एक्सप्लोरर

बाइक फिसल जाए क्या तब भी ले सकते हैं क्लेम, जान लीजिए नियम

बॉम्बे हाईकोर्ट ने एक अहम फैसला दिया है, जिसमें बताया गया है कि अगर बाइक फिसल जाए और किसी को चोट लग जाए या जान चली जाए तो भी ये दुर्घटना मानी जाएगी और इंश्योरेंस क्लेम का हक बनता है.

भारत जैसे बड़ी आबादी वाले देश में सड़कों पर रोजाना लाखों गाड़ियां चलती हैं. ट्रैफिक, सड़क की स्थिति, बारिश और कभी-कभी लापरवाही की वजह से हर दिन हजारों सड़क एक्सीडेंट होते हैं. साल 2019 में ही भारत में करीब 4.37 लाख सड़क हादसे हुए थे, जिनमें लगभग 1.54 लाख लोगों की जान चली गई. ये आंकड़े बताते हैं कि हम सबके लिए सड़क पर सुरक्षित चलना कितना बड़ा मुद्दा है. ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल होता है कि अगर बिना किसी टक्कर के भी बाइक फिसल जाती है तो क्या तब भी ये एक्सीडेंट माना जाएगा और क्या इसके लिए इंश्योरेंस क्लेम कर सकते हैं.

हाल ही में बॉम्बे हाईकोर्ट ने इसी से जुड़ा एक अहम फैसला दिया है, जिसमें बताया गया है कि अगर बाइक खुद फिसल जाए और किसी को चोट लग जाए या जान चली जाए तो भी ये एक्सीडेंट माना जाएगा और इंश्योरेंस क्लेम का हक बनता है. चलिए जानते हैं कि बाइक फिसल जाए क्या तब भी क्लेम ले सकते हैं और इसके नियम क्या हैं. 

बाइक फिसल जाए क्या तब भी ले सकते हैं क्लेम

बॉम्बे हाईकोर्ट ने यह साफ कहा कि मोटरसाइकिल का फिसलना, पलटना या खुद से गिरना भी एक एक्सीडेंट माना जाएगा. इसके लिए किसी दूसरे वाहन का होना जरूरी नहीं है. कोर्ट ने ऐसे ही एक मामले में महिला के परिवार को 7,82,800 का मुआवजा और उस पर 7.5 प्रतिशत वार्षिक ब्याज देने का आदेश दिया. इससे यह साबित होता है कि अगर बाइक फिसल जाए और कोई चोटिल हो या जान चली जाए, तब भी इंश्योरेंस क्लेम किया जा सकता है जरूरी नहीं कि कोई दूसरी गाड़ी या व्यक्ति उस हादसे में शामिल हो. 

बाइक इंश्योरेंस क्लेम कैसे किया जाता है?

जब आपके पास बाइक इंश्योरेंस होता है तो किसी भी हादसे में आपको आर्थिक सुरक्षा मिलती है. अगर आपकी बाइक फिसल जाए, टूट जाए या आपको चोट लग जाए तो आप क्लेम कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ प्रोसेस होता है. जिसमें दो तरह के इंश्योरेंस क्लेम होते हैं. पहला कैशलेस क्लेम, इसमें आप इंश्योरेंस कंपनी के नेटवर्क में शामिल वर्कशॉप में अपनी बाइक ठीक करवाते हैं और वहां आपको जेब से पैसे नहीं देने पड़ते और कंपनी सीधे भुगतान करती है. वहीं दूसरा रीइंबर्समेंट क्लेम, इसमें आप अपनी पसंद की रिपेयर शॉप से बाइक की मरम्मत करवाते हैं, बिल लेते हैं और बाद में इंश्योरेंस कंपनी से पैसे की वापसी लेते हैं. 

बाइक फिसलने पर इंश्योरेंस क्लेम कैसे करें?
अगर आपकी बाइक फिसल जाए तो इंश्योरेंस कंपनी को तुरंत सूचित करें, हादसे के 24-48 घंटे के अंदर सूचना देना जरूरी होता है, एफआईआर दर्ज कराएं, सभी जरूरी डॉक्यूमेंट तैयार रखें. जैसे, इंश्योरेंस पॉलिसी, ड्राइविंग लाइसेंस, बाइक का रजिस्ट्रेशन, रिपेयर बिल और एफआईआर की कॉपी. इसके बाद क्लेम फॉर्म भरें और सबमिट करें फिर सर्वेयर के जरिए बाइक की जांच होगी और बाइक की मरम्मत की जाएगी और क्लेम पास हो जाएगा. 

कुछ ऐसी गलतियां हैं जिनसे आपका क्लेम रिजेक्ट हो सकता है, जैसे अगर आपकी पॉलिसी खत्म हो चुकी है, आपने समय पर इंश्योरेंस कंपनी को सूचित नहीं किया, ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है या वह वैध नहीं है, बाइक चलाते समय शराब या नशा किया हुआ हो और गलत जानकारी देकर क्लेम किया हो. 

 यह भी पढ़े : आयुष्मान कार्ड खो जाए तो कैसे करा सकते हैं इलाज? जानें नियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गरीब रथ में 3 AC कोच बढ़े, अब कन्फर्म टिकट मिलना होगा आसान
गरीब रथ में 3 AC कोच बढ़े, अब कन्फर्म टिकट मिलना होगा आसान
60 दिन के बोनस का ऐलान, किन कर्मचारियों के खाते में आएगी कितनी रकम?
60 दिन के बोनस का ऐलान, किन कर्मचारियों के खाते में आएगी कितनी रकम?
दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा! राजस्थान से कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
दिवाली-छठ पर रेलवे का तोहफा! राजस्थान से कोलकाता के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन
ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा डालना कंपनी को पड़ा महंगा, छात्र को मिले 14 हजार रुपए
ऑनलाइन पढ़ाई में बाधा डालना कंपनी को पड़ा महंगा, छात्र को मिले 14 हजार रुपए

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
BJP अध्यक्ष नितिन नवीन के बयान पर इमरान मसूद बोले, 'अगर राहुल गांधी...'
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, 4 तक 170 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
नवाब साहब हुए हैं...नवजात का कूल अंदाज देख नहीं रुकेगी हंसी
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget