एक्सप्लोरर

Indian Railway: 30 सितंबर से चलेगी देश की तीसरी और गुजरात की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस, ये रही जानकारी

देश में तीसरी और गुजरात की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस 30 सितंबर से चलेगी. रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव के मुताबिक इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे.

Vande Bharat Express News: गुजरात के लोगों को जल्द ही वंदे भारत एक्सप्रेस का तोहफा मिलने वाला है. यह तोहफा कोई और नहीं, बल्कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद अपने हाथों से देंगे. जी हां, 30 सितंबर से मुंबई और गांधीनगर के बीच देश में तीसरी और गुजरात की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू हो जाएगा. अब मुंबई और गुजरात के बीच यात्री तेज स्पीड में अपना सफर तय कर सकेंगे.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक इसके शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया गया है. इस ट्रेन का संचालन सप्ताह में छह दिन बताया जा रहा है. इसके किराये को लेकर अभी स्थिति साफ नहीं हुई है. वहीं, गुजरात में वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन शुरू होने से हर्ष का माहौल है. व्यापारियों से लेकर बिजनेस मेन और उद्यमी अब इस ट्रेन की यात्रा को अपनी योजना में शामिल करने की योजना भी बनाने लगे हैं.

अब तक सिर्फ दो रूटों पर चल रही है वंदे भारत

वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन अब तक सिर्फ दो रूटों पर चल रही है. दिल्ली से वाराणसी और दिल्ली से कटरा के बीच यह दोनों ट्रेन चलती हैं. इस रूट पर सफर करने के लिए यात्री उत्सुक रहते हैं. इसके साथ ही सफर करने पर ट्रेन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा भी करते हैं. इसके बाद से देशभर में अन्य ट्रेनों के संचालन का इंतजार किया जा रहा था. जिसके बाद अब गुजरात से मुंबई के बीच लोगों का इंतजार पूरा होने वाला है. नई ट्रेन के संचालन से पहले रेलवे अगस्त के महीने में इस ट्रेन का ट्रायल कर चुका है.

साबरमती में तैयार हो रहा है इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट हब

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट के लिए साबरमती में इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट हब भी तैयार हो रहा है. लगभग 330 करोड़ रुपये की लागत से यह हब तैयार होगा. इस हब की दूसरी मंजिल को साबरमती रेलवेस्टेशन, मेट्रो स्टेशन से जोड़ा जाएगा.

राव साहेब पाटिल दानवे ने दी है जानकारी

30 सितंबर से गांधीनगर और मुंबई के बीच शुरू होने वाली वंदे भारत ट्रेन के संचालन की जानकारी केंद्रीय रेल, कोयला और खान राज्य मंत्री राव साहेब पाटिल दानवे ने दी है. उन्होंने भी पुष्टि की कि इस ट्रेन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर करेंगे.

यह भी पढ़ें

Indian Railway: रेलवे 16 ट्रेनों में बढ़ा रहा है अतिरिक्त कोच, वेटिंग लिस्ट से धड़ाधड़ कंफर्म होंगी टिकटें

Indian Railway: नॉर्थ सेंट्रल रेलवे अप्रैल तक चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, ये रहीं सभी 16 ट्रेनों की डिटेल्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आधी रात को बैंक अकाउंट खाली कर गए ठग? तो तुरंत करें ये काम
आधी रात को बैंक अकाउंट खाली कर गए ठग? तो तुरंत करें ये काम
वंदे भारत और रेलवे ट्रैक के पास वीडियो बनाई या ड्रोन उड़ाया तो खैर नहीं, नए नियम जारी
वंदे भारत और रेलवे ट्रैक के पास वीडियो बनाई या ड्रोन उड़ाया तो खैर नहीं, नए नियम जारी
महिला का पश्मीना शॉल ड्राई क्लीनर ने किया खराब, अब देगा 59000 रुपए
महिला का पश्मीना शॉल ड्राई क्लीनर ने किया खराब, अब देगा 59000 रुपए
IRCTC से 333 रुपए में बुक किया कमरा, नहीं मिला वेस्टर्न टॉयलेट, 20000 का हर्जाना भरेगा रेलवे
IRCTC से 333 रुपए में बुक किया कमरा, नहीं मिला वेस्टर्न टॉयलेट, 20000 का हर्जाना भरेगा रेलवे

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget