एक्सप्लोरर

iPhone फटने से डिलीट हुईं वेडिंग एल्बम, शख्स को फिर करनी पड़ी 'शादी', मिला बड़ा मुआवजा

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक अजीबो- गरीब मामला सामने आया है. जहां पर एक शख्स का आईफोन ब्लास्ट हो गया, तो उसे दोबारा अपनी पत्नी के साथ शादी करना पड़ी. आइये जानते हैं क्या है पूरा मामला.

फोन ब्लास्ट होने के कई मामले सामने आते रहते हैं. लेकिन हाल ही में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसमें एक शख्स का iPhone ब्लास्ट हो गया. इतना ही नहीं बल्कि आईफोन के ब्लास्ट होने की वजह से उसे दोबारा से अपनी पत्नी से शादी करना पड़ी, आखिर क्यों?

दरअसल ये मामला उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का है, जहां पर एक व्यक्ति का iPhone जेब में रखे- रखे फट गया. व्यक्ति का कहना है कि उसका मोबाइल बार- बार गर्म हो रहा था. इसके बाद अचानक से फट गया, जिससे उसके अंगूठे में चोट आई और मोबाइल में रखा सारा डाटा भी चला गया.

क्या है पूरा मामला?
अलीगढ़ के प्रेमराज सिंह ने 14 अगस्त 2020 को 29,500 रुपये में आईफोन खरीदा था. जो जुलाई 2023 में अचानक गर्म होने लगा. उन्होंने इसकी शिकायत की, लेकिन ये समस्या दूर नहीं हुआ. जिसके बाद 5 अगस्त 2023 को फोन फिर गर्म हुआ. इसके बाद उन्होंने मोबाइल बेचने वाली दुकान पर भी शिकायत की. शिकायतकर्ता का कहना है कि 12 अगस्त 2023 को सुबह करीब 8 बजे उनकी जेब में रखा फोन फट गया. इससे उनके अंगूठे में चोट आई. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती होना पड़ा.

क्यों करना पड़ी दोबारा शादी?
जेब में रखा मोबाइल जब फटा तो उसके साथ ही उसके अंदर का सारा डाटा भी चला गया. इस डाटा में ही उनका वेडिंग एल्बम भी थी, जो पूरा डिलीट हो गया. शादी की यादें खोने से पति-पत्नी को काफी दुख हुआ. इसके बाद उन्होंने दोबारा शादी का कार्यक्रम रखा और फिर से नए फोटो और वीडियो बनवाए. 

उपभोक्ता फोरम ने लगाया जुर्माना
इस मामले की शिकायत जब उपभोक्ता आयोग में की गई, तब जिला उपभोक्ता आयोग ने मामले में मौजूद सबूतों पर विचार करने के बाद मोबाइल को खराब माना और सेवा में कमी पाई. जिसके बाद आयोग ने Apple India और मोबाइल बेचने वाले को ग्राहक को राहत देने का आदेश दिया.

कोर्ट के आदेश के मुताबिक कंपनी को शख्स को 29,500 रुपये का का फोन देना होगा. इसके अलावा इलाज के 36,139 रुपये, मुकदमें में लगे 5000 रुपये और 10% सालाना ब्याज की दर पर फोन की कीमत वापस करना होगी. 

दोबार शादी के लिए नहीं मिले रुपये
शिकायतकर्ता ने दोबारा शादी का कार्यक्रम आयोजित करने और मानसिक परेशानी के लिए बड़ी रकम की मांग की थी. उनकी कुल मांग करीब 99.29 लाख रुपये थी. हालांकि उपभोक्ता आयोग ने दोबारा शादी के कार्यक्रम के लिए मांगी गई 51 लाख रुपये की रकम और मानसिक परेशानी के लिए मांगी गई बड़ी रकम को नामंजूर कर दिया. ऐसे में दोबारा शादी करने का खर्च शिकायतकर्ता को खुद ही उठाना पड़ा.

ये भी पढ़ें: EPFO का बड़ा फैसला, पीएफ रिटर्न फाइल करने की डेडलाइन 31 अक्टूबर तक बढ़ाई

About the author जेबा परवीन

जेबा परवीन पिछले करीब दो साल से ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर कंसल्टेंट काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इसी चैनल में एक इंटर्न के रूप में की थी. उनके बेहतरीन काम को देखते हुए चैनल ने उन्हें कंसल्टेंट की ज़िम्मेदारी सौंपी. इन्होंने लंगट सिंह कॉलेज (मुजफ्फरपुर)  से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन (BMC) किया है. जेबा यूटिलिटी की खबरों की एक्सपर्ट हैं

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

EPFO WhatsApp पर भेजेगा पीएफ के सभी अलर्ट, चैनल से कैसे जुड़ें?
EPFO WhatsApp पर भेजेगा पीएफ के सभी अलर्ट, चैनल से कैसे जुड़ें?
छठ पर बिहार जाना है? रेलवे की इन 7 ट्रेनों में अभी चेक करें सीट
छठ पर बिहार जाना है? रेलवे की इन 7 ट्रेनों में अभी चेक करें सीट
लाडली बहना योजना के लिए कौनसी महिलाएं हैं पात्र और कैसे करें रजिस्ट्रेशन? समझें प्रक्रिया
लाडली बहना योजना के लिए कौनसी महिलाएं हैं पात्र और कैसे करें रजिस्ट्रेशन? समझें प्रक्रिया
आधी रात को बैंक अकाउंट खाली कर गए ठग? तो तुरंत करें ये काम
आधी रात को बैंक अकाउंट खाली कर गए ठग? तो तुरंत करें ये काम
Advertisement

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
रिजीम चेंज पर BJP का विपक्ष पर हमला, सिब्बल का पलटवार- 'सत्ता परिवर्तन कांग्रेस...'
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
बिहार MLC चुनाव में प्रशांत किशोर बांट रहे 500 के नोट? फोटो वायरल
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील, बोले- ‘हमारे कमरे में रात को...’
सोने के टाइम करीना कपूर को है अजीब आदत, सैफ ने बेडरूम सीक्रेट किया रिवील
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
48 साल का क्रिकेटर बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर, अजीत अगरकर की लेगा जगह!
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
'अपराध कैसे...', अभिजीत दीपके की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, पुलिस पर लगाया ये आरोप
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
सोयाबीन किसानों को राहत, भावांतर योजना में रजिस्ट्रेशन की तारीख बढ़ी
Embed widget