एक्सप्लोरर

Aadhaar Address Update: आधार कार्ड में घर का पता बदलने पर कितने पैसे लगते हैं?

Aadhaar Address Update: कई लोग सालों तक अपने आधार में एड्रेस नहीं बदलते हैं, जबकि उनके घर का पता बदल चुका होता है. कई लोग आधार अपडेट की फीस को लेकर कंफ्यूज रहते हैं.

Aadhaar Address Update: आधार कार्ड एक ऐसा सरकारी डॉक्यूमेंट बन चुका है, जिसके बगैर कई तरह के काम अटक जाते हैं. तमाम सरकारी योजनाओं से लेकर बैंक और बाकी जगहों पर आधार कार्ड ही मांगा जाता है. यही वजह है कि देश में लगभग सभी का आधार कार्ड है और हमेशा वो इसे अपने पास रखते हैं. इस सरकारी पहचान पत्र को आप अपने एड्रेस प्रूफ के तौर पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि कई लोग ऐसे भी हैं, जिन्होंने लंबे समय से अपने आधार को अपडेट नहीं कराया है. कई लोगों को आधार अपडेट करने की फीस को लेकर भी कंफ्यूजन रहता है. आज हम आपको बता रहे हैं कि आधार में घर का पता बदलने पर कितनी फीस लगती है. 

आसानी से होता है एड्रेस अपडेट
दरअसल आधार कार्ड में हमेशा आपका एड्रेस अपडेट रहना चाहिए, क्योंकि अगर एड्रेस अपडेट नहीं है तो आपको परेशानी हो सकती है. आधार में कोई भी अपडेट करना काफी आसान है और आप घर बैठे ही ऐसा कर सकते हैं. इसके लिए आपको UIDAI की वेबसाइट पर जाना होगा. आधार में पता बदलने की कोई भी लिमिट नहीं है, यानी जितनी बार आपका एड्रेस चेंज होता है, उतनी बार आप इसे बदल सकते हैं. 

ऐसे बदल सकते हैं पता
आधार में एड्रेस बदलने के लिए आपको uidai.gov.in पर जाना होगा. इसके बाद माई आधार सेक्शन में जाएं, इसके बाद आपको अपडेट योर आधार का ऑप्शन दिखाई देगा. इसके बाद आधार का सेल्फ सर्विस अपडेट पोर्टल आपके सामने खुल जाएगा. आधार कार्ड नंबर और ओटीपी डालने के बाद आपको Proceed to Update Aadhaar पर क्लिक करना होगा. इसके बाद अपना एड्रेस अपडेट करें और फिर प्रोसीड पर क्लिक कर दें. इसके साथ आपको नया एड्रेस प्रूफ भी अपलोड करना होगा. 

कितनी लगती है फीस?
अब उस सवाल पर आते हैं कि आखिर आधार में एड्रेस अपडेट करने के लिए कितने पैसे लगते हैं. इसके लिए आपको 50 रुपये की फीस देनी होती है. पेमेंट करने के बाद आपको एक यूआरएन मिलेगा, जिससे आप वेबसाइट पर अपना स्टेटस चेक कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें - कूलर में किस तरह की घास लगानी चाहिए? कब कम देर चलाने पर भी होगा ज्यादा ठंडा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3000 रुपए में अनलिमिटिड टोल क्रॉसिंग, कैसे और किसको मिलेगा Fastag का ये पास?
3000 रुपए में अनलिमिटिड टोल क्रॉसिंग, कैसे और किसको मिलेगा Fastag का ये पास?
नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन, इन दो स्टेशनों पर कितनी ट्रेनें आती हैं?
नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन, इन दो स्टेशनों पर कितनी ट्रेनें आती हैं?
CJP Protest: रेलवे ने रद्द कर दी 250 से ज्यादा रेल, सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित
CJP Protest: रेलवे ने रद्द कर दी 250 से ज्यादा रेल, सभी मेल-एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित
जयपुर से दिल्ली आने वाली 25 ट्रेनें हुईं रद्द, रेलवे ने दिया तकनीकी खराबी का हवाला
जयपुर से दिल्ली आने वाली 25 ट्रेनें हुईं रद्द, रेलवे ने दिया तकनीकी खराबी का हवाला

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
'नए अंग्रेजों से जंग', CJP प्रदर्शन के बीच बोले सांसद पप्पू यादव
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
सांड ने किया हमला, कार का किया कबाड़ा; वीडियो वायरल
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
खेत की मेड़ पर उगाएं मोरिंगा, फसल के साथ कमाई में मिलेगा बोनस
Embed widget