एक्सप्लोरर
Lockdown Updates: 12 मई से पटरी पर दौड़ेगी ट्रेन | 17 मई से देश में लागू हो जाएगा Half Lockdown | ABP Uncut
कोरोना वायरस के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक बार फिर सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सोमवार को बात करेंगे. कोरोना काल में मुख्यमंत्रियों के साथ पीएम मोदी की ये पांचवीं बैठक होगी। इस बैठक में सभी मुख्यमंत्रियों को बात करने यानी बोलने का मौका मिलेगा. बताया जा रहा है कि यह अब तक की सबसे लंबी बैठक होगी क्योंकि इस दौरान सभी मुख्यमंत्रियों को बोलकर अपनी राय रखेंगे, पीएम सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बात सुनेंगे. बैठक में आर्थिक गतिविधियों को कैसे शुरू किया जाए और क्या रियायत दी जाए इस पर चर्चा हो सकती है.ऐसे में इस वीडियो के जरिए जानिए क्या देश में 17 मई के बाद लॉकडाउन खत्म हो जाएगा या फिर देश में हाफ लॉकडाउन लागू होगा बता रहे हैं एबीपी न्यूज़ के राजनीतिक संपादक पंकज झा।
और देखें





























