एक्सप्लोरर

Train Ticket: रेल में बच्चों को साथ लेकर सफर करने वाले लोगों को मिल रही ये सुविधा बिल्कुल फ्री!

Children Train Ticket: अगर आपका बच्चा भी 5 साल से छोटा है और आप रेल से सफर करने जा रहे हैं, तो पहले रेलवे की ओर से मिलने वाली इस सुविधा के बारे में जान लें. सफर में आसानी होगी.

Indian Railway Ticket: भारतीय रेलवे (Indian Railways) दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है. इसके साथ ही आप ये भी जानते होंगे कि रेलवे (Railway) देश के सबसे महत्वपूर्ण साधनों में से एक भी है. हर रोज लाखों की संख्या में लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए ट्रेनों (Train) से सफर करते हैं. रेलवे भी अपने यात्रियों का बहुत ख्याल रखता है और समय-समय पर उन्हें बेहतर सुविधाएं देने की कोशिश करता रहता है. यह कहना गलत नहीं होगा कि पिछले काफी समय से रेलवे में बहुत अधिक बदलाव आया है. रेलवे अपने यात्रियों को कई ऐसी सुविधाएं देता है, जिनका लोग हर दिन लुत्फ उठाते हैं. इन सुविधाओं में विकलांग सेवा, महिला आरक्षण बर्थ कोटा, बुजुर्ग व्यक्ति के लिए सीट आदि शामिल हैं. इसी कड़ी में अब इन सब सुविधाओं में एक और सुविधा शामिल हो चुकी है. आइए जानते है इस खास सुविधा के बारे में.

बच्चों को मिलेगी एक्स्ट्रा सीट

दरअसल, रेलवे की ओर से जोड़ी गई इस सुविधा के अंतर्गत बच्चों के लिए एक एक्स्ट्रा सीट मुफ्त में दी जा रही है. बच्चों के लिए दी गई इस सीट का नाम बेबी सीट रखा गया है. बहुत सी ट्रेनों में बेबी सीट नाम से ये इसका कार्य शुरू भी हो चुका है, यहां तक कि इसमें अब तक बहुत सी महिलाओं ने ट्रेवल कर भी लिया है. कुछ लोग अपने 5 साल से छोटे बच्चों का भी टिकट बनवा लेते हैं. लेकिन अब अगर आप भी 5 साल से छोटे बच्चों के साथ ट्रेन में सफर कर रहे हैं तो इसके लिए आपको अपने बच्चे के लिए टिकट लेने की कोई जरूरत नहीं है. रेलवे नियमों के मुताबिक अगर कोई भी टीटी या कोई अधिकारी आपसे छोटे बच्चे का टिकट या पैसा मांगता है तो आप उसे मना कर सकते हैं.

कैसे मिलेगी एक्स्ट्रा बर्थ

ध्यान रहे कि बर्थ अपग्रेड का ऑप्शन लिमिटेड होता है. अगर आप छोटे बच्चे को साथ लेकर रेल से सफर कर रहे हैं तो फिर आप टीटी से बात करके अपने टिकट को अपग्रेड करा सकते हैं. इसके अलावा, आप किसी रेलवे अधिकरी या फिर ट्विटर पर भारतीय रेलवे को टैग करके इसकी जानकारी दे सकते हैं, कि आपके साथ छोटा बच्चा सफर कर रहा है और आपको सीट की जरूरत है.

5 से12 साल तक के बच्चों का ट्रेन टिकट

यह तो अब आप जान ही गए हैं कि 5 साल से छोटे बच्चों का किसी भी ट्रेन में टिकट नहीं लगता है. लेकिन अब जरा यह भी जान लीजिए अगर बच्चा 5 से 12 साल के बीच का हो तो उसका टिकट कितना लगता है? अगर कोई बच्चा 5 से 12 साल का हो और वह ट्रेन से सफर कर रहा है, तो उसके लिए आपको हाफ टिकट लेना पड़ता है.

यह भी पढ़ें - अंडे के नाम पर कहीं आप भी प्लास्टिक और कैमिकल तो नहीं खा रहे!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई और गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 5 राज्य और 15 स्टेशनों से होगी पास
मुंबई और गोरखपुर के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, 5 राज्य और 15 स्टेशनों से होगी पास
10 दिन बाद माफ होंगे ट्रैफिक चालान, लोक अदालत जाने से पहले नोट कर लें नई बात
10 दिन बाद माफ होंगे ट्रैफिक चालान, लोक अदालत जाने से पहले नोट कर लें नई बात
रेलवे से मिलेगा 10 हजार से 10 लाख तक का बीमा, काउंटर से टिकट लेने वालों को फायदा
रेलवे से मिलेगा 10 हजार से 10 लाख तक का बीमा, काउंटर से टिकट लेने वालों को फायदा
LIC न्यू कैंसर कवर की बड़ी खासियत, कैंसर डिटेक्ट होते ही मिलेगा एकमुश्त पैसा
LIC न्यू कैंसर कवर की बड़ी खासियत, कैंसर डिटेक्ट होते ही मिलेगा एकमुश्त पैसा

वीडियोज

VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
अभिजीत दीपके का बड़ा ऐलान, '16 अक्टूबर को दिल्ली में...'
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'क्या बोलती हूं, क्या पहनती हूं...', राम के नाम वाले वीडियो पर बोलीं CM रेखा गुप्ता
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
युवराज सिंह ने किया खुलासा, दिल्ली कैपिटल्स में जुड़ने से पहले सौरव गांगुली से क्या हुई थी बातचीत
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
शिव, शंकर, विष्णु, कृष्ण... UP चुनाव से पहले सपा में शामिल हुए 5 'भगवान'
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Yamaha की इस बाइक का 90s वाला अवतार, 1993 की बाइक से लिया आइडिया
Embed widget