एक्सप्लोरर

E- Shram Portal: ई-श्रम कार्ड योजना के तहत मिलता है 2 लाख रुपये का लाभ, जानिए कौन और कैसे करा सकता है रजिस्ट्रेशन

E-Shram Card Registration: अगर आप ई-श्रम कार्ड योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके तहत 2 लाख रुपये का लाभ मिलता है.

E- Shram Portal Registration: देश के असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को एक साथ जोड़ने के लिए ई-श्रम पोर्टल  (E- Shram Portal) की शुरुआत की गई है. इस योजना के तहत मजदूरों को सरकार की ओर से आर्थिक मदद पहुंचाई जाती है. आर्थिक सहायता सरकार की ओर से मजदूरों (Workers) के सीधे खाते में भेजे जाते हैं. इसके साथ ही बीमा  (Workers Insurance) का भी लाभ दिया जाता है.

ई-श्रम योजना का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन (E- Shram Portal Registration) करना होगा.  ई-श्रम योजना के तहत मजदूरों के अलावा, आम नागरिक, छात्र और गरीब ​परिवार भी रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. इस योजना (E- Shram Yojana) का लाभ अमीर वर्ग को नहीं दिया जाता है. आइए जानते हैं इस योजना के तहत कैसे रजिस्ट्रेशन कर सकते है और आपके पास कौन से दस्तावेज होने चाहिए. 

ई-श्रम कार्ड के लिए कैसे करें रजिस्ट्रेशन (How to Registration Under E-Shram Portal)

ई-श्रम पोर्टल (E- Shram Portal) पर अब तक करीब 28.50 करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इसमें सबसे अधिक 8.2 करोड़ का रजिस्ट्रेशन यूपी से हुए हैं. पोर्टल पर आप सेल्फ रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. सबसे पहले ई-श्रम पोर्टल पर जाएं और इसके बाद रजिस्ट्रेशन ऑन ई-श्रम विकल्प पर क्लिक करें. अब आपको मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा और ओटीपी आने पर इसे भरना होगा. इसके बाद ई-श्रम फॉर्म को भरकर सबमिट कर दें. एक बार फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा और कुछ आप इसे कुछ दिन में डाउनलोड कर सकते हैं. 

रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कौन से दस्तावेजों की आवश्यकता (Registration Documents) 

अगर आप ई-श्रम कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करने जा रहे हैं, तो आपके पास आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक आदि दस्तावेजों की आवश्यकता होती है. अगर यह दस्तावेज नहीं है तो आप इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं करा पाएंगे. 

ई-श्रम योजना के फायदे (Benefits of E-shram Yojana)

ई-श्रम पोर्टल की शुरुआत की शुरुआत इसी उद्देश्य से की गई थी कि सभी मजदूरों और किसानों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सरकारी योजनाओं का लाभ दिया जा सके. इस योजना के तहत सरकार दुर्घटना पर 2 लाख रुपये बीमा देती है. साथ ही कुछ मजदूरों को किस्त के रूप में आर्थिक सहायता भी दी जाती है. हालांकि, अगर सरकार की ओर से भविष्य में इस पोर्टल पर किसी योजना की शुरुआत की जाती है, तो उसके तहत सभी को लाभ दिया जाएगा. 

ई-श्रम योजना का किसे मिलेगा लाभ (Eligible Of E-Shram Card)

फेरी वाले, सब्जी बेचने वाले, घरेलू कामगार के साथ ही छोटे-मोटे कामकाजी युवा, अन्य मजदूर, किसान और छात्र इस पोर्टल के तहत रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं. अगर कोई टैक्स पे करता है तो वह ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर सकता. 

यह भी पढ़ें
e-Shram Card: जानिए कौन बनवा सकता है ई-श्रम कार्ड, किन डॉक्यूमेंट्स की पड़ेगी जरूरत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Traffic Rules: सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम, गाड़ी के नंबर प्लेट पर किया ये जुगाड़ पड़ेगा भारी, हो सकती है जेल
Traffic Rules: सड़क पर निकलने से पहले जान लें ये नियम, गाड़ी के नंबर प्लेट पर किया ये जुगाड़ पड़ेगा भारी, हो सकती है जेल
कमाई अलग-अलग है तो भी नहीं होगी पैसों को लेकर बहस, कपल्स ऐसे करें खर्च और बचत की प्लानिंग
कमाई अलग-अलग है तो भी नहीं होगी पैसों को लेकर बहस, कपल्स ऐसे करें खर्च और बचत की प्लानिंग
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! वेटिंग टिकट होने पर भी मिल सकती है कन्फर्म सीट, ऐसे करें आवेदन
रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! वेटिंग टिकट होने पर भी मिल सकती है कन्फर्म सीट, ऐसे करें आवेदन
Train News: सिर्फ ट्रेन या प्लेटफॉर्म नहीं, स्टेशन पर इस जगह सबसे ज्यादा रहता है फोन चोरी का खतरा
Train News: सिर्फ ट्रेन या प्लेटफॉर्म नहीं, स्टेशन पर इस जगह सबसे ज्यादा रहता है फोन चोरी का खतरा

वीडियोज

त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
भारत में छात्रों के प्रदर्शन पर दानिश कनेरिया की टिप्पणी से छिड़ा विवाद, सोशल मीडिया पर मिली तीखी प्रतिक्रिया
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
मारते-मारते थक गया पुलिस वाला तो दफ्ती से हवा करने लगे CJP के लड़ाके, वीडियो वायरल
Embed widget