एक्सप्लोरर

MP Mukhyamantri Internship Yojana: ग्रेजुएशन के बाद सरकार देती है 8 हजार की इंटर्नशिप, करना होता है बस ये काम

MP Mukhyamantri Internship Yojana: बेरोजगारी को कम करने के लिए सरकार कई योजनाएं लेकर आती है. मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना 2022 से शुरू कर दी है.

युवाओं के लिए सरकार आए दिन कुछ न कुछ योजना लेकर आती रहती है.  ऐसे में मध्य प्रदेश सरकार ने 2022 से एक नई योजना की शुरुआत की है. यह योजना उन लोगों के लिए है, जिन लोगों ने ग्रेजुएट या पोस्ट ग्रेजुएट कर लिया है. इस योजना के जरिए मध्य प्रदेश के युवाओं को विकास योजना का कार्य अनुभव कराया जाएगा. मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना 2024 में करीब 4695 युवाओं का चयन किया जाएगा. 

मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना

मध्य प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना की शुरुआत की है, जिसके तहत चयनित युवाओं को इस योजना का लाभ उठाने को मिलेगा साथ ही उन्हें प्रतिमाह 8000 रुपए स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे. हर विकासखंड में 15 इंटर्न्सकी नियुक्ति होगी ठीक इसी तरह कुल मिलाकर 313 विकास करो में 4695 इंटर्न्स लिए जाएंगे. इस योजना का लाभ लेने के लिए आप आवेदन कर सकते हैं.

ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

इसके लिए आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. अगर आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना चाहते हैं, तो इसकी आधिकारिक वेबसाइट services.mp.gov.in पर जा सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन करने के बाद मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी. मेरिट लिस्ट में जो लोग शामिल होंगे, उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद जो लोग साक्षात्कार में सफल होते हैं, उन्हें इंटर्नशिप के लिए चुना जाएगा.

युवाओं के विकास

जानकारी के मुताबिक इंटर्नशिप की अवधि 6 महीने तक होती है. आवेदन करने के लिए आपको आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो जैसे दस्तावेजों की जरूरत पड़ सकती है. इसके अलावा आवेदक के पास डिग्री होना जरूरी है. मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना युवाओं के विकास के लिए शुरू की गई है.

योजना का मुख्य उद्देश्य

इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगार देकर उनकी आर्थिक सहायता करना है. यह योजना युवाओं को व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर देती है, ताकि वे अपने ज्ञान को विकसित कर सके. इस इंटर्नशिप की मदद से युवाओं को भविष्य में रोजगार प्राप्त करने में मदद मिलेगी. 

मध्य प्रदेश के स्थाई निवासी

इस योजना का लाभ उठाने के लिए मध्य प्रदेश के स्थाई निवासी होना जरूरी होता है. इसके अलावा अंतिम परीक्षा में आपके कम से कम 50% मार्क्स होने चाहिए. इसके लिए आपको ग्रेजुएशन कंप्लीट करना होगा. आवेदन के लिए युवाओं की उम्र 18 साल से 29 साल के बीच में होनी चाहिए. इस योजना की मदद से युवाओं को एक सुनहरा मौका मिलेगा और उन्हें आर्थिक मदद भी होगी.

यह भी पढ़ें- Air Turbulence: टर्बुलेंस को हैंडल करने के लिए कौन-से प्लेन होते हैं बेस्ट, अगली बार फ्लाइट लेते वक्त जरूर रखें इसका ध्यान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या आप भी करते हैं NPS में निवेश, नए यूनिफाइड पोर्टल से क्या-क्या बदलेगा?
क्या आप भी करते हैं NPS में निवेश, नए यूनिफाइड पोर्टल से क्या-क्या बदलेगा?
चलती ट्रेन में ऑर्डर करो चार्जर, दवाइयां और जरूरी सामान, Blinkit डिलिवर करेगा
चलती ट्रेन में ऑर्डर करो चार्जर, दवाइयां और जरूरी सामान, Blinkit डिलिवर करेगा
4.81 लाख इनकम और 50 लाख की LIC, टैक्स को लेकर फंसी महिला
4.81 लाख इनकम और 50 लाख की LIC, टैक्स को लेकर फंसी महिला
21 अक्टूबर से शुरू हुआ बैंक कैंप, जानें बीमा और पेंशन स्कीम का कैसे मिलेगा फायदा?
21 अक्टूबर से शुरू हुआ बैंक कैंप, जानें बीमा और पेंशन स्कीम का कैसे मिलेगा फायदा?

वीडियोज

Man Atisundar: 🕵🏻‍♀️Radhya का भेष बदलकर नया खेल, क्‍या खुलेगा Antara के धोखे का बड़ा राज़? #sbs
Bollywood News: विजयादशमी के मौके पर रामायण के मेकर्स ने 'रावण तांडव' के साथ खेला बड़ा दांव (21.10.26)
Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
एसआईआर के खिलाफ बड़े मार्च की तैयारी, अभिजीत दीपके -राकेश टिकैत समेत पहुंचेंगे ये नेता
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
रांका और सौरव को बड़ी राहत: 7 दिनों के बाद रिहाई के आदेश, दीपके ने शेयर किया SRK का ये क्लिप
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
एशियन पैरा गेम्स: आज भारत ने जीते 5 गोल्ड समेत 22 मेडल, टोटल पदक हो गए 62; टॉप-5 में एंट्री
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
रश्मिका से शादी के लिए हां करने में विजय ने क्यों लिया था 1 साल? 'कॉफी विद करण 9' में खोला राज
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
दुनिया के सामने आया 'मक्का रक्षा समझौते' का मसौदा, जानें किन-किन शर्तों पर सहमति
Explained: भारत में पाकिस्तान के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
भारत में PAK के 'कसीदे' से US ट्रेड डील तक! मार्को रूबियो के दौरे की 5 बड़ी बातें
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Collab हो गया...भारत-पाक के स्कैमर्स ने मिल लूटा कनाडा का बैंक
Embed widget