एक्सप्लोरर

मजदूरों को पेंशन देती है सरकार, जानें इसके लिए कहां करना होता है आवेदन?

Government Pension Scheme For Labourers: मजदूरों के लिए सरकार ने नई योजना शुरू की हैं. जिसके तहत सरकार मजदूरों को पेंशन की व्यवस्था करती है. किस तरह मजदूर कर सकते हैं योजना में आवेदन चलिए बताते हैं. 

Government Pension Scheme For Labourers: केन्द्र सरकार देश के लोगों के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाती है. सरकार की योजनाओं का लाभ देश के करोड़ों लोगों को मिलता है. सरकार अलग-अलग लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए योजनाएं लेकर आती है. इनमें से ज्यादातर योजनाएं गरीब जरूरतमंद लोगों के लिए होती हैं. देश में एक बहुत बड़ा वर्ग मजदूरों को है. जो रोजाना अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए दिहाड़ी करते हैं.

तो कई बहुत छोटे-मोटे काम करते हैं. इन मजदूरों की न आय तय होती है. न ही इनके रिटायरमेंट के बाद पेंशन का कुछ प्रावधान होता है. इस तरह के मजदूरों के लिए भी सरकार ने एक नई योजना शुरू की हैं. जिसके तहत सरकार मजदूरों को पेंशन की व्यवस्था करती है. किस तरह मजदूर कर सकते हैं इस योजना के लिए आवेदन चलिए आपको बताते हैं. 

मजदूरों को मिलेगी हर महीने पेंशन

भारत सरकार देश के गरीब तबकों के लिए खास तौर पर कई योजनाएं चलाती है. असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन शुरू की है. साल 2019 में सरकार ने इस योजना की शुरुआत की थी. इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूरों को हर महीने 3000 रुपये की पेंशन देती है. 

यह भी पढ़ें: महज 850 रुपये देकर 35 लाख रुपये का मुफ्त इलाज, इस राज्य के लोगों के लिए बंपर ऑफर

18 साल से लेकर 40 साल तक की उम्र के बीच के मजदूरों को सरकार 60 साल की उम्र के बाद पेंशन देना शुरू करती है. इस स्कीम में काम से कम 20 साल तक कंट्रीब्यूशन करना जरूरी होता है. इस स्कीम में जितना योगदान मजदूर करता है. उतना ही योगदान सरकार की ओर से होता है.  

यह भी पढ़ें: इस तारीख के बाद से कैंसिल कर दिए जाएंगे, इन लोगों के राशन कार्ड

कहां करना होता है योजना के लिए आवेदन?

भारत सरकार की इस पीएम श्रम योगी मानधन पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले मजदूर अपने शहर में किसी भी नजदीकी जन सेवा केंद्र जा सकते हैं. वहां ऑपरेटर से पीएम श्रम योगी मानधन योजना में आवेदन करने के लिए कहना होगा. ऑपरेटर को अपना आधार कार्ड और बैंक की पासबुक की जानकारी देनी होगी. योजना में लाभ के लिए जरूरी है आपका मोबाइल नंबर आपके बैंक खाते से लिंक हो. 

जब जन सेवा केंद्र ऑपरेटर पीएम श्रम योगी मानधन योजना में आपका आवेदन कर देता है. तो इसके लिए प्रीमियम की पहली किस्त आपको नगद देनी होती है. जिसे आप चेक या कैश के जरिए जमा कर सकते हैं. इसके बाद प्रीमियम की राशि आपके खाते से ऑटो डेबिट होती रहती है. 

यह भी पढ़ें: इस योजना को लेकर पीएम मोदी ने मांगी माफी, कहा- 'मैं आपकी सेवा नहीं कर पाऊंगा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा! राजस्थान से कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा! राजस्थान से कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा डालना कंपनी को पड़ा महंगा, छात्र को मिले 14 हजार रुपए
ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा डालना कंपनी को पड़ा महंगा, छात्र को मिले 14 हजार रुपए
कार चोरी, FIR में 3 दिन की देरी, फिर भी बीमा कंपनी को देने पड़े 4.68 लाख
कार चोरी, FIR में 3 दिन की देरी, फिर भी बीमा कंपनी को देने पड़े 4.68 लाख
रेल यात्रियों के सफर को आसान बनाने की तैयारी, 21 मुद्दों की होगी जांच
रेल यात्रियों के सफर को आसान बनाने की तैयारी, 21 मुद्दों की होगी जांच

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget