एक्सप्लोरर

Goa Tour Package: गोवा जाने का है प्लान? IRCTC लेकर आया दो शानदार पैकेज, सस्ते में पूरा होगा सफर 

IRCTC Goa Tour Package: IRCTC की ओर से फरवरी और मार्च महीने में दो टूर पैकेज को शुरू किया जाएगा. यह गोवा का सफर कम खर्च में पूरा कराएगी.

IRCTC Goa Tour Package: अगर आप गोवा घूमने का प्लान कर चुके हैं और किसी सस्ते पैकेज की तलाश कर रहे हैं तो IRCTC आपके लिए दो शानदार पैकेज लेकर आया है. इस पैकेज के तहत आप गोवा का सफर कम खर्च में पूरा कर सकते हैं. इस टूर पैकेज (IRCTC Tour Package) में आपको रहने-खाने, घूमने के लिए कैब, ब्रेकफास्ट और अन्य सुविधा दी जाएगी. 

इन दो पैकेज की शुरुआत IRCTC की ओर से फरवरी महीने में की जा रही है. दोनों ही पैकेज के तहत 3 रात और 4 दिन का सफर कराया जाएगा. एक पैकेज इंदौर से शुरू किया जा रहा है तो दूसरा टूर पैकेज पटना से शुरू किया जाएगा. इंदौर से गोवा के लिए टूर पैकेज (Indore To Goa Tour Package) 12 फरवरी और 1 मार्च से संचालित किया जाएगा. 

पटना से गोवा का हवाई सफर 

पटना से गोवा के लिए टूर पैकेज 21 फरवरी 2023 से शुरू किया जा रहा है. IRCTC की ओर से इस पैकेज के तहत रहना खाना, होटल की सुविधा, कैब और गाइड की सुविधा दी जाएगी. गोवा के इस टूर पैकेज में तीन टाइम का ब्रेकफास्ट और भोजन दिया जाएगा. आईआरसीटीसी पटना से गोवा (IRCTC Patana To Goa Tour Package) का सफर हवाई जहाज से कराएगी और जब टूर समाप्त होगा तो वापस हवाई जहाज से पटना पहुंचा देगी. 

इंदौर से गोवा के लिए टूर पैकेज 

इंदौर से गोवा के लिए टूर पैकेज फरवरी और मार्च में चलाया जाएगा. यहां से 12 फरवरी और 1 मार्च, 2023 को गोवा के लिए सफर शुरू होगा. आईआरसीटीसी हवाई जहाज से यात्रियों को सफर कराएगा. इस पैकेज के तहत नॉर्थ गोवा और साउथ गोवा को कवर किया जा सकता है. 

कितना लगेगा किराया 

अगर इंदौर से गोवा के लिए सफर करने वाले हैं तो सिंगल यात्री को 26200 रुपये, डबल पैसेंजर के होने पर प्रत्येक को 20300 रुपये और ट्रिपल पैसेंजर के साथ बुकिंग कराने पर प्रत्येक को 19850 रुपये का किराया देना होगा. 5 साल से 11 साल के बच्चे के लिए किराया 16800 रुपये और बिना बेड के बच्चों के लिए किराया 16500 रुपये देना होगा. 

पटना से गोवा वाले टूर पैकेज में सिंगल यात्री को 33740 रुपये, डबल यात्री होने पर प्रत्येक को 28180 रुपये और तीन यात्रियों के एकसाथ बुकिंग कराने पर 27810 रुपये प्रति व्यक्ति चार्ज देना होगा. 5 से 11 साल के बच्चों के लिए किराया 25950 रुपये और बिना बेड के 25950 रुपये का किराया देना होगा.  

यह भी पढ़ें

Indian Railway: यात्रियों के लिए खुशखबरी! जनरल टिकट पर कर सकेंगे स्लीपर कोच में सफर, नहीं लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EPFO: पहली नौकरी पर सरकार देगी 15 हजार, 6 महीने काम किया तो 7500
EPFO: पहली नौकरी पर सरकार देगी 15 हजार, 6 महीने काम किया तो 7500
5 सुपरफास्ट में नई सर्विस, 2 वंदे भारत में AI वाली सफाई शुरू
5 सुपरफास्ट में नई सर्विस, 2 वंदे भारत में AI वाली सफाई शुरू
मुंबई से अयोध्या जाना होगा आसान, चलेंगी 20 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज
मुंबई से अयोध्या जाना होगा आसान, चलेंगी 20 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, जानें टाइमिंग और स्टॉपेज
मेडिकल लीव पर गए SBI अफसर को काम से निकाला, हाई कोर्ट ने वापस दिलाई नौकरी
मेडिकल लीव पर गए SBI अफसर को काम से निकाला, हाई कोर्ट ने वापस दिलाई नौकरी

वीडियोज

Bollywood News: Tiger Shroff पर फायरिंग से मचा हड़कंप! कौन रच रहा था हमले की साजिश? (19.10.26)
YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
टाइगर श्रॉफ केस: सोनीपत के रेहान की मौसी का बड़ा खुलासा, '15 दिन पहले...'
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
सौरव दास और आशुतोष रांका को लेकर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, उनसे ऐसी उम्मीद भी नहीं थी...
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
भारत ने इस्लामी सहयोग संगठन को लताड़ा, 'हमें निराशा है कि पाकिस्तान के कट्टर...'
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..,, बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है...
जसप्रीत बुमराह को रवि शास्त्री की महत्वपूर्ण सलाह..., बोले - अगर 2027 वर्ल्ड कप खेलना है
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, CCTV में खुलासा
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग: घर से फुटबॉल ग्राउंड तक, अटैक से पहले की गई थी रेकी, सीसीटीवी में खुलासा
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget