एक्सप्लोरर

दिल्ली में आज से महिला सम्मान योजना में रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें किन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana Registration: आज यानी 23 दिसंबर से दिल्ली की महिलाएं मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में लाभ लेने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगी. जानें पूरी प्रक्रिया.

Mukhyamantri Mahila Samman Yojana: कुछ दिनों पहले ही दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को शुरू करने के ऐलान किया था. आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बताया था कि जल्द ही इस योजना के लिए दिल्ली में रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे. और अब आज यानी 23 दिसंबर से दिल्ली की महिलाएं मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में लाभ लेने के लिए अपने रजिस्ट्रेशन करवा सकेंगी.

बता दें इस योजना में महिलाओं को फिलहाल हर महीने एक हजार रुपये की आर्थिक राशि दी जाएगी. दिल्ली में चुनाव के बाद अगर आम आदमी पार्टी की सरकार फिर से बनती है. तो इस योजना में मिलने वाली राशि को 2100 रुपये तक कर दिया जाएगा. चलिए आपको बताते हैं कौन सी महिलाएं करवा सकती हैं इस योजना में रजिस्ट्रेशन.

दिल्ली मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में रजिस्ट्रेशन शुरू

दिल्ली सरकार मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में 23 दिसंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू हो जाएंगे. बता दें इस साल दिल्ली सरकार ने अपने बजट सत्र के दौरान इस योजना का ऐलान किया था. तब से ही महिलाओं को इस योजना के शुरू होने का इंतजार था. जो कि अब खत्म हो चुका है. हाल ही में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस योजना में रजिस्ट्रेशन शुरू होने के बारे में जानकारी दी थी. अब आज यानी 23 दिसंबर से योजना में रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं. सभी लाभार्थी महिलाएं योजना में लाभ लेने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं. 

घर-घर जाकर किया जाएगा रजिस्ट्रेशन 

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना को लेकर दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि इसमें लाभ लेने के लिए महिलाओं को लाइन लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता दिल्ली के हर इलाके की हर घर में जाकर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करेंगी. योजना में रजिस्ट्रेशन के बाद एक कार्ड दिया जाएगा. जिसे ध्यान से संभाल कर रखना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद वेरीफिकेशन होगा जिसके बाद एप्लीकेशन एक्सेप्ट हो जाएगा. उसके बाद लाभ मिलना शुरू हो जाएगा. 

यह भी पढे़ं: यूपीआई से किन-किन तरीकों से कर सकते हैं पेमेंट? जानें इसके फीचर्स और ट्रांजेक्शन लिमिट

इन महिलओं को नहीं मिलेगा लाभ

मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना में दिल्ली की 18 से लेकर 60 साल की महिलाओं को लाभ दिया जाएगा. जो महिलाएं सरकारी नौकरी कर रही हैं. या फिर पेंशन ले रही हैं. जो महिलाएं अपना आईटीआर फाइल करती हैं.  जिन महिलाओं का खुदका व्यापार.  और जो महिलाएं दिल्ली की निवासी नहीं हैं यानी उनके पास दिल्ली का वोटर आईडी नहीं है. योजना में इन सभी महिलाओं को लाभ नहीं मिलेगा. 

यह भी पढे़ं: दिल्ली में इन छात्रों की बल्ले-बल्ले, विदेश में पढ़ाई का पूरा खर्चा उठाएगी राज्य सरकार, जानें इस स्कीम के बारे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Confirm Ticket: कन्फर्म टिकट नहीं मिला? चार्ट बनने के बाद भी खाली सीट कर सकते हैं बुक, जानें रेलवे का नियम
Train Confirm Ticket: कन्फर्म टिकट नहीं मिला? चार्ट बनने के बाद भी खाली सीट कर सकते हैं बुक, जानें रेलवे का नियम
SIP से कैसे बनेंगे 2 करोड़, जानें सेविंग का सबसे सटीक फंडा
SIP से कैसे बनेंगे 2 करोड़, जानें सेविंग का सबसे सटीक फंडा
FD और RD में कौन है असली 'मनी पार्टनर'? जानें किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा
FD और RD में कौन है असली 'मनी पार्टनर'? जानें किसमें मिलेगा ज्यादा फायदा
EPFO News: गिग वर्कर्स हों या सेल्फ-एम्प्लॉयड, अब सबको मिलेगा PF का लाभ, बदलेगी तकदीर
EPFO News: गिग वर्कर्स हों या सेल्फ-एम्प्लॉयड, अब सबको मिलेगा PF का लाभ, बदलेगी तकदीर

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Abhijeet Dipke: जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
जंतर-मंतर पर बवाल, भूख हड़ताल पर बैठे अभिजीत दीपके पर महिला ने फेंकी स्याही, वीडियो आया सामने
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
आजम खान को नहीं मिली राहत, इस मामले में कोर्ट ने बरकरार रखी 2 साल की सजा
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
Shashi Tharoor Lift: होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
होटल की लिफ्ट में फंसे कांग्रेस सांसद शशि थरूर, साथ में थे 8 और लोग, रेस्क्यू के बाद क्या कहा?
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget