एक्सप्लोरर

IRCTC Bharat Gaurav Train: माता वैष्णो देवी मंदिर जाने का प्लान? आईआरसीटीसी भारत गौरव ट्रेन से सस्ते में कराएगा दर्शन 

IRCTC Tour Package: भारत गौरव ट्रेन की शुरुआत 25 जून से होने वाली है. इस टूर पैकेज के तहत आप हरिद्वार और ऋषिकेश के कई स्थानों पर घूम सकते हैं. 

भारतीय रेलवे ने वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों के लिए नया टूर पैकेज पेश किया है. इसके तहत रेलवे ​कम खर्च में यात्रियों को माता वैष्णो के दर्शन कराएगा. इंडियन रेलवे की ओर से यह टूरिज्म ट्रेन सात रात और आठ दिनों के लिए होगा. यह ट्रेन 25 जून 2023 से शुरू की जाएगी. 

भारत गौरव टूरिज्म ट्रेन 25 जून से शुरू होकर 2 जुलाई तक चलेगी और इसे कोलकाता रेलवे स्टेशन से शुरू किया जाएगा. इस  यात्रा के दौरान भारत गौरव टूरिज्म ट्रेन कोलकाता, खारागपुर जंक्शन, टाटा, मुरि, रांची, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रापुर, गोमह जंक्शन, हजारीबाग रोड, कोडेरमा, गया, डेहरी ऑन सोन, सासाराम और दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर रुकते हुए जाएगी. 

कहां-कहां घूम सकते हैं? 

भारत गौरव टूरिज्म ट्रेन की मदद से आप कई स्थानों पर जा सकते हैं. इसमें कटरा-वैष्णो देवी टेम्पल, ऋषिकेश में राम झूला, लक्ष्मण झूला और त्रिवेंणी घाट जा सकते हैं. इसके अलावा, हरिद्वार में आप भारत माता देवी मंदिर, हर की पौड़ी गंगा आरती के लिए जा सकते हैं. 

कितने यात्री कर सकेंगे सफर

भारत गौरव टूरिज्म ट्रेन के तहत कुल 790 यात्री सफर कर सकते हैं. इस ट्रेन में तीन तरह का क्लास होगा, जिसमें इकनोमी क्लास में 580 सीटें, स्टैंडर्ड में 150 सीटें और कंफर्ट क्लास में 60 सीटें उपलब्ध हैं. 

कितना लेगेगा खर्च 

भारत गौरव ट्रेन में सफर करने के लिए 13,680 रुपये प्रति पैसेंजर से इकनोमी क्लास में टिकट की बुकिंग कराना होगा. वहीं स्टैंडर्ड और कंफर्ट क्लास के लिए किराया क्रमश: 21890 रुपये और 23990 रुपये प्रति यात्री होगा. 

कौन कौन सी दी जाएंगी सुविधाएं 

गौरतलब है कि भारत गौरव टूरिज्म ट्रेन एक भारत श्रेष्ठ भारत और देखो अपना देश योजना के तहत घरेलू टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए लाया गया है. राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर भारत गौरव ट्रेन योजना के तहत रेल पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 33 प्रतिशत दे रहा है. रेल टूर पैकेज में सभी यात्रा सुविधाएं जैसे भोजन, यात्रा बीमा, टूर मैनेजर की उपस्थिति, ठहरने की सुविधा और ट्रेन में सुरक्षा शामिल है. 

कैसे बुक करा सकते हैं टिकट

आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर टिकट बुक करा सकते हैं. हालांकि इस दौरान कोई दिक्कत आती है तो आप 8595904082 या 8595904077 नंबर डॉयल करके टिकट की बुकिंग करा सकते हैं. रेलवे ट्रेन के निकलने से एक हफ्ते पहले सीटिंग अरेंजमेंट के कंफर्म करेगा. 

ये भी पढ़ें 

MRF Stock: 1 लाख रुपये प्रति शेयर को छूने वाला पहला शेयर बना MRF, इंवेस्टर्स की पौ बारह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या है Philately Passport, जिसके लिए रात भर लाइन में लगे लोग, इससे क्या होगा?
क्या है Philately Passport, जिसके लिए रात भर लाइन में लगे लोग, इससे क्या होगा?
1 रुपए से भी कम कीमत में 10 लाख का बीमा, रेलवे के नियमों और शर्तों का सच जानिए
1 रुपए से भी कम कीमत में 10 लाख का बीमा, रेलवे के नियमों और शर्तों का सच जानिए
सऊदी अरब में हवाई यात्रा पर बड़ा संकट, यात्री अभी उड़ान भरें या नहीं?
सऊदी अरब में हवाई यात्रा पर बड़ा संकट, यात्री अभी उड़ान भरें या नहीं?
एक घर में दो LPG कनेक्शन होने पर क्या दोनों पर मिलती है सब्सिडी?
एक घर में दो LPG कनेक्शन होने पर क्या दोनों पर मिलती है सब्सिडी?

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जब शूटिंग करते-करते कार से कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जब शूटिंग करते-करते कहीं और चले गए किशोर कुमार, घर में लगा रखी थी खोपड़ी और हड्डियां
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
दिल्ली में बदला हुआ है मौसम का मिजाज, साफ हुई हवा, जानें आज का मौसम
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
यूपी में बारिश के बाद बढ़ी ठंडक, अगले 3 दिनों के लिए भी अलर्ट जारी
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
मुर्गी पालन शुरू करना है, जानें कितनी जगह और पैसों की जरूरत?
Embed widget