एक्सप्लोरर

दो महीने में बदलने वाला है फ्री राशन का यह नियम, राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर

अगर आप भी राशनकार्ड धारक हैं तो आपको यहां बताए जा रहे स्टेप्स को फॉलो करना होगा जिससे आप आने वाली मुश्किल का सामना करने से तो बचेंगे ही साथ ही आपको आपका राशन भी निरंतर मिलता रहेगा.

Ration Card Update: अगर आप भी राशन कार्ड धारक हैं और मुफ्त राशन के लाभार्थी हैं तो आपको राशन को लेकर होने वाले बदलावों के बारे में जान लेना चाहिए जो अगले दो महीनों में होने वाले हैं, इसे लेकर सरकार की तरफ से मिलने वाला फ्री राशन आपके लिए मुसीबत बन सकता है. इसलिए अगर आप भी राशनकार्ड धारक हैं तो आपको यहां बताए जा रहे स्टेप्स को फॉलो करना होगा, जिससे आप आने वाली मुश्किल का सामना करने से तो बचेंगे ही साथ ही आपको आपका राशन भी निरंतर मिलता रहेगा.

इन नियमों में हुआ है बदलाव

आपको बता दें कि सरकार की ओर से राशन कार्ड धारकों की E-KYC करवाई गई थी, इसका मतलब ये था कि जिनकी केवाईसी हुई है केवल वही मुफ्त राशन का लाभ उठा सकते हैं, जिससे राशन वितरण में हो रहे घपलों पर बहुत हद तक लगाम भी लगी थी. अब सरकार ने E-KYC की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 31 दिसंबर कर दिया है, यानी आपको 31 दिसंबर तक किसी भी हाल में E-KYC करानी होगी, अगर आप ऐसा नहीं कराते हैं तो आपको मुफ्त राशन से वंचित रहना पड़ सकता है. आपको बता दें कि E-KYC बगैर आधार कार्ड के नहीं होती है, इसलिए अपने आधार कार्ड को अपडेट रखें और इससे अपना मोबाइल नंबर लिंक कराना न भूलें.

यह भी पढ़ें: आयुष्मान कार्ड बनवाने का सबसे आसान तरीका, चाहिए होंगे बस ये दस्तावेज

इस तरह कराएं ई-केवाईसी

आपको ई-केवाईसी के लिए बायोमेट्रीक्स कराना होगा, जिसकी मदद से आपके राशन की केवाईसी की प्रक्रिया पूरी होगी. सरकार केवाईसी के जरिए उन राशन कार्ड धारकों की पहचान कर रही है जो सच में मुफ्त राशन के लिए पात्र हैं. अगर आप भी ई-केवाईसी कराना चाहते हैं तो आप इसे घर बैठे करा सकते हैं या फिर अपने नजदीकी राशन केंद्र से इसे पूरा करा सकते हैं. अगर आप ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाना चाहते हैं तो राज्य सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर E-KYC का ऑप्शन चुनें और वहां अपने आधार नंबर के जरिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन करें. 

यह भी पढ़ें: महिलाओं को सरकार दे रही है 5 लाख तक इंटरेस्ट फ्री लोन, जल्दी उठाएं फायदा

ई-केवाईसी कराना है क्यों है जरूरी

गौरतलब है कि पिछले कई सालों से राशन की मुफ्तखोरी चल रही थी, और ऐसे कई सारे लोग राशन का फायदा उठा रहे थे जो इसके लिए पात्र भी नहीं है, सरकार ने इनकी छटनी करने और इनसे वसूली करने के लिए ई-केवाईसी के विकल्प को चुना. इसका मतलब ये है कि अब केवल वही व्यक्ति राशन ले पाएगा जिसकी केवाईसी हो गई है, और राशन की दुकान पर भी पहले अपने अंगूठे से बायोमेट्रिक प्रोसेस को पूरा कर अपनी पहचान बतानी होगी तभी आपको राशन मिलेगा.

यह भी पढ़ें: वंदे भारत एक्सप्रेस में खो जाए सामान, तो इस तरह ले सकते हैं मुआवजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या बेरोजगार युवक मां बाप से मांग सकते हैं खर्च? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
क्या बेरोजगार युवक मां बाप से मांग सकते हैं खर्च? कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला
सुबह 1 घंटा देरी से चलेगी Metro ट्रेन, आज से बदल गया टाइमटेबल
सुबह 1 घंटा देरी से चलेगी Metro ट्रेन, आज से बदल गया टाइमटेबल
LIC का ऐलान, 19 अक्टूबर से लॉन्च होंगे 3 नए पेंशन प्लान और कैंसर वाले हेल्थ इंश्योरेंस
LIC का ऐलान, 19 अक्टूबर से लॉन्च होंगे 3 नए पेंशन प्लान और कैंसर वाले हेल्थ इंश्योरेंस
सोलर पैनल खराब हो जाए तो क्या करें? पूरा सिस्टम बदलने की जरूरत नहीं
सोलर पैनल खराब हो जाए तो क्या करें? पूरा सिस्टम बदलने की जरूरत नहीं

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget