एक्सप्लोरर

आधार कार्ड से कैसे निकाल सकते हैं बैंक में जमा पैसा? यह तरीका आसान करेगा हर मुश्किल

अगर आपके पास डेबिट कार्ड नहीं है या वह खो गया है तो अब आप आधार कार्ड से भी पैसे निकाल सकते है. अब आप सिर्फ अपने आधार कार्ड और फिंगरप्रिंट की मदद से भी बैंक खाते से पैसे निकाल सकते हैं.

आज के डिजिटल जमाने में हम में से ज्यादातर लोग ऑनलाइन पेमेंट का यूज करते हैं, चाहे दुकान पर कुछ सामान खरीदना हो, बिल भरना हो या किसी को पैसे भेजने हों, सब कुछ अब मोबाइल और ऐप्स से हो जाता है. लेकिन कई बार ऐसी जगह भी होती हैं जहां सिर्फ कैश ही चलता है. ऐसे में हमें बैंक या एटीएम जाना पड़ता है. ऐसे में कभी अगर आपके पास डेबिट कार्ड नहीं है या वह खो गया है, तो अब आप आधार कार्ड से भी पैसे निकाल सकते है. चलिए जानते हैं कि आधार कार्ड से बैंक में जमा पैसा कैसे निकाल सकते हैं?

आधार कार्ड से कैसे निकाल सकते हैं बैंक में जमा पैसा?

आधार कार्ड से आप बैंक में जमा पैसा आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम यानी एइपीएस की मदद से निकाल सकते हैं. AePS यानी आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम एक ऐसा सिस्टम है जिसे नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने शुरू किया है. इसके जरिए आप सिर्फ अपने आधार नंबर और फिंगरप्रिंट का यूज करके बैंक से पैसे निकाल सकते हैं, जमा कर सकते हैं, बैलेंस चेक कर सकते हैं या मिनी स्टेटमेंट भी निकाल सकते हैं.इस सिस्टम में आपको न एटीएम कार्ड की जरूरत होती है, न कोई PIN या OTP डालने की जरूरत होती है और न ही बैंक की लंबी प्रक्रिया का सामना करना पड़ता है. लेकिन जरूरी है कि आपका आधार कार्ड आपके बैंक खाते से लिंक होना चाहिए.

आधार से पैसे कैसे निकालें?

1. नजदीकी बैंकिंग प्रतिनिधि (Banking Correspondent) या माइक्रो एटीएम पर जाएं:  यह व्यक्ति किसी दुकान में या बैंक की मिनी ब्रांच में बैठा होता है, जिसे BC Agent भी कहते हैं.  ये लोग पोर्टेबल मशीन (micro ATM) से ट्रांजैक्शन करते हैं. 

2. अपना आधार नंबर दर्ज करें:  BC Agent की मशीन में अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें. 

3. फिंगरप्रिंट दें: एक फिंगरप्रिंट स्कैनर में अपनी उंगली रखें. यह आपकी पहचान को आधार डेटाबेस से मिलाएगा. 

4. ट्रांजैक्शन का ऑप्शन चुनें: कैश विड्रॉल यानी पैसे निकालने का ऑप्शन चुनें. 

5. राशि दर्ज करें:  जितने रुपये निकालने हैं, वो दर्ज करें. 

6. ट्रांजैक्शन पूरा करें: उंगली से पहचान होते ही पैसे आपको मिल जाएंगे.  ट्रांजैक्शन का SMS आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भी आ जाएगा. 

AePS से पैसे निकालने के लिए जरूरी बातें

1. आपका बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए. 

2. सिर्फ वही खाता काम करेगा जो आधार से प्राइमरी अकाउंट के रूप में लिंक है. 

3. ट्रांजैक्शन के लिए फिंगरप्रिंट की जरूरत होती है, OTP या PIN की नहीं. 

4. एक दिन में आप कितनी बार पैसे निकाल सकते हैं, ये हर बैंक की अपनी लिमिट पर निर्भर करता है. 

5. RBI ने कोई खास लिमिट नहीं लगाई है, लेकिन ज्यादातर बैंक सुरक्षा के लिए 50,000 तक की ही अनुमति देते हैं.  यह लिमिट बदल भी सकती है, इसलिए अपने बैंक से जानकारी जरूर लें. 

यह भी पढ़ें: इन आसान तरीकों से मिनटों में पता करें, पीएफ खाते में कितने रुपये हुए जमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिहार में अब घर बैठे होगा प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन, इन 10 शहरों में घर आकर रजिस्ट्री करेगी सरकारी टीम
बिहार में अब घर बैठे होगा प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन, इन 10 शहरों में घर आकर रजिस्ट्री करेगी सरकारी टीम
Education Loan: पढ़ाई के लिए पैसों की टेंशन खत्म, बिना किसी गारंटी के मिलेगा एजुकेशन लोन, जानें प्रोसेस
पढ़ाई के लिए पैसों की टेंशन खत्म, बिना किसी गारंटी के मिलेगा एजुकेशन लोन, जानें प्रोसेस
दिल्ली में बना नया कानून, वक्त पर नहीं मिला बर्थ सर्टिफिकेट या बिजली कनेक्शन तो मिलेगा 5000 रुपए मुआवजा
दिल्ली में बना नया कानून, वक्त पर नहीं मिला बर्थ सर्टिफिकेट या बिजली कनेक्शन तो मिलेगा 5000 रुपए मुआवजा
हेल्थ इंश्योरेंस का बड़ा नियम जान लें, सिगरेट-शराब की लत अब पड़ेगी महंगी, रिजेक्ट होने से बचाएं क्लेम
हेल्थ इंश्योरेंस का बड़ा नियम जान लें, सिगरेट-शराब की लत अब पड़ेगी महंगी, रिजेक्ट होने से बचाएं क्लेम

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
'दुनिया की कोई ऐसी ताकत नहीं जो होर्मुज हमसे छीन ले...', डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की सीधी चेतावनी
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Explained: 4 दिन बाद मानसून सत्र शुरू! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सदन का अंकगणित क्या?
4 दिन बाद मानसून सत्र! कौन-से बिल लाएगी सरकार, किन मुद्दों पर घेरेगा विपक्ष और सीट गेम क्या?
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'पीएम के पास विदेश घूमने का समय लेकिन...', सोनम वांगचुक के अनशन पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget