एक्सप्लोरर

Railway news: बिहार के इन रेलवे स्टेशनों पर एस्केलेटर और लिफ्ट जल्द होंगे शुरू, यात्रियों को मिलेगी सुविधा

पूर्व मध्य रेलवे बिहार के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा के लिए एस्केलेटर और लिफ्ट लगवा रहा है. एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक जाने के लिए यात्रियों को सहूलियत मिलेगी.

East Central Railway: ट्रेनों की गति बढ़ाने के साथ भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधाओं में भी इजाफा करने में लगा हुआ है. जिसके क्रम में पूर्व मध्य रेलवे बिहार के विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों के लिए एस्केलेटर और लिफ्ट लगवा रहा है. यह एस्केलेटर और लिफ्ट यात्रियों को एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक पहुंचने के लिए काफी मददगार साबित होंगी. खासकर इससे दिव्यांग, बड़े-बुजुर्ग और महिलाओं को फायदा होगा. वह बिना किसी समस्या के पूरे रेलवे स्टेशन पर इधर-उधर आसानी से पहुंच सकेंगे. इससे पहले विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर लिफ्ट लगाई जा चुकी हैं. जबकि कई रेलवे स्टेशनों पर अभी काम जारी है. इस काम को पूरा करने के लिए रेलवे ने मार्च 2023 तक की कार्ययोजना तैयार की है.

इन रेलवे स्टेशनों पर चल रहा है काम

पूर्व मध्य रेलवे अब तक विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर 31 एस्केलेटर और 27 लिफ्ट लगा चुका है. जबकि अब पटना में 4, सीसाराम में 3, राजेंद्र नगर टर्मिनल में 3, डेहरी ऑन सोन में 1, मोकामा, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, अनुग्रह नारायण रोड, खगड़िया, बरौनी, सोनपुर, दरभंगा, दानापुर, आरा, रक्सौल, नरकटियागंज, जयनगर, बेतिया, मधुबनी, धनबाद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस गोमो, पारनाथ सिंगरौली, डालटेनगंज स्टेशनों पर दो-दो लिफ्ट सहित 49 एस्केलेटर लगाए जा रहे हैं. वर्तमान में चल रहे एस्केलेटर और लिफ्ट का काम मार्च 2023 से पहले पूरा कर लिया जाएगा.

इन रेलवे स्टेशनों पर शुरू हो गई है सुविधा

रेलवे अब तक पटना, राजेंद्र नगर टर्मिनल, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, गया, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, धनबाद, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर एवं दरंभंगा स्टेशन पर एस्केलेटेर लग चुके हैं. कार्य पूरा होने के बाद यह सुविधा यात्रियों के लिए उपलब्ध भी करा दी गई है.  

पूर्व मध्य रेलवे ने दी जानकारी

पूर्व मध्य रेलवे ने आधिकारिक बयान जारी कर कहा है कि उनके क्षेत्र के अधिकांश रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों सुविधाओं का इजाफा किया जा रहा है. इसके लिए तमात कार्ययोजनाएं चल रही हैं. महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को एस्केलेटर और लिफ्ट की सुविधा मिलेगी. इससे यात्रियों को इधर-उधर आने-जाने में काफी सहूलियत मिलेगी.

यह भी पढ़ें

What Is LHB Coaches: ट्रेनों के पुराने डिब्बे हटाकर एलएचबी कोच लगाने पर क्यों जोर दे रहा है भारतीय रेलवे? यह है इसकी वजह

RailMadad App: सफर के दौरान कोई भी परेशानी है तो डाउनलोड करें रेल मदद एप, बहुत काम आएगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

EPFO लाया नया नियम, प्रोफाइल फोटो अपडेट नहीं की तो अटक सकता है PF क्लेम, घर बैठे करें अपडेट
EPFO लाया नया नियम, प्रोफाइल फोटो अपडेट नहीं की तो अटक सकता है PF क्लेम, घर बैठे करें अपडेट
Confirm Ticket Scam: कन्फर्म ट्रेन टिकट दिलाने का दावा? पहले जान लें ये सच, वरना हो जाएंगे ठगी का शिकार
Confirm Ticket Scam: कन्फर्म ट्रेन टिकट दिलाने का दावा? पहले जान लें ये सच, वरना हो जाएंगे ठगी का शिकार
जितनी चलेगी कार, उतना ही लेना होगा इंश्योरेंस, क्या है Pay-As-You-Drive, जिससे होगी बंपर बचत?
जितनी चलेगी कार, उतना ही लेना होगा इंश्योरेंस, क्या है Pay-As-You-Drive, जिससे होगी बंपर बचत?
CCTV Rules: घर के बाहर सीसीटीवी लगाने से पहले जान लें ये नियम, नहीं तो हो सकती है भारी मुसीबत
CCTV Rules: घर के बाहर सीसीटीवी लगाने से पहले जान लें ये नियम, नहीं तो हो सकती है भारी मुसीबत

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट में CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
CJI के सामने महिला ने उतारा मंगलसूत्र, गिड़गिड़ाते हुए कहा- माईलॉड! हमारा पूरा परिवार...
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर; क्रिकेट जगत में मची खलबली
वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी पर लगे चीटिंग के आरोप, साथी खिलाड़ी से अफेयर
Monday BO Collection Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Video: प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने बेंगलुरु से कनाडा पहुंच गए मां बाप, सरप्राइज देख भावुक हुआ इंटरनेट
Pregnancy in Monsoon: मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
मानसून में कैसे रखें गर्भ में पल रहे बच्चे का ख्याल, Mother to be के लिए बड़े काम की है खबर
Embed widget