एक्सप्लोरर
हाथरस केस में सीबीआई ने की गैंगरेप की पुष्टि, यूपी पुलिस के झूठ पर क्या कहेंगे सीएम योगी? | ABP Uncut
हाथरस केस में CBI ने उत्तर प्रदेश पुलिस की गैंगरेप न होने की थ्योरी को सिरे से खारिज कर दिया है. कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में सीबीआई ने कहा है कि पीड़िता के साथ 14 सितंबर को गैंगरेप हुआ था और उसकी हत्या की गई थी. इस मामले में यूपी पुलिस के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने गैंगरेप की बात को खारिज कर कहा था कि जातिगत दंगे फैलाने की नीयत से गैंगरेप की अफवाह फैलाई गई थी. लेकिन अब सीबीआई ने अपनी चार्जशीट में यूपी पुलिस के दावे को झूठा करार दे दिया है. देखिए ये स्पेशल रिपोर्ट.
और देखें

























