एक्सप्लोरर
सुशांत केस में सिद्धार्थ पिथाणी, कुक केशव, नीरज और दीपेश से पूछताछ में CBI को क्या मिला?| ABP Uncut
सुशांत केस के चार अहम किरदार हैं सिद्धार्थ पिठानी, केशव, नीरज और दीपेश. जिस दिन सुशांत ने फांसी लगाई थी, उस दिन कमरे में सुशांत के अलावा यही चार लोग मौजूद थे. अब सीबीआई सिद्धार्थ पिठानी के अलावा सुशांत के रसोइए केशव और नीरज के साथ ही दीपेश से भी पूछताछ कर चुकी है. सीबीआई ने इनसे लगातार पांच दिनों तक पूछताछ की है. कभी सबसे अकेले में पूछताछ हुई है तो कभी सबको आमने-सामने बिठाकर, लेकिन अब भी कोई नतीजा नहीं निकला है. वहीं सीबीआई अब रिया चक्रवर्ती के साथ ही सुशांत के दूसरे दोस्तों से भी पूछताछ कर सकती है. इस पूरे मामले के अपडेट्स दे रहे हैं ग्राउंड ज़ीरो से एबीपी न्यूज़ संवाददाता मनोज वर्मा.
और देखें
टॉप हेडलाइंस
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
बॉलीवुड
विश्व





























