एक्सप्लोरर

ट्रेन से कार या बाइक दूसरे शहर भेजने पर कितने पैसे लगते हैं? ये है रेट लिस्ट

Indian Railway Rules For Sending Car Bike: आप ट्रेन के जरिए अपनी बाइक और कार भी ले जा सकते हैं. क्या होती है इसके लिए प्रक्रिया और कितना देना होता है चार्ज. चलिए आपको बताते हैं.

Indian Railway Rules For Sending Car Bike: भारतीय रेलवे से रोज करोड़ों की संख्या में यात्री सफर करते हैं. जिसके लिए भारतीय रेलवे रोजाना लाखों की संख्या में ट्रेनें चलाता है. जब लोगों को कहीं दूर जाना होता है तो ज्यादातर लोग ट्रेन से जाना पसंद करते हैं. ट्रेन में सफर काफी सहूलियत भरा होता है. 

इस सफर में आपको काफी सुविधाएं भी मिलती हैं. ट्रेन के जरिए लोग अपना सामान भी इधर से उधार ले जाते हैं. जब लोगों को एक शहर से दूसरे शहर शिफ्ट होना होता है. तो लोग ट्रेन के जरिए ही अपना सामान भी ले जाते हैं. आप ट्रेन के जरिए अपनी बाइक और कार भी ले जा सकते हैं. क्या होती है इसके लिए प्रक्रिया और कितना देना होता है चार्ज. चलिए आपको बताते हैं.

बाइक कैसे ले जा सकते हैं?

आप अपनी बाइक को ट्रेन से दो तरीकों से ले जा सकते हैं. आप चाहें तो अपने साथ बाइक को लगेज के तौर पर ले जा सकते हैं. या फिर आप बाइक को पार्सल के तौर पर ट्रांसपोर्ट कर सकते हैं. लगेज के तौर पर मतलब होता है जब आप यात्रा कर रहे हैं. उसी ट्रेन से बाइक को साथ ले जा रहे हैं. तो वहीं ट्रांसपोर्ट कर रहे हैं इसका मतलब है आप बाइक के साथ नहीं जा रहे हैं बल्कि बाइक को ट्रेन के जरिए भेज रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: दिवाली पर इन योजनाओं में मिलेगा दोगुना फायदा, जान लीजिए नाम

लगेज के तौर पर बाइक के लिए भी आपक कुछ चार्ज चुकाना होता है. अगर आप बाइक को पार्सल के जरिए भेजना चाहते हैं. तो उसको आपको नजदीकी रेलवे स्टेशन ले जाना पड़ेगा. वह आपको बाइक से जुड़े सभी दस्तावेज जमा करने होंगे. बाइक के पेट्रोल के टैंक को खाली करना होगा. इसके बाद आपको कुछ चार्ज देना होता है.  

ट्रेन से कार कैसे भेजें?

अगर आप चाहें तो अपनी कार को ट्रेन से भी भेज सकते हैं. लेकिन इसके लिए आप उसे लगेज के तौर पर नहीं भेज सकते हैं. आप कार को ऑटोमोबाइल कैरिंग व्हीकल से भेजे सकते हैं. इसकी बुकिंग आपको पार्सल के तौर पर करनी होती है. 

यह भी पढ़ें: मार्केट में मिल रहा है नकली अमूल घी, कंपनी ने खुद बताया किस तरह पता कर सकते हैं कौनसा है असली

कितना देना होता है चार्ज?

भारतीय रेलवे के ट्रेन से पार्सल भेजते हैं. तो उसकी कैलकुलेशन दूरी और सामान के वजन के हिसाब से होती है. अगर आपका पार्सल छोटा है और कम दूरी के लिए जा रहा है तो ज्यादा पैसे नहीं देने होंगे. वहीं पार्सल बड़ा है और ज्यादा दूरी के लिए जा रहा है तो ज्यादा पैसे देने होंग. 

अगर अनुमानित रेट की बात की जाए तो आप बाइक को 500 किलोमीटर की दूरी पर भेज रहे हैं. तो उसका एवरेज किराया 2000 रुपये के आसपास होता है. वहीं अगर आप कार को 500 किलोमीटर की दूरी के लिए भेज रहे हैं. तो उसके 8000 रुपये तक चुकाने पड़ सकते हैं. इसमें पैकिंग का चार्ज अलग से होता है. 

यह भी पढ़ें: दिवाली में खरीदना है सोना तो गांठ बांध लें ये टिप्स, ठग नहीं पाएगा ज्वैलर

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 दिन बाद लगेगी लोक अदालत, एक बार में कितने ट्रैफिक चालान का होगा निपटारा?
2 दिन बाद लगेगी लोक अदालत, एक बार में कितने ट्रैफिक चालान का होगा निपटारा?
पत्नी ने लीवर दिया और बीमा कंपनी ने धोखा, शख्स को कोर्ट ने दिलाए 19 लाख
पत्नी ने लीवर दिया और बीमा कंपनी ने धोखा, शख्स को कोर्ट ने दिलाए 19 लाख
पहले जैसा नहीं रहेगा आपका DL, नोट कर लें ये 10 बदलाव, हर एक है जरूरी
पहले जैसा नहीं रहेगा आपका DL, नोट कर लें ये 10 बदलाव, हर एक है जरूरी
दिवाली के लिए चाहिए सस्ता होम डेकोर? Blinkit या Zepto, जानें कहां कितने में मिल रहा है सामान
दिवाली के लिए चाहिए सस्ता होम डेकोर? Blinkit या Zepto, जानें कहां कितने में मिल रहा है सामान

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget