विराट कोहली के कप्तानी छोड़ने के पीछे किसका हाथ - बीसीसीआई, सौरव गांगुली, जय शाह या कोई और ?
विराट कोहली ने भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी भी छोड़ दी है. ये ख़बर विराट ने सोशल मीडिया के ज़रिए बताई. इस फ़ैसले से क्रिकेट फैंस से लेकर क्रिकेट के जानकार भी हैरत में हैं. जब से विराट ने भारतीय टी20 टीम की कप्तानी छोड़ी है तब से ही वो विवादों में फंसे हुए हैं. कभी गांगुली से कोहली की तकरार की खबरें आ रही होती हैं तो कभी ये कि विराट और बीसीसीआई की आपस में ठन गई है. जहाँ कुछ लोग कह रहे हैं कि विराट ने बीसीसीआई और गांगुली के दबाव में आकर कप्तानी छोड़ी है वहीं दूसरी तरफ लोग ये भी कह रहे हैं कि विराट को अब बतौर एक बल्लेबाज़ ही खेलने का मन था. क्या है टेस्ट कप्तानी छोड़ने की असली वजह? क्या विराट का ये सोचा-समझा फ़ैसला था या दक्षिण अफ्रीका से करारी हार के बाद ये फ़ैसला लिया गया? अनकट पर इस वीडियो में बता रहे हैं अभिषेक मनचंदा (Abhishek Manchanda).
























