दिव्यांग पेंशन में इजाफा, किस उम्र के लोगों के लिए कितना बढ़ा पैसा?
दिव्यांगजन पेंशन योजना में सरकार ने काफी बदलाव किए है. अब उम्र के हिसाब से अलग-अलग राशि दी जाएगी और वहीं योजना की न्यूनतम उम्र की शर्त में भी बदलाव किया गया है. जानिए योजना से जुड़ी पूरी डिटेल.

आज के समय में आदमी हो या फिर महिलाएं, सभी चाहते हैं कि वे अपनी जरूरतों के लिए किसी दूसरे व्यक्ति पर निर्भर न हो. ऐसे में सरकार खासकर, महिलाओं, बुजुर्गों और दिव्यांगजनों के लिए कई योजनाएं भी चलाती है, ताकि उन्हें आर्थिक मदद मिल सकें. इसी बीच दिव्यांग पेंशन योजना में सरकार ने बड़ा बदलाव किया है. ऐसे में अब जानते हैं कि आखिर दिव्यांग पेंशन योजना में क्या बदलाव किया गया है.
सबसे बड़ी बात ये है कि 80 प्रतिशत की जगह 40 प्रतिशत दिव्यांगता होने पर भी पात्रता मिल सकती है. इतना ही नहीं बल्कि, योजना का लाभ उठाने के लिए न्यूनतम उम्र की शर्त में भी बदलाव किया गया है. पहले जानते हैं कि किस उम्र के लोगों को कितने पैसे दिए जाएंगे?
उम्र के हिसाब से दी जाएगी सहायता
प्रधानमंत्री दिव्यांगजन पेंशन योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को उनकी उम्र के हिसाब से आर्थिक मदद दी जाएगी. 0 से 79 साल की उम्र तक के लोगों को 375 रुपये की हर महीने आर्थिक सहायता दी जाएगी. वहीं 80 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों को हर महीने 625 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी. ध्यान रखें, योजना से जुड़े बदलावों के बाद पात्र लाभार्थियों को तय नियमों के मुताबिक ही इसका फायदा मिलेगा. अब सवाल है कि आखिर न्यूनतम उम्र में क्या बदलाव किया गया है?
न्यूनतम उम्र में क्या हुआ बदलाव?
बता दें कि पहले इस योजना का लाभ उठाने के लिए न्यूनतम उम्र 18 साल थी, जिसे अब बदल दिया गया है. अब जन्म से ही पेंशन का लाभ लिया जा सकता है. लेकिन इस योजना का लाभ उठाने के लिए दूसरी जरूरी शर्तों को पूरा करना होगा.
3.20 करोड़ लाभार्थियों को मिलेगा फायदा
बड़ी बात ये है कि इस योजना में बदलाव होने से देश के सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 3.0 करोड़ लाभार्थियों को फायदा मिलने की बात सामने आई है. वहीं इस योजना के नए नियम लागू करने के लिए तीन महीने के अंदर दिशानिर्देश जारी किए जाएंगे, जिसमें पात्रता, आर्थिक मदद से जुड़ी जानकारी और लाभार्थियों की संख्या बताई जाएगी.
EPFO का बड़ा फैसला, पीएफ रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन 31 अक्टूबर तक बढ़ाई






















