हैदराबाद एनकाउंटर की रिपोर्ट में देरी, सुप्रीम कोर्ट ने दिए और 6 महीने, क्या विकास दुबे केस पर पड़ेगा असर l ABP Uncut
हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर से रेप करने के चार आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर कर दिया था. ये एनकाउंटर फर्जी था या फिर सच में रेप के चारों आरोपी भागने की कोशिश कर रहे थे, इसकी जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर रिटायर्ड जस्टिस वी एस सिरपुरकर की अध्यक्षा में एक कमीशन बना था. जांच आयोग को 3 अगस्त तक अपनी रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट को देनी थी, लेकिन कोरोना की वजह से लॉकडाउन के दौरान आयोग का काम रुक गया था. आयोग ने सुप्रीम कोर्ट से और छह महीने का वक्त मांगा था. सुप्रीम कोर्ट ने अर्जी मान ली और आयोग का कार्यकाल और छह महीने के लिए बढ़ा दिया. पूरे मामले पर नज़र डाल रहे हैं एबीपी न्यूज़ संवाददाता निपुण सहगल

























