एक्सप्लोरर

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! गुजरात के इस स्टेशन पर 60 दिन तक बंद रहेंगे दो प्लेटफॉर्म, इतनी ट्रेनें की गईं शिफ्ट

Surat Railway Station Platform Closed: हाल ही में रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक गुजरात के सूरत  रेलवे स्टेशन के दो प्लेटफार्म को 60 दिन के लिए बंद कर दिया गया है. जानें पूरी खबर.

Surat Railway Station Platform Closed: भारतीय रेलवे का नेटवर्क दुनिया का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क है. हर रोज भारत में 2.5 करोड़ से भी ज्यादा यात्री ट्रेन के जरिए ट्रेवल करके एक जगह से दूसरी जगह जाते हैं. ट्रेन का सफर काफी सहूलियत भरा और सुविधायुक्त होता है. तो भारतीय रेलवे इस सफर को और सुविधायुक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास करता रहता है. इसके लिए रेलवे अपने नेटवर्क को लगातार बढ़ाता रहता है.

तो वहीं रेलवे स्टेशनों को और बेहतर और विकसित करने का काम करता रहता है. इसके लिए रेलवे को कई बार कुछ रेलवे स्टेशनों के प्लेटफॉर्म्स को बंद करना पड़ता है. ताकि वहां विकास कार्य हो सकें. इसके चलते कई यात्रियों को परेशानी होती है. क्योंकि उस रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से गुजरने वाली कई ट्रेनों को शिफ्ट करना पड़ता है. हाल ही में रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक गुजरात के सूरत रेलवे स्टेशन के दो प्लेटफार्म को 60 दिन के लिए बंद कर दिया गया है. 

सूरत रेलवे स्टेशन के दो प्लेटफार्म 60 दिनों के लिए बंद

पश्चिम रेल जोन में आने वाले गुजरात के सूरत रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए बुरी खबर आई है. रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक 8 जनवरी 2025 से लेकर अगले 60 दिनों के लिए सूरत रेलवे स्टेशन के दो प्लेटफार्म को बंद कर दिया गया है. बता दें सूरत रेलवे स्टेशन पर एक मल्टी मॉडल ट्रांसपोर्टेशन हब बनाया जा रहा है.

यह भी पढे़ं: PAN 2.0 से कैसे पकड़ में आएंगे डुप्लीकेट पैन नंबर, जालसाजों पर कैसे लगेगी लगाम?

इस स्टेशन को वर्ल्ड क्लास लेवल का बनाने के लिए विकसित किया जा रहा है. फिलहाल बता दें तो सूरत रेलवे स्टेशन पर कुल चार प्लेटफार्म है जिनमें से प्लेटफार्म नंबर 4 पर पुनर्विकास का काम लगभग पूरा हो चुका है. इसे 8 जनवरी से खोल दिया जाएगा. अब प्लेटफार्म नंबर 2-3 को बंद करने के साथ ही प्लेटफार्म नंबर 4 को शुरू कर दिया जाएगा. 

यह भी पढे़ं: नए साल में किस दिन चलेगी नई दिल्ली-श्रीनगर वंदे भारत ट्रेन, कितने घंटे में पूरा कर लेगी यह सफर?

इतनी ट्रेनें कीं गईं शिफ्ट

सूरत रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 2 और 3 को बंद करने के बाद प्लेटफार्म 2 पर रुकने वाली अप लाइन 122 मेल एक्सप्रेस ट्रेनें,  और प्लेटफार्म संख्या 3 पर रुकने वाली डाउन लाइन की 79 ट्रेनें 8 जनवरी के बाद से सूरत शहर के ही दूसरे रेलवे स्टेशन उधना स्टेशन पर शिफ्ट कर दी जाएंगी. 8 जनवरी के बाद से अगले 60 दिनों तक सूरत रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 1 और 4 से ट्रेनें मिलेंगी.

यह भी पढे़ं: क्या EPFO 3.0 से पुराने संस्थानों का पीएफ भी निकल जाएगा, एक ही कार्ड से कैसे लिंक होंगी पुरानी कंपनियां?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG News: एलपीजी सिलेंडर को लेकर भारत गैस ने दिया 'पंचमंत्र', आज ही नोट कर लें ये 5 जरूरी नियम
एलपीजी सिलेंडर को लेकर भारत गैस ने दिया 'पंचमंत्र', आज ही नोट कर लें ये 5 जरूरी नियम
EPFO Update 2026: UPI से PF निकासी के नियम बदले, जानिए कितना पैसा निकाल सकेंगे
EPFO Update 2026: UPI से PF निकासी के नियम बदले, जानिए कितना पैसा निकाल सकेंगे
NPS Retirement: 3 करोड़ रुपये का फंड बनने पर हर महीने कितनी मिलेगी पेंशन? जानें पूरा कैलकुलेशन
NPS Retirement: 3 करोड़ रुपये का फंड बनने पर हर महीने कितनी मिलेगी पेंशन? जानें पूरा कैलकुलेशन
Loan News: 350 रुपए की प्रोसेसिंग फीस पर मिलेगा 500000 का लोन? मुद्रा योजना पर सरकार ने क्या कहा?
350 रुपए की प्रोसेसिंग फीस पर मिलेगा 500000 का लोन? मुद्रा योजना पर सरकार ने क्या कहा?

वीडियोज

Salman Khan से जुड़ी Kala Hiran के प्रोड्यूसर को मिली धमकी
Farah Khan ने Akanksha Chaudhary की लगाई जमकर क्लास
लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
ट्विशा शर्मा केस: दिल्ली AIIMS ने CBI को सौंपी 11 पन्नों की रिपोर्ट, चौंकाने वाला खुलासा
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
'जिन्हें अपने ही लोग नाकारा लगें...', सचिन पायलट का जिक्र कर गजेंद्र सिंह शेखावत का अशोक गहलोत पर पलटवार
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
बांग्लादेश में घिरे PM तारिक रहमान, जमात चीफ बोले- BNP ने तोड़ा वादा, कर दी ये बड़ी मांग
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
'तारक मेहता' में कम हो जाएगा जेठालाल का ट्रैक? इस नए एक्टर की वजह से दिलीप जोशी को हुआ नुकसान
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
कोच गौतम गंभीर या कप्तान श्रेयस अय्यर, कौन है भारत की 6 हार का असली गुनाहगार?
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
वॉटर एप्पल की खेती कैसे करें किसान, हर साल कमाएंगे लाखों का मुनाफा
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
साड़ी पहनकर जिम की मशीन पर वर्कआउट करने लगी नौकरानी, फुटेज देख मालिक भी हैरान- वीडियो वायरल
Embed widget