एक्सप्लोरर
चक्रवाती तूफान 'निसर्ग' से बचने के लिए क्या है मुंबई की तैयारी ?
चक्रवाती तूफान निसर्ग का असर महाराष्ट्र और गुजरात के समुद्री तटों पर दिखने लगा है. मुंबई के समुद्री किनारों को पूरी तरह से खाली कराया गया है . जगह-जगह लाल झंडे लगाकर चेतावनी दी गई है मुंबई महानगर पालिका के कर्मचारी लगातार गश्त लगा रहे हैं. हालांकि लॉकडाउन के चलते समुद्री किनारों पर आने की इजाजत लोगों को नहीं है. चक्रवाती तूफान की वजह से मौसम ने भी करवट ली है और मुंबई में अभी हल्की बूंदाबांदी हो रही है.दोनों राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई गई है. तूफ़ान के ख़तरे से निपटने के लिए गुजरात और महाराष्ट्र के तटीय इलाक़ों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. NDRF के अलावा नौसेना और कोस्ट गार्ड के जवान भी तैयार हैं. चार जून तक एहतियातन मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने को कहा गया है. आम लोगों को भी तटीय इलाक़ों से दूर रहने को कहा गया है. ऐसे में इस वीडियो के जरिए जानिए चक्रवाती तूफान 'निसर्ग' से बचने के लिए क्या है मुंबई की तैयारी?
और देखें
टॉप हेडलाइंस
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
इंडिया
इंडिया
क्रिकेट

प्रशांत अग्रवालप्रेसिडेंट, नारायण सेवा संस्थान
Opinion

























