड को आधार से लिंक नहीं कर पाएंगे. वहीं, अगर 31 मार्च 2023 तक आप पैन कार्ड को आधार से लिंक करने में विफल रहते हैं, तो आप इसका उपयोग नहीं कर पाएंगे. 
 
आधार को पैन कार्ड से लिंक नहीं करने पर क्या होगा?
अगर आधार को पैन कार्ड से लिंक नहीं किया जाता है, तो आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाने के बाद, बैंक अकाउंट, स्टाॅक और म्युचुअल फंड में निवेश नहीं कर पाएंगे और सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं ले पाएंगे. इसके अलावा, आप पैन कार्ड को एक दस्तावेज के रूप में भी इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे. वहीं अगर उपयोग भी किया जाता है, तो आपको भारी जुर्माना चुकाना पड़ सकता है. आयकर अधिनियम 1961 की धारा 272बी के तहत आप पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है।

इनकम टैक्स विभाग ने शेयर की जानकारी 
आयकर विभाग ने ट्विटर पर आधार को पैन से लिंक करने की जानकारी दी है. इनकम टैक्स विभाग ने कहा है कि पैन को आधार से तुरंत लिंक करा लें. निष्क्रिय होने के बाद आप पैन कार्ड का उपयोग नहीं कर पाएंगे. 

पैन कार्ड को आधार से कैसे करें लिंक
- सबसे पहले आयकर विभाग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं. 
- अब आपको क्विक सेक्शन में जाना होगा, यहां आप आधार लिंक पर क्लिक करें. 
- नए विंडो पर आपको आधार डिटेल, पैन और मोबाइल नंबर दर्ज करें. 
- ‘I validate my Aadhar details’ के विकल्प पर क्लिक करें. 
- आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा, जिसे दर्ज कर सबमिट कर दें. 
- जुर्माना भरने के बाद आपके पैन को आधार से लिंक कर दिया जाएगा. 

यह भी पढ़ेंः Aadhaar Card: आधार कार्ड में करवाना चाहते हैं फोटो अपडेट! जानें स्‍टेप बाय स्‍टेप प्रोसेस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर में सालों से इस्तेमाल कर रहे हैं ये सामान? इन 6 घरेलू चीजों की एक्सपायरी डेट जानकर रह जाएंगे हैरान
घर में सालों से इस्तेमाल कर रहे हैं ये सामान? इन 6 घरेलू चीजों की एक्सपायरी डेट जानकर रह जाएंगे हैरान
PF News: 10 साल की नौकरी के बाद एक्टिव होता है ये सरकारी नियम, मिलते हैं ये फायदे
PF News: 10 साल की नौकरी के बाद एक्टिव होता है ये सरकारी नियम, मिलते हैं ये फायदे
LPG News: 6 महीने में बनेंगे 10 किलो वाले 1.4 लाख गैस सिलेंडर, इनमें क्या है खास, आपको कैसे मिलेगी राहत?
6 महीने में बनेंगे 10 किलो वाले 1.4 लाख गैस सिलेंडर, इनमें क्या है खास, आपको कैसे मिलेगी राहत?
सिर्फ 100 रुपये रोज की बचत से बनेंगे लखपति, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मिलेगा बड़ा फायदा
सिर्फ 100 रुपये रोज की बचत से बनेंगे लखपति, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मिलेगा बड़ा फायदा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget