एक्सप्लोरर

अयोध्या से काठमांडू, होटला-खाना, आना और जाना सब एक पैकेज में, IRCTC ने लॉन्च किया भारत-नेपाल आस्था टूर

Bharat Nepal AshthaTour: भारत-नेपाल आस्था टूर 21 अप्रैल से 9 रात-10 दिन के लिए शुरू होगा, जिसमें दिल्ली से अयोध्या, वाराणसी, जनकपुर, काठमांडू और पोखरा तक धार्मिक स्थलों का दर्शन कराया जाएगा.

IRCTC Bharat Nepal Ashtha Yatra Tour Package: IRCTC ने भारत और नेपाल के बीच सांस्कृतिक और धार्मिक संबंधों को मजबूत करने के लिए “भारत-नेपाल आस्था टूर” की शुरुआत की है. यह यात्रा भारत गौरव डीलक्स AC टूरिस्ट ट्रेन के जरिए कराई जाएगी, जिसमें दोनों देशों के प्रमुख धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का दर्शन कराया जाएगा.

यह टूर 9 रात और 10 दिन का होगा, जिसकी शुरुआत 21 अप्रैल 2026 से होगी. यात्रा का रूट दिल्ली से शुरू होकर अयोध्या, वाराणसी, जनकपुर, काठमांडू और पोखरा होते हुए वापस दिल्ली तक रहेगा. ट्रेन का संचालन दिल्ली, अयोध्या, वाराणसी, सीतामढ़ी, नौतनवा मार्ग से किया जाएगा, जबकि यात्री गाजियाबाद, टुंडला, अलीगढ़, इटावा, कानपुर और लखनऊ जैसे स्टेशनों से भी चढ़-उतर सकते हैं. इस विशेष ट्रेन में कुल 150 सीटें उपलब्ध हैं, जिनमें AC I, AC II और AC III श्रेणियां शामिल हैं.

इस यात्रा के दौरान यात्रियों की हर एक सुख- सुविधा का खासतौर से ध्यान रखा गया है जैसे...

  • 3-स्टार या समान होटल में ठहरने की सुविधा
  • एसी बस से लोकल ट्रांसपोर्ट
  • भोजन
  • गाइड
  • और ट्रैवल इंश्योरेंस 

जैसी सुविधाएं दी जाएंगी. खास बात यह है कि भारत गौरव योजना के तहत पैकेज में लगभग 33 प्रतिशत की छूट पहले से शामिल है. 

टूर के दौरान यात्रियों को इन जगहों के कराए जाएंगे दर्शन 

  • अयोध्या में राम जन्मभूमि और हनुमान गढ़ी
  • वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर और गंगा आरती
  • जनकपुर में राम-जानकी मंदिर
  • काठमांडू में पशुपतिनाथ मंदिर और बौद्धनाथ स्तूप, मनकामना मंदिर
  • और पोखरा के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों का दर्शन कराया जाएगा.

कितने पैसे करने होंगे खर्च?

कीमत की बात करें तो AC III से लेकर AC I तक अलग-अलग श्रेणियों में पैकेज उपलब्ध है, जिसमें प्रति व्यक्ति खर्च लगभग ₹73,000 से ₹1,03,000 तक रखा गया है.

AC I: ₹1,03,845 (सिंगल), ₹90,445 (डबल), ₹88,535 (ट्रिपल)
AC II: ₹98,095 (सिंगल), ₹84,700 (डबल), ₹82,785 (ट्रिपल)
AC III: ₹86,600 (सिंगल), ₹73,200 (डबल), ₹71,285 (ट्रिपल)
बच्चे (5–11 साल): ₹65,550 से ₹82,795 तक

यात्रा से पहले जान लें जरूरी नियम

IRCTC की वेबसाइट के मुताबिक, यात्रा से जुड़े कुछ जरूरी निर्देश भी दिए गए हैं. बर्थ का आवंटन यात्रा से तीन दिन पहले किया जाएगा और हर दो यात्रियों को एक लोअर बर्थ दी जाएगी. इस टूर में केवल भारतीय नागरिक ही शामिल हो सकते हैं और नेपाल यात्रा के लिए वैध वोटर आईडी या कम से कम 6 महीने की वैधता वाला पासपोर्ट अनिवार्य होगा.

कुल मिलाकर, यह टूर उन श्रद्धालुओं के लिए बेहतरीन अवसर है, जो एक ही यात्रा में भारत और नेपाल के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करना चाहते हैं और आरामदायक ट्रेन यात्रा का अनुभव लेना चाहते हैं. आप इस यात्रा की बुकिंग IRCTC की वेबसाइट पर जाकर भी कर सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PF News: 10 साल की नौकरी के बाद एक्टिव होता है ये सरकारी नियम, मिलते हैं ये फायदे
PF News: 10 साल की नौकरी के बाद एक्टिव होता है ये सरकारी नियम, मिलते हैं ये फायदे
LPG News: 6 महीने में बनेंगे 10 किलो वाले 1.4 लाख गैस सिलेंडर, इनमें क्या है खास, आपको कैसे मिलेगी राहत?
6 महीने में बनेंगे 10 किलो वाले 1.4 लाख गैस सिलेंडर, इनमें क्या है खास, आपको कैसे मिलेगी राहत?
सिर्फ 100 रुपये रोज की बचत से बनेंगे लखपति, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मिलेगा बड़ा फायदा
सिर्फ 100 रुपये रोज की बचत से बनेंगे लखपति, पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में मिलेगा बड़ा फायदा
रेलवे पेंशनभोगियों की हुई बल्ले-बल्ले, अब रिटायर कर्मचारियों को मिलेगा नोशनल इंक्रीमेंट का फायदा
रेलवे पेंशनभोगियों की हुई बल्ले-बल्ले, अब रिटायर कर्मचारियों को मिलेगा नोशनल इंक्रीमेंट का फायदा

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
उद्धव ठाकरे गुट को बड़ा झटका, बागी सांसदों का शिंदे गुट में विलय, लोकसभा स्पीकर की मंजूरी
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
अभिषेक बनर्जी के ऑफिस पर गरजा बुलडोजर तो आई बीजेपी की प्रतिक्रिया, बोले - 'खुद को राजकुमार...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
उत्तराखंड में 4 दिन भारी बारिश की चेतावनी, 19-20 जुलाई को 6 जिलों में रेड अलर्ट जारी
Embed widget