एक्सप्लोरर

पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में पांच साल में होगा करीब 5 लाख तक का फायदा, टैक्स से भी मिलेगी छूट

इसमें सरकार की गारंटी होती है, यानी निवेश पूरी तरह सुरक्षित है और साथ में ब्याज भी अच्छा मिलता है. यही वजह है कि मौजूदा आर्थिक हालातों में एक बार फिर लोग NSC की ओर रुख कर रहे हैं.

जब बात हो सुरक्षित निवेश की, जहां न शेयर बाजार का उतार-चढ़ाव हो, न कोई जोखिम और साथ ही टैक्स में भी राहत मिले, तो बहुत से लोग सीधे पोस्ट ऑफिस की योजनाओं की ओर मुड़ते हैं. इन्हीं योजनाओं में से एक है नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट यानी NSC, जो आज भी मध्यम वर्ग और नौकरीपेशा लोगों के बीच उतनी ही लोकप्रिय है जितनी पहले हुआ करती थी. खास बात ये है कि इसमें सरकार की गारंटी होती है, यानी निवेश पूरी तरह सुरक्षित है और साथ में ब्याज भी अच्छा मिलता है. यही वजह है कि मौजूदा आर्थिक हालातों में एक बार फिर लोग NSC की ओर रुख कर रहे हैं.

इस तरह से होगा सवा दो लाख का फायदा

नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (NSC) भारत सरकार द्वारा समर्थित एक छोटी बचत योजना है, जिसे देशभर के डाकघरों के जरिए चलाया जाता है. इसका मकसद आम लोगों को छोटी-छोटी रकम से लंबी अवधि की बचत के लिए प्रेरित करना है. फिलहाल इसकी ब्याज दर 7.7% सालाना है, जो हर साल कंपाउंड होती है लेकिन पैसा सिर्फ मैच्योरिटी यानी 5 साल बाद ही मिलता है. यानी अगर आपने 1 लाख का NSC लिया है, तो 5 साल बाद आपको करीब 1.45 लाख मिलेगा वो भी पूरी तरह सुरक्षित और बिना किसी बाजार जोखिम के.

5 साल में होगा इतने लाख का फायदा

मान लो एक बार में आपने 5 लाख NSC में लगाए और ब्याज दर है 7.7% सालाना (अभी की दर के अनुसार). इसमें ब्याज हर साल कम्पाउंड होता है यानी "ब्याज पर भी ब्याज" जुड़ता है, लेकिन सारा पैसा एक साथ 5 साल बाद मिलता है. आइए विस्तार से समझते हैं.

साल साल की शुरुआत में रकम सालाना ब्याज(7.7%) साल के अंत में कुल रकम
1 5,00,000 रुपये 38,500 5,38,500
2 5,38,500 रुपये 41,464 5,79,964
3 5,79,964 रुपये 44,657 6,24,621
4 6,24,621 रुपये 48,095 6,72,716
5 6,72,716 रुपये 51,797 7,24,513

5 साल बाद आपके 5 लाख रुपये की NSC 7,24,513 रुपये की हो जाएगी.

यानि कुल फायदा = 2,24,513 रुपये का होगा.

इस तरह से हो सकेगा 5 साल में करीब 5 लाख का फायदा

अगर आप इस योजना में 5 लाख की जगह 10 लाख रुपये का निवेश करते हैं तो आपकी कुल फायदे वाली रकम 7.7 प्रतिशत की ब्याज दर के साथ करीब 4 लाख 48 हजार रुपये हो जाएगी. NSC में कोई अधिकतम निवेश सीमा नहीं है, लेकिन 80C में टैक्स छूट सिर्फ 1.5 लाख तक ही मिलती है. न्यूनतम निवेश सिर्फ 1,000 है, जिससे कोई भी आम आदमी इसे शुरू कर सकता है. आप इसे अकेले खोल सकते हैं, जॉइंट अकाउंट में ले सकते हैं या फिर अपने बच्चे के नाम पर भी खाता खुलवा सकते हैं, जिसे अभिभावक संचालित करते हैं.

यह भी पढ़ें: विराट कोहली की तरह आपके रेस्टोरेंट पर भी दर्ज हो सकता है केस, इन चीजों का जरूर रखें खयाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EPF News: अब पूरा होगा 'अपना घर' बनाने का सपना, EPF लाया है नया तरीका, जानें कैसे मिलेगी मदद
EPF News: अब पूरा होगा 'अपना घर' बनाने का सपना, EPF लाया है नया तरीका, जानें कैसे मिलेगी मदद
Humidity Tips: उमस भरी गर्मी ने कर रखा है परेशान? बिना एसी ऐसे रखें कमरा ठंडा और फ्रेश
Humidity Tips: उमस भरी गर्मी ने कर रखा है परेशान? बिना एसी ऐसे रखें कमरा ठंडा और फ्रेश
शादी के बाद पैसों की नहीं होगी टेंशन, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से हर महीने आएंगे 9,000 रूपये
शादी के बाद पैसों की नहीं होगी टेंशन, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम से हर महीने आएंगे 9,000 रूपये
Train News: बारिश में ट्रेन हो गई रद्द? जानें टिकट के पैसे कैसे होंगे वापस, क्या मिलेगा फुल रिफंड
Train News: बारिश में ट्रेन हो गई रद्द? जानें टिकट के पैसे कैसे होंगे वापस, क्या मिलेगा फुल रिफंड

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget