एक्सप्लोरर

कौनसी है वो स्कीम, जिसमें करना होगा ये काम और अकाउंट में आ जाएंगे 70 लाख रुपये!

Sukanya Samriddhi Yojana: मोदी सरकार एक योजना चला रही है. जिससे माता पिता को अपनी बेटियों के भविष्य की चिंता नहीं करनी पड़ेगी. इस योजना के जारिए वह बेटी के लिए 70 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं.

Sukanya Samriddhi Yojana: केंद्र सरकार देश के नागरिकों के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाती है. इन योजनाओं का लाभ अलग-अलग तबके के लोगों को मिलता रहता है. कई सारी योजनाएं ऐसी होती हैं. जो भविष्य के लिए बहुत कारगर सिद्ध होती हैं. इनमें महिलाओं के लिए बुजुर्गों के लिए तो वहीं बच्चियों के लिए भी बहुत सारी योजनाएं होती हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ऐसी ही एक योजना चला रही है. जिससे माता पिता को अपनी बेटियों के भविष्य की चिंता नहीं करनी पड़ेगी. इस योजना के जारिए वह बेटियों के लिए 70 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस योजना के बारे में. 

सुकन्या समृद्धि योजना

साल 2015 में मोदी सरकार ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत सुकन्या समृद्धि योजना को शुरू किया था इस योजना का मकसद बच्चियों के भविष्य को सुरक्षित करना है. कोई भी माता-पिता अपनी 10 साल से छोटी बेटी को इस योजना के तहत लाभ दिलवा सकते हैं. उसका अकाउंट ओपन करवा करके उसके बेहतर भविष्य के लिए इस योजना के जरिए लाभ ले सकते हैं. इस योजना के तहत सरकार का उद्देश्य यह था कि बच्चियों को पढ़ाई और अपनी शादी के लिए  आर्थिक समस्या का सामना न करना पड़े. 

इस तरह मिल सकते हैं 70 लाख

सुकन्या समृद्धि योजना एक लंबी बचत योजना है जो बच्चियों के भविष्य को देखकर बनाई गई है. इसमें सरकार 8 प्रतिशत से भी ज्यादा का ब्याज दे रही है. अगर आप 5 साल की उम्र में अपनी बेटी का खाता सुकन्या समृद्धि योजना के तहत खुलवाते हैं और आप इसमें सालाना डेढ़ लाख रुपए जमा करते हैं. तो जब आपकी बेटी 21 साल की हो जाएगी. उसके खाते में करीब 70 लाख के आसपास रुपए जमा हो जाएंगे. इस योजना के तहत आपको 15 साल इसमें इन्वेस्टमेंट करनी होती है. 

अगर आप डेढ़ लाख के हिसाब से 15 साल इन्वेस्ट करते हैं. तो आपके द्वारा जमा की गई राशि होती है 22.50 लाख रुपए. अगर इस पर 8.2 का प्रतिशत का ब्याज देखें तो. इस दौरान आपको 46,77,578 रुपए ब्याज के तौर पर मिलेंगे. यानी कि जब आपकी बेटी 21 साल की  हो जाएगी. तब उसके खाते में 69,27,578 रुपए यानी करीब करीब 70 लख रुपए जमा हो जाएंगे.

कौन ले सकता है इस योजना का लाभ?

केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ 10 साल से कम उम्र की किसी भी लड़की को मिल सकता है. 10 साल से कम उम्र की किसी भी लड़की का इस योजना के तहत खाता खुलवाया जा सकता है. परिवार में सिर्फ दो लड़कियों को ही इसका लाभ दिया जा सकता है. इस योजना का लाभ लेने के लिए नजदीकी पोस्ट ऑफिस या बैंक कार्यालय जाकर आवेदन दिया जा सकता है. 

पढ़ाई के लिए या शादी के लिए निकाल सकते हैं पैसे

इस योजना के तहत लड़की के खाते में अधिकतम सालाना डेढ़ लाख रुपए जमा किए जा सकते हैं. यह एक लांग टर्म सेविंग प्लान है. इसमें अच्छा ब्याज मिलता है और इनकम टैक्स की भी छूट मिलती है. अगर उच्च शिक्षा के लिए या फिर शादी के लिए बीच में पैसों की जरूरत पड़ रही है. तो जमा राशि का 50% निकाला जा सकता है. हालांकि पूरी राशि लड़की के 21 साल की होने के बाद ही उसे सौंपी जा सकती है. 

यह भी पढ़ें: पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन-कौन लोग ले सकते हैं पैसा? अप्लाई करने से पहले नियम जान लीजिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Tea Maker: अब चाय बनाना होगा आसान, सिर्फ 300 रुपए में मिल रहा ये वायरल प्रोडक्ट, दिखने में भी शानदार
अब चाय बनाना होगा आसान, सिर्फ 300 रुपए में मिल रहा ये वायरल प्रोडक्ट, दिखने में भी शानदार
Investment Lesson: फ्लैट खरीदने का है प्लान? तो अच्छे से पढ़ लें एग्रीमेंट, वरना इस एक्ट्रेस की तरह हो जाएंगे धोखे का शिकार
फ्लैट खरीदने का है प्लान? तो अच्छे से पढ़ लें एग्रीमेंट, वरना इस एक्ट्रेस की तरह हो जाएंगे धोखे का शिकार
Ration Card Rule: अब QR कोड और चेहरा स्कैन कर मिलेगा अनाज, दिल्ली सरकार ला रही है नया PDS सिस्टम
Ration Card Rule: अब QR कोड और चेहरा स्कैन कर मिलेगा अनाज, दिल्ली सरकार ला रही है नया PDS सिस्टम
Travel Tax: बाइक स्कूटी से नैनीताल जा रहे तो सावधान, घूमना हुआ महंगा, वसूला जा रहा इतने रुपए का टैक्स
Travel Tax: बाइक स्कूटी से नैनीताल जा रहे तो सावधान, घूमना हुआ महंगा, वसूला जा रहा इतने रुपए का टैक्स

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget