एक्सप्लोरर

Train Ticket Booking: ट्रेन में नहीं मिल रहा तत्काल टिकट तो बुक करते वक्त आजमाए यह आसान ट्रिक, मिनटों में मिलेगी कंफर्म सीट!

IRCTC Ticket Booking: अक्सर लोगों को त्योहार के समय यह शिकायत रहती है कि उन्हें कंफर्म टिकट नहीं मिलती है. हम आपको ऐसी ट्रिक बता रहे हैं जिसके जरिए फटाफट कंफर्म तत्काल टिकट प्राप्त कर सकते हैं.

Railway Ticket Booking: रेलवे को आम लोगों के जीवन का अहम हिस्सा माना जाता है. हर दिन करोड़ों की संख्या में यात्री ट्रेन के जरिए यात्रा करते हैं. ऐसे में इसे आम लोगों के जीवन की लाइफलाइन माना जाता है. त्योहारों के समय ट्रेनों में भीड़ कई गुना तक बढ़ जाती है. होली का त्योहार (Holi 2023) आने वाला है. ऐसे में लोगों को घर जाने और आने के लिए जल्दी कंफर्म टिकट (Trick to Book Confirm Ticket in Train)  नहीं मिल रहा है. ऐसे में लोग तत्काल टिकट का सहारा लेते हैं मगर ज्यादा भीड़ होने के कारण वह भी नहीं मिल पाता है. ऐसे में आप एक आसान ट्रिक अपनाकर आसानी से कंफर्म टिकट प्राप्त कर सकते हैं. यह ट्रिक है मास्टर लिस्ट (IRCTC Master List) के जरिए टिकट बुकिंग.

क्या है मास्टर लिस्ट?

आईआरसीटीसी (IRCTC) यात्रियों को मास्टर लिस्ट बनाने की सुविधा देता है. आपके मन में सवाल उठ रहा है कि यह मास्टर लिस्ट क्या है तो हम आपको बता दें कि आप उन यात्रियों का नाम, उम्र और बाकी डिटेल्स से पहले ही एक मास्टर लिस्ट तैयार कर लें. इसके बाद बुकिंग करते वक्त आप पैसेंजर डिटेल्स (Passengers Details) भरने के बजाय इस मास्टर लिस्ट से यात्रियों के डिटेल्स फटाफट ऐड कर सकते हैं. इससे आपके बुकिंग के टाइम में बचत होती है और कंफर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ यह लिस्ट जाती है.यह लिस्ट आप IRCTC के प्रोफाइल सेक्शन में जाकर तैयार कर सकते हैं. आइए जानते मास्टर लिस्ट तैयार करके यूज करने का तरीका.

इस तरह मास्टर लिस्ट को करें तैयार-

  • इसके लिए सबसे पहले IRCTC ऐप को खोलें.
  • फिर My Account के विकल्प को चुनकर My Master List पर जाएं.
  • अगर आपने कोई मास्टर लिस्ट नहीं बनाई है तो आपको नो रिकॉर्ड दिखेगा. इस पर ओके पर क्लिक कर दें.
  • इसके बाद Add Passengers पर क्लिक करें.
  • इसके बाद आपको आप सभी यात्रियों के डिटेल्स जैसे नाम, उम्र को फिल कर दें.
  • इसके बाद इसे सेव कर दें.

टिकट बुकिंग करते वक्त कैसे यूज करें मास्टर लिस्ट-

  • टिकट बुकिंग करते वक्त Plan My Journey पर क्लिक करें.
  • इसके बाद स्टेशन और डेट को चुनें.
  • फिर Go to Passenger Details पर जाएं.
  • इसके बाद Add Passengers के विकल्प पर जाकर मास्टर लिस्ट से यात्रियों के डिटेल्स को फिल करें.
  • इसके बाद पेमेंट करें और कुछ ही मिनटों में आपकी टिकट बुकिंग हो जाएगा.
  • Master List के कारण आपके टिकट बुकिंग की अवधि कम हो जाएगी और इससे तत्काल टिकट की बुकिंग के वक्त आपको कंफर्म टिकट मिलने का ज्यादा चांस रहेगा.

ये भी पढ़ें-

HDFC Alert: अकाउंट हो गया है सस्पेंड! इस तरह का मैसेज मिलने पर हो जाए सावधान, HDFC बैंक ने ग्राहकों के किया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
घर के बाहर नेम प्लेट लगी है? चोर इससे भी बना सकते हैं चोरी का प्लान, भूलकर भी न करें ये गलती
घर के बाहर नेम प्लेट लगी है? चोर इससे भी बना सकते हैं चोरी का प्लान, भूलकर भी न करें ये गलती
PPF Investment: रोज एक कप चाय जितनी बचत, रिटायरमेंट तक मिलेगा 2 करोड़ का फंड
PPF Investment: रोज एक कप चाय जितनी बचत, रिटायरमेंट तक मिलेगा 2 करोड़ का फंड
चेक बाउंस हो गया, जेल में सजा भी पूरी काट ली, क्या फिर भी लौटाने पड़ते हैं उधारी के पैसे?
चेक बाउंस हो गया, जेल में सजा भी पूरी काट ली, क्या फिर भी लौटाने पड़ते हैं उधारी के पैसे?

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
एक से ज्यादा शादी की तो जाएगी सरकारी नौकरी! BJP शासित इस राज्य में हुआ बड़ा फैसला
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
'नीतीश कुमार ने CM सम्राट को लगाई फटकार, बिहार में गिरने जा रही सरकार', तेज प्रताप का बड़ा दावा
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
तेल नहीं, 220 मिलियन टन जिंक-लेड का खजाना! क्या ईरान की जंग के पीछे छिपा है असली खेल?
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
CUET स्कोर वालों के लिए बड़ी खबर, CUSB में UG एडमिशन शुरू; 16 जुलाई तक करें आवेदन
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Embed widget