एक्सप्लोरर
कोरोना के 'खलनायकों' की लापरवाही ने देश को शर्मसार किया! Sumit Awasthi
कोरोना को रोकने के लिए दिल्ली समेत देश के 23 राज्यों में पूर्ण या आंशिक लॉकडाउन लागू है. सिर्फ आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी. कल जनता कर्फ्यू के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह लड़ाई लंबी चलेगी. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकारों द्वारा जारी किए जा रहे निर्देशों का जरूर पालन करें. कल के जनता कर्फ्यू का लोगों ने पूरी तरह पालन किया लेकिन अहमदाबाद, इंदौर और पीलीभीत से कुछ तस्वीरें आयीं जो बेहद लापरवाही को दिखाती हैं और खतरनाक हैं. ऐसे में सवाल ये है कि कुछ लोगों की लापरवाही से कोरोना को न्योता न देदे?
और देखें
























