PM मोदी की राह पर चलीं प्रियंका गाँधी, नवरात्री-हिंदुत्व से मिलेंगे वोट?
ऐसा लगता है कि यूपी चुनाव में जीत हासिल करने के लिए प्रियंका गांधी वाड्रा भी अब पीएम मोदी की राह पर चल पड़ी हैं. यूं तो पीएम मोदी हमेशा से ही हिंदुत्व की राह पर रहे हैं और मंदिर दर्शन से लेकर नवरात्र तक के व्रत करते रहे हैं. लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है कि कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी नवरात्र के व्रत किए हैं. प्रियंका ने बाकायदा देवी मंदिर में चुनरी भी चढ़ाई है. इससे पहले उन्होंने कुंभ में संगम स्नान भी किया था. प्रियंका से पहले राहुल गांधी भी केदारनाथ से लेकर वैष्णव देवी और सोमनाथ मंदिर के दर्शन कर चुके हैं और खुद को जनेउधारी ब्राह्मण बता चुके हैं. तो क्या 2022 के यूपी चुनाव में कांग्रेस के नेताओं का सॉफ्ट हिंदुत्व उन्हें दिला पाएगा वोट, समझने की कोशिश कर रहे हैं राजनीतिक संपादक पंकज झा.



























