यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मुख्यमंत्री योगी के छुए थे पैर, ओबीसी अपमान लेकर आ गई समाजवादी पार्टी
यूपी बीजेपी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पैर छूते एक फोटो वायरल हो रही है. फोटो भले ही तब की हो, जब अध्यक्ष बनने के बाद स्वतंत्र देव सिंह बीजेपी दफ्तर पहुंचे थे, लेकिन समाजवादी पार्टी की नेता जूही सिंह ने ट्वीट करके इसे फिर से चर्चा में ला दिया है और इसे ओबीसी का अपमान करार दिया है. वहीं बीजेपी ने 2019 लोकसभा चुनाव की वो फोटो ट्वीट कर दी है, जिसमें डिंपल यादव मायावती के पैर छूते नजर आ रही हैं. इसके अलावा बीजेपी ने समाजवादी पार्टी के संस्कार पर भी सवाल उठा दिए हैं और 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान परिवार में हुए हंगामे की बातें की हैं. इसके जरिए बीजेपी ने कहा है कि जहां बेटा बाप का ही सम्मान नहीं कर रहा है, तो वो पिछड़ों के सम्मान की बात कैसे कर रहा है. नेताजी वायरल हैं के इस एपिसोड में यूपी में मचे नए सियासी घमासान के बारे में बात रहे हैं राजनीतिक संपादक पंकज झा




























