एक्सप्लोरर

भोले के भक्तों को जल्दी मिलेंगी नमो भारत ट्रेन, टाइमिंग में हुआ यह बड़ा बदलाव

11 जुलाई से न्यू अशोक नगर और मेरठ साउथ के बीच नमो भारत ट्रेन की फ्रीक्वेंसी बढ़ा दी गई है. कांवड़ यात्रा के दौरान नमो भारत ट्रेन 15 मिनट की जगह 10 मिनट के अंतराल पर चलेगी.

सावन के पावन महीने में देश के अलग-अलग इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार से कांवड़ लाने के लिए यात्रा करते हैं. दिल्ली-मेरठ और आसपास से बड़े स्तर पर श्रद्धालु कांवड़ लाते हैं. दरअसल, 11 जुलाई यानी शुक्रवार से सावन महीने की शुरुआत हो गई है. ऐसे में पैसेंजर्स और श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एनसीआरटीसी (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम) ने नमो भारत ट्रेन की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने का फैसला किया है. 

कब से बढ़ी फ्रीक्वेंसी?

11 जुलाई से न्यू अशोक नगर और मेरठ साउथ के बीच नमो भारत ट्रेन की फ्रीक्वेंसी बढ़ा दी गई है. कांवड़ यात्रा के दौरान नमो भारत ट्रेन 15 मिनट की जगह 10 मिनट के अंतराल पर चलेगी. यह सुविधा सुबह 8 से 11 बजे तक और शाम को 5 बजे से 8 बजे के लिए यात्रियों को मिलेगी. ये सेमी हाई स्पीड ट्रेन फिलहाल 11 स्टेशनों के बीच 55 किलोमीटर के सेक्शन पर दौड़ रही है, जिसकी राइड्स का आंकड़ा 1.25 करोड़ के पार पहुंच गया है. 

फ्रीक्वेंसी बढ़ने से क्या होगा फायदा?

कांवड़ यात्रा के दौरान दिल्ली से लेकर हरिद्वार तक सड़कों पर वाहनों का दबाव भी काफी बढ़ जाता है. भारी वाहनों और बसों का मेरठ में प्रवेश भी कुछ समय के लिए बंद कर दिया जाता है. ऐसे में नमो भारत की फ्रीक्वेंसी बढ़ाने से मेरठ और आसपास के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी. मेरठ और आसपास के इलाकों से बड़ी संख्या में लोग कांवड़ यात्रा के दौरान इस ट्रेन की सुविधा का लाभ उठाएंगे. 

पैसेंजर्स के लिए उठाए गए ये कदम

मेरठ में इस समय नमो भारत और मेरठ मेट्रो से जुड़े निर्माण के कम भी चल रहे हैं. मेरठ में साइट्स व स्टेशनों को सुरक्षित बनाए रखने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा भी सुनिश्चित की जा रही है. ट्रैफिक मैनेजमेंट के तहत प्रमुख स्थलों पर एनसीआरटीसी की ओर से ट्रैफिक मार्शल भी तैनात किए जा रहे हैं. इसके अलावा नमो भारत अलाइनमेंट से गुजरने वाली सड़कों पर गड्ढों और डैमेज हिस्सों की मरम्मत कर दी गई है और बाकी बचे कामों को भी पूरा किया जा रहा है. इस दौरान भीड़भाड़ इलाकों में सड़कों पर निर्माण गतिविधि नहीं की जाएगी. स्टेशन के पास या साइट के आसपास वाहन पार्क नहीं किए जाएंगे.

ये भी पढ़ें: यात्रीगण कृपया ध्यान दें, रेलवे ने इस रूट की कई ट्रेनें की रद्द, सफर पर जाने से पहले देख लें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 साल में 22.5 लाख का निवेश, PPF या SIP, किसमें बनेगा सबसे बड़ा फंड?
15 साल में 22.5 लाख का निवेश, PPF या SIP, किसमें बनेगा सबसे बड़ा फंड?
बिना उज्ज्वला कनेक्शन के 5 किलो सिलेंडर पर मिलेगी सब्सिडी? जानें क्या कहते हैं नियम
बिना उज्ज्वला कनेक्शन के 5 किलो सिलेंडर पर मिलेगी सब्सिडी? जानें क्या कहते हैं नियम
बिना धूप के भी पानी गर्म करता है सोलर वॉटर हीटर, जानें कैसे करें इस्तेमाल
बिना धूप के भी पानी गर्म करता है सोलर वॉटर हीटर, जानें कैसे करें इस्तेमाल
यूपी की बीसी सखी योजना, महिलाओं को कब-कब कितने रुपए मिलते हैं?
यूपी की बीसी सखी योजना, महिलाओं को कब-कब कितने रुपए मिलते हैं?

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
दिल्ली पुलिस पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'यह न भूलें कि...'
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड को तोड़ने से अभिषेक शर्मा एक कदम दूर, बनाने हैं इतने रन
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget