एक्सप्लोरर
SC में क्यों पहुंचा अयोध्या में मस्जिद ट्रस्ट का मामला, क्या मस्ज़िद पर होगी सरकार की नज़र? | कायदा कानून
अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए एक ट्रस्ट बना है, जिसका नाम है श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट. इस ट्रस्ट में सरकार के भी नुमाइंदे शामिल हैं, जिनकी देखरेख में मंदिर निर्माण का काम पूरा होगा. अब इसी तर्ज पर सुप्रीम कोर्ट में वकील करुणेश शुक्ला और शिशिर चतुर्वेदी ने सुप्रीम कोर्ट से मांग की है कि अयोध्या में बनने वाली मस्जिद के लिए बने ट्रस्ट में भी सरकार के नुमाइंदे शामिल किए जाएं ताकि विदेश से आने वाले पैसे का हिसाब रखा जा सके और साथ ही अयोध्या में शांति भी बनी रह सके. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने मस्ज़िद के ट्रस्ट के लिए कोई आदेश नहीं दिया है, फिर भी दोनों वकीलों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है. इसका मकसद क्या है और क्यों मस्ज़िद पर सरकार की नज़र को ज़रूरी मानते हैं दोनों वकील, इसके बारे में खुद करुणेश शुक्ला ने बात की है एबीपी न्यूज़ संवाददाता निपुण सहगल से. वीडियो में देखिए पूरा मामला.
और देखें






























