एक्सप्लोरर

कैसे बुक कर सकते हैं ट्रेन का सर्कुलर टिकट, यात्रा में मिल जाते हैं इतने ब्रेक?

Circular Train Ticket: ट्रेन में सर्कुलर टिकट लेकर आप 56 दिनों तक सफर कर सकते हैं. और इस बीच आप अलग-अलग रेलवे स्टेशनों पर उतरकर कुछ घूम भी सकते हैं. क्या होती है सर्कुलर टिकट चलिए बताते हैं.

Circular Train Ticket: भारत में हर दिन करोड़ों लोग ट्रेन से सफर करते हैं. इन यात्रियों के लिए भारतीय रेलवे हजारों ट्रेनें चलाती है. भारतीय रेलवे दुनिया की चौथी सबसे बड़ी रेल व्यवस्था है. और इसे भारत की लाइफ लाइन भी कहा जाता है. लोग जब घूमने के लिए या कहीं जाने के लिए प्लानिंग करते हैं. तो बहुत पहले ही ट्रेन की बुकिंग करवा लेते हैं.

क्योंकि फिर बाद में कंफर्म टिकट मिलना मुश्किल हो जाता है. कई बार लोग आने और जाने दोनों की टिकट बुक करवा लेते हैं. लेकिन रेलवे में एक टिकट ऐसी भी होती है. जिसे बुक करवाने के बाद आप लगातार 56 दिन तक ट्रेन में सफर कर सकते हैं. इस टिकट को कहा जाता है सर्कुलर टिकट. क्या होती है इसकी खासियत. और किस तरह करवाई जा सकती है यह बुक. चलिए आपको बताते हैं. 

मिलते हैं टोटल 8 ब्रेक

सर्कुलर टिकट एक खास तरह की टिकट होती है. इस टिकट पर आप भारतीय रेलवे में 56 दिन तक ट्रेवल कर सकते हैं. लेकिन इस टिकट पर सफर करने के लिए कुछ नियम भी बनाए गए होते हैं. जैसे कि आप इस टिकट को लेकर सिर्फ आठ स्टेशनों पर ही उतर सकते हैं. यानी अपने अगर किसी स्टेशन से सफर करना शुरू किया है तो इस दौरान ट्रेन कहीं रूकती है तो इस बीच आपको सिर्फ आठ स्टेशनों पर ही उतरने की अनुमति होती है. और आखिर में जिस स्टेशन से आपने अपना सफर शुरू किया होता है. उसी स्टेशन पर वापस आना होता.

इस बीच जिन स्टेशनों पर आप उतरते हैं. वहां आप कुछ दिन घूम भी सकते हैं और वापस से अपने सफ़र को जारी रख सकते हैं. अगर उदाहरण के तौर पर बताएं तो जैसे आपने दिल्ली से आगरा, ग्वालियर, झांसी और भोपाल के लिए सर्कुलर टिकट लेकर सफर शुरू किया. तो आप बीच में दिल्ली से आगरा उतरकर कुछ दिन घूम सकते हैं और फिर वापस आगे के लिए अपना सफर शुरू कर सकते हैं. 

कैसे करवाएं सर्कुलर टिकट बुक?

सर्कुलर टिकट बुक करवाने के लिए आपको रेलवे डिवीजन के कामर्शियल मैनेजर से मिलन होता है. वह आपकी जो ट्रेन यात्रा होती है उसे देखते हुए टिकट की कीमत तय करते हैं और इसके बाद स्टेशन मैनेजर को इस बारे में सूचना देते हैं. फिर आप जिस स्टेशन से अपना सफर शुरू करते हैं.

वहां से आपको सर्कुलर टिकट लेना होता है. और आपको इस बीच जिन स्टेशन पर ब्रेक लेना होता है उनके बारे में भी बताना होता है. टिकट की कीमत की बात की जाए तो यह कितने दिनों के लिए ली जा रही है, और यात्रा के बीच आप कितने दिनों तक घूमेंगे और कितने दिन सफर करेंगे. उस हिसाब से तय की जाती है. 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में रहने वाले बिहार के लोग कैसे करा सकते हैं लैंड सर्वे? यहां समझ लें सभी नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

27 अक्टूबर से रेलवे काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा बीमा! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
27 अक्टूबर से रेलवे काउंटर से टिकट लेने वालों को भी मिलेगा बीमा! सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
CEO से भी अमीर निकला सफाईकर्मी, 7 करोड़ की संपत्ति का हुआ खुलासा
CEO से भी अमीर निकला सफाईकर्मी, 7 करोड़ की संपत्ति का हुआ खुलासा
पासपोर्ट रैंकिंग 2026: UAE टॉप पर, जानिए भारत और पड़ोसी देश किस नंबर पर
पासपोर्ट रैंकिंग 2026: UAE टॉप पर, जानिए भारत और पड़ोसी देश किस नंबर पर
18 अक्टूबर को सुबह साढ़े 3 बजे से क्यों चलेंगी मेट्रो ट्रेनें? DMRC का बड़ा फैसला
18 अक्टूबर को सुबह साढ़े 3 बजे से क्यों चलेंगी मेट्रो ट्रेनें? DMRC का बड़ा फैसला

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
ईरान का सर्विलांस जहाज देखते ही चढ़ा अमेरिका का पारा, मिसाइल से उड़ाया, देखें VIDEO
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा बिहार, सुबह-सुबह रिटायर्ड कस्टम अफसर की हत्या
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget