T20 World Cup 2022 India vs Pakistan: Virat Kohli लौटे form में, बनाए 82* रन, Rohit Sharma फिर flop
IND vs PAK: Melbourne में खेले गए Ind vs Pak मैच में Team India ने Pakistan को 4 विकेट से हरा दिया. भारत की इस जीत के हीरो रहे Virat Kohli. King Kohli ने सिर्फ 53 गेंदों में 82 रनों की पारी खेलकर टीम इंडिया को लगभग हारी हुई बाज़ी जिता दी. पाकिस्तान ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 8 विकेट पर 159 रन बनाए थे. इसके जवाब में भारत ने last ball पर target का पीछा कर लिया. Team India की batting की शुरुआत बहुत ख़राब रही थी. Team India ने 6 overs में महज़ 31 रनों पर 4 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन कोहली और हार्दिक की partnership ने Team India को मैच में बनाए रखा और आखिरकार इंडिया को इस मैच में जीत मिली. वहीं दूसरी तरफ Team India के कप्तान Rohit Sharma ने फिर अपनी विकेट सस्ते में गंवा दी. Fans और cricket experts अब Rohit की form पर सवाल उठा रहे हैं. कैसा है रोहित शर्मा का T20Is में overall performance और क्यों लय में नहीं दिख रहे हैं रोहित, जानने के लिए देखिए Uncut का ये ख़ास वीडियो.

























